Anshula Kapoor Wedding: फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) आज 6 जुलाई 2026 को अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं. रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) संग उनकी शादी से पहले परिवार में खुशियों का माहौल है.
चूड़ा और मेहंदी की रस्में हंसी-खुशी पूरी हुईं, जिनकी यादगार तस्वीरें बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में परिवार की खुशी और शादी का उत्साह साफ झलक रहा है.
बोनी कपूर ने शेयर की चूड़ा और मेहंदी सेरेमनी तस्वीरें
आपको बता दें बोनी कपूर ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर चूड़ा और मेहंदी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं. पहली तस्वीर में बोनी कपूर अंशुला के गाल पर प्यार से किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. भाई अर्जुन, बहनें जान्हवी, खुशी और शनाया, चाचा अनिल और संजय कपूर समेत पूरा कपूर खानदान आने वाली शादी का जश्न मनाने के लिए परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ इकट्ठा हुआ.
बोनी कपूर ने शेयर किया इमोशनल नोट
वहीं बोनी कपूर ने अंशुला और रोहन को शादीशुदा ज़िंदगी की शुभकामनाएं देते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा. इस नोट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी जीनियस प्यारी बेटी अंशुला के लिए नया सफ़र शुरू हो रहा है. रोहन के साथ, जो एक दूसरे के लिए बने हैं, निश्चित रूप से इस सफ़र को हमेशा के लिए खुशनुमा बना देंगे".
Lock Upp 2: Sunita Ahuja ने 'लॉक अप' छोड़ने की जताई इच्छा, कहा- 'सूप का स्वाद गाय के पेशाब जैसा है'
अंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में अर्जुन कपूर पर गिरे कलीरे
अंशुला कपूर ने अपनी इस खास रस्म की खूबसूरत झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कलीरे की रस्म के दौरान कलीरे अर्जुन कपूर और शनाया कपूर पर गिरे. एक फोटो में दोनों कैमरे के सामने कलीरे का हिस्सा हाथ में थामे मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की खुशियों और परिवार के बीच की खास बॉन्डिंग को बखूबी बयां किया.
शादी के फंक्शन में पहुंचा पूरा कपूर परिवार
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी में पूरा कपूर परिवार एक साथ देखा गया. पिता बोनी कपूर, बहनें जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर और संजय कपूर मुंबई में हुए समारोह में शामिल हुए. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवत्रामणि) भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा थे. ओरी ने इंस्टाग्राम पर कपूर बहनों के साथ कई इनसाइड फोटो शेयर कीं, जिसमें पूरा परिवार डांस और म्यूजिक का आनंद लेते हुए दिख रहा है.
Satluj Movie: रिलीज के 2 दिन बाद OTT से हटाई गई फिल्म 'सतलुज', Diljit Dosanjh का टूटा दिल
कैसे शुरु हुई थी अंशुला और रोहन की लवस्टोरी की शुरुआत
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी एक डेटिंग ऐप पर शुरू हुई थी. वे ऐप पर मिले और बातचीत करते रहे. उन्हें प्यार हो गया और रोहन ने जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में अंशुला को प्रपोज़ किया. अक्टूबर में उनकी सगाई हुई. रोहन अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखते हैं, वहीं अंशुला सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और खास तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्होंने अक्सर रोहन के साथ इंटरनेशनल ट्रिप की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस ने बहुत पसंद किया है.
रोहन ठक्कर कौन हैं? (Who Is Rohan Thakkar)
रोहन ठक्कर एक स्क्रीनराइटर हैं. वह मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के साथ भी जुड़े हैं, उन्होंने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के लिए फ्रीलांस राइटर के तौर पर काम किया है. उन्होंने टेलीविज़न पर स्क्रिप्ट सुपरवाइज़र के तौर पर भी काम किया है और कई फिल्मों और शॉर्ट फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी हैं.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. बोनी कपूर ने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के बारे में क्या कहा? (What did Boney Kapoor say about Anshula Kapoor and Rohan Thakkar?)
A. बोनी कपूर ने अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को "मेड फॉर ईच अदर" बताते हुए दोनों के रिश्ते की तारीफ की और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं.
Q2. बोनी कपूर ने यह संदेश कहां साझा किया? (Where did Boney Kapoor share his message?)
A. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी समारोह की तस्वीरों के साथ यह भावुक संदेश साझा किया.
Q3. क्या बोनी कपूर ने शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं? (Did Boney Kapoor post wedding pictures?)
A. हां, उन्होंने शादी की रस्मों और परिवार के साथ बिताए खास पलों की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा कीं.
Q4. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी कब हुई? (When did Anshula Kapoor and Rohan Thakkar get married?)
A. दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधकर अपने नए सफर की शुरुआत की.
Q5. शादी की तस्वीरों में कौन-कौन नजर आया? (Who appeared in the wedding photos?)
A. तस्वीरों में कपूर परिवार के कई सदस्य और करीबी रिश्तेदार शादी की रस्मों का हिस्सा बनते दिखाई दिए.
Tags : Anshula Kapoor boyfriend | Anshula Kapoor emotional note | Anshula Kapoor Engagement | Anshula Kapoor Rohan Thakkar | Anshula Kapoor Rohan Thakkar Engagement | Anshula Kapoor Rohan Thakkar mehendi ceremony | Anshula Kapoor's Engagement Ceremony | Anshula Kapoor shared video | Arjun Kapoor Anshula Kapoor | Arjun Kapoor sister Anshula Kapoor

