Dailyhunt
'Bhabiji Ghar Par Hain! 2.0 ' के सेट से लेकर आपके घर तक, Meenakshi Agrawal से खास बातचीत

'Bhabiji Ghar Par Hain! 2.0 ' के सेट से लेकर आपके घर तक, Meenakshi Agrawal से खास बातचीत

फेंग शुई और ऊर्जा संतुलन की एक्सपर्ट मीनाक्षी अग्रवाल (Meenakshi Agrawal) एक ऐसा नाम है जो घरों, ऑफिस और टीवी सेट्स में ऊर्जा संतुलन और वास्तु-फेंग शुई के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम करती हैं.

हाल ही में 'मायापुरी' मैगज़ीन की पत्रकार प्रियंका यादव (Priyanka Yadav) ने उनसे बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपने 20 से अधिक वर्षों के अनुभव और इस क्षेत्र में आने की प्रेरणा, फेंग शुई के विज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा के महत्व पर अपने विचार साझा किए. आइये जानते हैं इस बातचीत के मुख्य अंश....

आप एक Urban Energy Architect के रूप में काम करती हैं. सबसे पहले हमें बताइए कि यह अवधारणा क्या है और यह आम लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित करती है?

मेरी शुरुआत एक पत्रकार के रूप में हुई थी. मैंने 'फेमिना' (Femina) के लिए एक आर्टिकल लिखा था, जिसके तहत मुझे एक प्रोग्राम कवर करने भेजा गया, जहां विदेश से 'फेंग शुई' (Feng Shui) एक्सपर्ट आए थे. उस समय ना इंटरनेट था, ना गूगल, लेकिन इस विषय को समझते ही मेरी दिलचस्पी बढ़ गई. आर्टिकल छपने के बाद Times of India में पाठकों के ढेरों पत्र आने लगे, जिससे मेरी जिज्ञासा और बढ़ी और मैंने इसका गहराई से अध्ययन शुरू किया. धीरे-धीरे मैंने समझा कि जीवन में तीन तरह की ऊर्जा काम करती हैं-Heaven's Energy (भाग्य), Earth Energy (जमीन/वातावरण) और Human Effort (हमारे प्रयास). जब ये तीनों-डिज़ाइन, डेस्टिनी और डिसीजन-एक साथ संतुलन में आते हैं, तभी सफलता मिलती है. यहीं से 'फेंगशुई' के साथ मेरा सफर शुरू हुआ. (Meenakshi Agrawal Feng Shui expert)

आपको फेंगशुई और वास्तु के क्षेत्र में आने की प्रेरणा कहाँ से मिली? इस क्षेत्र में आपके 20 से ज्यादा सालों के अनुभव में आपको सबसे बड़ा बदलाव क्या देखने को मिला है?

मुझे लगा कि आज लोग बहुत हेल्पलेस हो गए हैं. उन्हें लगता है कि जिंदगी जैसे चल रही है, वैसे ही चलेगी. लेकिन ये साइंस एक मैजिक वैंड की तरह है-आपको अपनी जिंदगी का कंट्रोल देता है. मुझे लगा कि मैं खुद भी हेल्पलेस नहीं रहना चाहती और दूसरों की भी मदद करना चाहती हूं. मेरे अंदर एक कॉलिंग थी. मैं बचपन से ही स्पिरिचुअल रही हूं, मेरा भगवान में विश्वास रहा है, मैं एनर्जी को हमेशा महसूस करती थी. इसी वजह से मैं इस फील्ड में आई. बात करूं बदलाव की तो पिछले 20 सालों में मैंने सबसे बड़ा बदलाव यह देखा कि पहले लोग इन चीजों को लेकर संदेह में रहते थे, लेकिन आज डिजिटल युग में इंटरनेट और AI से जागरूकता बढ़ी है. युवा पीढ़ी में फेंग शुई को जानने- समझने और सीखने की ललक है. वे हाथ पर हाथ रखकर बैठने वालों में से नहीं है बल्कि वे अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं.

Also Read:Asha Bhosle Death: 92 साल की उम्र में आशा भोसले का हुआ निधन, इस समय होगा दिग्गज सिंगर का अंतिम संस्कार

अगर किसी व्यक्ति के घर या ऑफिस में नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही हो, तो उसे दूर करने के लिए आप कौन-से सरल उपाय सुझाती हैं?

मैं अपना इंस्टाग्राम पेज चलाती हूं जहां मैं हर शुक्रवार Feng Shui Fridays करती हूं. मेरा मकसद है कि हर व्यक्ति अपने घर का ख्याल खुद रख सके. एक आसान टिप मैं देना चाहूंगी-नमक का उपाय. मंगलवार या शनिवार की रात को घर में नमक रखें और अगले दिन उसे फ्लश कर दें. इससे नेगेटिव एनर्जी निकल जाती है. इसके अलावा वास्तु के हिसाब से सब चीजें रखे. साथ ही ऑफिस को अपनी जन्मकुंडली के आधार पर बनवाये. (Feng Shui expert India)

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में लोग मानसिक शांति और संतुलन कैसे बनाए रख सकते हैं? क्या इसमें ऊर्जा संतुलन की कोई भूमिका है?

आज की जिंदगी बहुत तेज़ और दबाव वाली है. लोग लगातार काम में व्यस्त रहते हैं, तनाव और चिंता बढ़ती है. मेरा मानना है कि मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में ऊर्जा संतुलन की बहुत बड़ी भूमिका है. जब हमारे घर, ऑफिस और व्यक्तिगत जीवन की ऊर्जा सही ढंग से बहती है, तो हमारा मन शांत रहता है और हम अपने काम में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं. इसके लिए मेडीटेशन (ध्यान) करे.

