Anshula Kapoor: फिल्म निर्माता और निर्देशक बोनी कपूर और दिवंगत मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.
शादी से पहले हाल ही में अंशुला ने साउथ कोरिया के सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है.
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Engagement: रोहन ठक्कर संग अंशुला कपूर ने शेयर की सगाई की फोटोज
अंशुला कपूर ने शेयर की बैचलरेट पार्टी की झलक (Anshula Kapoor Celebrates Bachelorette Party)
आपको बता दें कि अंशुला कपूर ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू कर दी है. बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी मनाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं और अपने दोस्तों पर प्यार लुटाया. तस्वीरों में अंशुला सैश और पिंक टियारा पहने हुए बहुत खुश लग रही थीं. पार्टी के टीम ब्राइड प्रॉप्स और रंग-बिरंगे डेकोरेशन ने माहौल को और भी अच्छा बना दिया. उन्होंने अपने दोस्तों के साथ कोरियन स्टाइल में फिंगर हार्ट जेस्चर भी किए.
Aarti Singh: आरती सिंह ने खोला बचपन के डरावने अनुभव का राज
अंशुला कपूर ने पोस्ट में लिखी ये बात
वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए अंशुला कपूर ने लिखा, "सियोलस्टर्स फॉर लाइफ. मेरे OGs के साथ बैचलरेट बिहेवियर". फिलहाल अंशुला और राहुल ठक्कर की शादी की डेट सामने नहीं आई हैं.
Rajpal Yadav: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
2 अक्टूबर को अंशुला और रोहन ठक्कर की हुई थी सगाई
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor)ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ 2 अक्टूबर को सगाई (Anshula Kapoor Engagement) की. समारोह उनके पिता बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर में आयोजित किया गया, जिसमें कपूर परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए.
जुलाई में रोहन ने अंशुला को किया था प्रपोज (Rohan proposed to Anshula In July 2025)
वहीं जुलाई 2025 में, रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया और अंशुला ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.तस्वीरों में, रोहन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में घुटनों के बल बैठकर अंशुला को प्रपोज़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं. "हम एक ऐप पर मिले थे. किसी मंगलवार रात 1.15 बजे बात शुरू हुई. हम उस सुबह 6 बजे तक बात करते रहे. और किसी तरह, उस समय भी, ऐसा लगा जैसे किसी महत्वपूर्ण चीज़ की शुरुआत हो रही है. 3 साल बाद, मेरे पसंदीदा शहर में, सेंट्रल पार्क के महल के सामने, उसने प्रपोज़ किया! भारतीय समय के अनुसार ठीक 1.15 बजे! और किसी तरह दुनिया उस पल को जादुई बनाने के लिए रुक गई. बस एक शांत सा प्यार जो घर जैसा लगता है".
कौन हैं अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर?
अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी, दिवंगत मोना शौरी की बेटी हैं.अंशुला ने रियलिटी गेम शो, द ट्रेटर्स से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन शो के बीच में ही उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. रोहन वर्तमान में धर्माटिक एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. अंशुला कपूर ने अपनी बैचलरेट पार्टी कहां सेलिब्रेट की? (Where did Anshula Kapoor celebrate her bachelorette party?)
A. अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया के Seoul में अपनी बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेट की.
Q2. अंशुला कपूर ने फैंस के साथ क्या शेयर किया? (What did she share with fans?)
A. उन्होंने अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए.
Q3. उनकी बैचलरेट पार्टी क्यों चर्चा में है? (Why is her bachelorette party trending?)
A. उनके स्टाइलिश सेलिब्रेशन और खूबसूरत लोकेशन की वजह से यह चर्चा में है.
Q4. अंशुला कपूर कौन हैं? (Who is Anshula Kapoor?)
A. अंशुला कपूर एक जानी-मानी पब्लिक फिगर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्ती हैं.
Q5. क्या उनकी शादी जल्द होने वाली है? (Is she getting married soon?)
A. बैचलरेट पार्टी से यह संकेत मिल रहा है कि उनकी शादी की तैयारियां चल रही हैं.
Tags : Anshula Kapoor emotional note | Anshula Kapoor boyfriend | Anshula Kapoor shared video | Anshula Kapoor Rohan Thakkar | Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor | Arjun Kapoor Anshula Kapoor

