Alpha: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) स्टारर 'ऐल्फा' (Alpha) स्पाई थ्रिलर 'ऐल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज मेजर कबीर के रूप में ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो रहा, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
वहीं अब ऋतिक रोशन के कैमियो से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिससे फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई.
Baby Do Die Do Review: क्राइम, सस्पेंस और इमोशन से भरपूर है 'बेबी डू डाई डू'
एक्शन मोड़ में दिखे ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan's cameo from Alpha leaked)
आपको बता दें सोशल मीडिया पर 'ऐल्फा' से ऋतिक रोशन का कैमियो वायरल हो गया हैं. वायरल वीडियो में ऋतिक अपनी असली पहचान बताने और दुश्मन के ग्रुप पर मिलिट्री प्रिसिजन से गोलियां बरसाने से पहले एक साधु के कपड़े पहने हुए दिखते हैं. ऋतिक एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिख रहे हैं.
फैंस हुए एक्साइटेड
इस वीडियो को वायरल होते ही फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. कई दर्शकों ने ऋतिक की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की और उनके एंट्री सीन को फिल्म के सबसे खास पलों में से एक बताया. X पर एक यूज़र ने लिखा, "#ऐल्फा ऋतिक रोशन का कैमियो एंटरटेनिंग है और शायद फैंस को पसंद आएगा, हालांकि यह थोड़ा ज़बरदस्ती का और खास तौर पर फैन सर्विस के लिए डाला गया लगता है". एक और यूज़र ने लिखा, "ऐल्फा में ऋतिक पूरी तरह से कृष मोड में हैं." एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "तो, #ऐल्फा में #ऋतिक का कैमियो वॉर 2 के एंट्री सीक्वेंस से बेहतर है. फिर भी, अयान, आदि और ऋतिक ने नुकसान किया है. कैरेक्टर बर्बाद हो गया है और अब यह एक फेल यूनिवर्स है".
'ऐल्फा' की स्टारकास्ट
'रेलवे मैन' जैसी दुनिया भर में मशहूर सीरीज़ के डायरेक्टर शिव रवैल ने 'अल्फा' को डायरेक्ट किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर भी अहम रोल में हैं. 'ऐल्फा' में आलिया भट्ट का एक बिल्कुल नया एक्शन अवतार देखने को मिल रहा हैं.
'ऐल्फा' की कहानी क्या हैं?
'ऐल्फा' की कहानी कर्नल विक्रांत कौल (अनिल कपूर) और उनके जूनियर फतेह (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 'अल्फा' नाम के एक सीरम पर काम कर रहे हैं, जिससे सुपर सोल्जर तैयार किए जा सकते हैं. हालात ऐसे बनते हैं कि विक्रांत यह सीरम अपनी पत्नी को दे देता है, जिससे सीता (आलिया भट्ट) का जन्म होता है. वहीं, फतेह सीता का अपहरण कर उसे अपनी बेटी की तरह पालता है, जबकि विक्रांत दुर्गा (शरवरी वाघ) की परवरिश करता है. करीब 18 साल बाद, दोनों बहनों की राहें फिर टकराती हैं, लेकिन गलतफहमियां उन्हें एक-दूसरे से दूर कर देती हैं. अब सवाल यह है कि क्या सीता और दुर्गा अपने मतभेद भुलाकर साथ आएंगी और फतेह की खतरनाक साजिश को नाकाम कर पाएंगी? फिल्म की कहानी इन्हीं सवालों के जवाब तलाशती है.
Lalkaar: 'ललकार' के साथ फिर बड़े पर्दे पर धमाका करेंगे Aamir Khan और Ashutosh Gowarikar
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. 'ऐल्फा' को लेकर ताजा चर्चा क्या है? (What is the latest buzz around Hrithik Roshan and Alpha?)
उत्तर: फिल्म 'ऐल्फा' में मेजर कबीर के रूप में ऋतिक रोशन का स्पेशल कैमियो चर्चा का विषय बना हुआ है. रिलीज के तुरंत बाद इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.
प्रश्न 2. 'ऐल्फा' में ऋतिक रोशन किस किरदार में नजर आए हैं? (Which character does Hrithik Roshan play in Alpha?)
उत्तर: ऋतिक रोशन फिल्म में मेजर कबीर के अपने लोकप्रिय किरदार को दोहराते नजर आते हैं.
प्रश्न 3. क्या ऋतिक रोशन के कैमियो के वीडियो लीक हो गए हैं? (Were Hrithik Roshan's cameo videos leaked online?)
उत्तर: जी हां. फिल्म रिलीज होने के बाद उनके कैमियो से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे.
प्रश्न 4. ऋतिक रोशन का कैमियो इतना खास क्यों माना जा रहा है? (Why is Hrithik Roshan's cameo significant?)
उत्तर: उनका कैमियो फिल्म को बड़े स्पाई यूनिवर्स से जोड़ता है और दर्शकों के लिए एक खास सरप्राइज माना जा रहा है.
प्रश्न 5. कैमियो लीक होने पर फैंस की क्या प्रतिक्रिया रही? (How have fans reacted to the leaked cameo?)
उत्तर: सोशल मीडिया पर फैंस ने कैमियो को लेकर उत्साह जताया और वायरल क्लिप्स पर जमकर चर्चा की.
Tags : Alpha Release Date | ALPHA REVIEW | Alpha Teaser | Alpha Movie Review | alpha movie | Alia bhatt movie | alia bhatt movies