नए घर या ऑफिस का डिज़ाइन बनवाते समय लोगों को किन मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए?

नए घर या ऑफिस के डिज़ाइन में सिर्फ दिशा का ध्यान रखना पर्याप्त नहीं है. सबसे पहले, यह देखें कि आपके जन्म कुंडली के अनुसार कौन सी ऊर्जा आपके लिए अनुकूल है. उसके अनुसार रंग, वस्तुएँ और स्थान निर्धारित करें. उदाहरण के लिए, घर में रसोई, बैठक, और ऑफिस में कार्यक्षेत्र की सही दिशा बहुत महत्वपूर्ण होती है. मैंने बिनेफर कोहली के सेट पर भी यह लागू किया. सेट का हर रंग, हर दिशा इस तरह से चुना गया कि कलाकारों और स्टाफ की ऊर्जा संतुलित रहे, ताकि वे तनाव-मुक्त होकर अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दे सकें.

क्या वास्तु और फेंग शुई को विज्ञान के नजरिए से भी समझा जा सकता है, या यह पूरी तरह आस्था पर आधारित है?

ये पूरी तरह साइंस है. जैसे हमारे वेद-पुराण हैं, वैसे ही वास्तु और Feng Shui के भी प्राचीन ग्रंथ हैं. इसमें गणितीय कैलकुलेशन होते हैं. मैंने खुद लंदन यूनिवर्सिटी से इसकी पढ़ाई की है. ये कोई मिथ नहीं है. हां, इंटरनेट पर बहुत गलत जानकारी भी फैलती है, जिससे लोग डर जाते हैं. मुझे लोगों के इन्हीं डर को दूर करना है साथ ही उन लोगों से सावधान करना है जो गलत या अधूरी जानकारी देते हैं. (Vastu and Feng Shui consultant)

Also Read:Tia Bajpai का नया 'चिक' अवतार: 'डिजिटल फैशन मोमेंट'

आपको 'भाभी जी घर पर है' (Bhabiji Ghar Par Hain! 2.0) के सेट पर फेंग शुई और ऊर्जा संतुलन पर काम करने का अवसर मिला. आपका अनुभव कैसा रहा? खासकर बिनेफर जी और कलाकारों के साथ.

'भाभी जी घर पर है' के सेट पर काम करना मेरे लिए एक बहुत ही खास और यादगार अनुभव रहा. मेरा एक बेहद अनोखा अनुभव तब हुआ जब मैंने इस शो के सेट पर काम किया, जहां की प्रोड्यूसर बिनेफर कोहली (Binaifer Kohli) ने मुझसे साफ तौर पर कहा कि उन्हें सिर्फ पैसा या सफलता नहीं चाहिए, बल्कि उनके साथ काम करने वाले सभी लोग खुश, संतुलित और स्ट्रेस-फ्री रहें. उनकी यह सोच मुझे बहुत अलग और प्रेरणादायक लगी, क्योंकि आमतौर पर लोग सिर्फ अपने फायदे और सफलता के बारे में सोचते हैं. लेकिन यहां पर पूरी टीम की खुशी और मानसिक शांति को प्राथमिकता दी गई थी.

क्या आपको लगता है कि सकारात्मक ऊर्जा और सही सोच किसी व्यक्ति की सफलता में अहम भूमिका निभाती है?

बिल्कुल. सकारात्मक ऊर्जा और सही सोच किसी भी व्यक्ति की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. जब आपका मन सकारात्मक और ऊर्जावान होता है, तो आप कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय ले पाते हैं और आगे बढ़ते हैं. मैंने कई कलाकारों, व्यवसायियों और सेट पर काम करने वाले लोगों के साथ यह अनुभव किया है कि जो लोग मानसिक और ऊर्जा संतुलन बनाए रखते हैं, वे अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करते हैं.

जो लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आप क्या सलाह देना चाहेंगी?

मैं यही कहना चाहूंगी कि कभी खुद को हेल्पलेस मत समझिए. सही दिशा, सही एनर्जी और सही निर्णय के साथ आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं. थोड़ा-थोड़ा सीखिए, अपनाइए और देखिए कि आपकी लाइफ में कैसे बदलाव आता है.

मायापुरी मनोरंजन जगत की एक प्रतिष्ठित पत्रिका रही है. क्या आप हमारे पाठकों के साथ कोई दिलचस्प अनुभव साझा करना चाहेंगी.

'मायापुरी' असल मायने में 'विंडो ऑफ़ द वर्ल्ड' यानी दुनिया की खिड़की जैसी थी. इसी के जरिए हमें फिल्मों और मनोरंजन जगत से जुड़ी सारी जानकारी मिलती थी और हम कलाकारों, उनके काम और उनकी कहानियों के बारे में जान पाते थे. उस दौर में यह पत्रिका हमारे लिए एक ऐसा जरिया थी, जिससे हम इंडस्ट्री की दुनिया को करीब से समझ सकते थे. आपको फेमस तभी माना जाता था जब आप 'मायापुरी' के कवर पर आते थे.

:

Samay Raina रोस्टिंग विवाद के बीच Amitabh Bachchan ने Anxiety पर दिया बयान

Shilpa Rao Birthday: 'खुदा जाने' से 'बेशर्म रंग' तक, शिल्पा राव के गाने बनाते हैं नया ट्रेंड

Vastu consultant India | Bhabhi ji ghar pe hai not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri