Dailyhunt
'Bhabiji Ghar Par Hain' के पसंदीदा किरदार इस बार आ रहे हैं फिल्म में इस रविवार, जाने कहा

'Bhabiji Ghar Par Hain' के पसंदीदा किरदार इस बार आ रहे हैं फिल्म में इस रविवार, जाने कहा

Bhabiji Ghar Par Hai Fun On The Run movie premiere: अपने फेवरेट कपल्स को अब फिल्म की दुनिया में देखने के लिए तैयार हो जाइए। सालों से दर्शकों का दिल जीतने वाले 'भाभीजी घर पर हैं' शो के चहेते किरदार अब नज़र आएँगे फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं!

फन ऑन द रन' के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में, इस रविवार, 26 अप्रैल, दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर। (Bhabiji Ghar Par Hai film TV premiere Zee Cinema timing)

इस फिल्म के केंद्र में वही किरदार हैं, जिन्होंने इस शो को हर घर का हिस्सा बनाया है। चालाक एवं मौके का फायदा उठाने वाले विभूति नारायण मिश्रा, हमेशा परेशान रहने वाले मनमोहन तिवारी, भोली एवं प्यारी अंगूरी भाभी एवं समझदार अनीता भाभी इस फिल्म में नजर आएँगे। इन सबकी आपसी नोक-झोंक, फ्लर्टिंग, जलन एवं एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश ही इस शो की पहचान रही है और अब यही मजा एक पूरी फिल्म में देखने को मिलेगा।

इस कहानी में नए ट्विस्ट एवं और भी ज्यादा मस्ती जोड़ते हैं रवि किशन, मुकेश तिवारी एवं निरहुआ, जिनके किरदार इस दुनिया में नया हँगामा लेकर आते हैं। साथ ही हप्पू सिंह भी अपने अंदाज एवं कॉमिक टाइमिंग से इस कहानी को और मजेदार बनाते हैं। जब ये सभी किरदार अजीब एवं मजेदार हालात में फंसते हैं, तो फिल्म वही मजा देती है, जो 'भाभीजी घर पर हैं' की पहचान है, यानि यादगार किरदार एवं हँसी से भरी कहानी।

निर्देशक शशांक बाली ने कहा

'सालों से 'भाबीजी घर पर हैं!' ने हर उम्र के दर्शकों के साथ अपने ह्यूमर, अपनेपन और किरदारों की वजह से एक खास जुड़ाव बनाया है। फिल्म के साथ हमारा उद्देश्य यही था कि फैंस जिस जान और कॉमेडी को पसंद करते हैं, उसे बरकरार रखा जाए, लेकिन बड़े पर्दे के लिए कहानी का स्केल और ज्यादा बड़ा किया जाए। ट्रेलर थिएटर में आने वाली हँसी, अफरा-तफरी और बड़े लेवल के मजे की झलक देता है।'

शुभांगी अत्रे कहती हैं

'भाभीजी की दुनिया हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रही है और अब इसे फिल्म के रूप में देखना मेरे लिए बहुत खास है। इस बार दर्शकों को अंगूरी के किरदार के नए रंग देखने को मिलेंगे और कई सरप्राइज भी मिलेंगे। रवि किशन सर एवं मुकेश तिवारी सर के साथ काम करना भी बहुत सीख देने वाला अनुभव रहा।'

विदिशा श्रीवास्तव ने कहा

'इस बार अनीता भाबीजी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है। इस बार वे पूरे धमाल का बड़ा हिस्सा हैं और कहानी को आगे बढ़ाने में उनकी काफी अहम् भूमिका है। यही बात मेरे लिए इस फिल्म को और एक्साइटिंग बनाती है और मुझे उम्मीद है कि फैंस बड़े पर्दे पर अनीता का यह नया रूप देखना पसंद करेंगे।'

आसिफ शेख ने कहा

'एक दशक से ज्यादा वक्त से मैं भाबीजी यूनिवर्स का हिस्सा हूँ और इसे फिल्म के रूप में सामने आते देखना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है। फिल्म में विभूति कई मुश्किल हालात में फंस जाते हैं और इससे मुझे अपना कॉमिक साइड और ज्यादा दिखाने का मौका मिला। यह अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा रहा।'

रोहिताश्व गौर ने कहा

'मैं खुद देखकर हैरान था कि तिवारी जी का किरदार कन्फ्यूजन और कॉमेडी के मामले में कहाँ तक जा सकता है। फिल्म में आपको एक बहुत ड्रामेटिक, मजेदार और बेहद कन्फ्यूज तिवारी जी देखने को मिलेंगे और मुझे यह किरदार निभाकर बहुत मजा आया। हमारे यूनिवर्स से इंस्पायर्ड हमारी अपनी फिल्म होना वाकई कमाल की बात है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे खूब एंजॉय करेंगे।' (Bhabiji Ghar Par Hai Fun On The Run cast and story)

'भाभीजी घर पर हैं''भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो में से एक रहा है और यह प्रीमियर इसलिए भी खास है, क्योंकि दर्शक पहली बार अपने फेवरेट किरदारों को फिल्म में देखेंगे। वही मोहल्ले की मस्ती अब बड़े स्तर पर देखने को मिलेगी, जहाँ विभूति, तिवारी एवं दोनों भाभियाँ कई गलतफहमियों, मजेदार ट्विस्ट एवं हँसी से भरे पलों में नजर आएँगे। ज़ी सिनेमा इस मजेदार फिल्म को देशभर के परिवारों तक लेकर आने के लिए तैयार है।

मिस न करें 'भाभीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन' का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस रविवार 26 अप्रैल दोपहर 12 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

FAQ

1. 'भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन' का प्रीमियर कब और कहां होगा? (When and where will Bhabhi Ji Ghar Par Hain! Fun on the Run premiere?)

इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे ज़ी सिनेमा पर होगा।

2. इस फिल्म में कौन-कौन से मुख्य किरदार नजर आएंगे? (Which main characters will be seen in this film?)

फिल्म में विभूति नारायण मिश्रा, मनमोहन तिवारी, अंगूरी भाभी और अनीता भाभी जैसे लोकप्रिय किरदार नजर आएंगे।

3. क्या फिल्म की कहानी टीवी शो से अलग है? (Is the story of the film different from the TV show?)

फिल्म की कहानी शो के किरदारों पर आधारित है, लेकिन इसमें नए ट्विस्ट, बड़े स्तर की कॉमेडी और अलग परिस्थितियाँ दिखाई जाएंगी।

4. फिल्म में नए कलाकार कौन हैं और उनकी क्या भूमिका है? (Who are the new actors in the film and what are their roles?)

रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ जैसे कलाकार फिल्म में नए ट्विस्ट और कॉमिक एंगल जोड़ते हैं, जिससे कहानी और मजेदार बनती है।

5. इस फिल्म की खासियत क्या है? (What is the speciality of this film?)

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है कि यह टीवी शो की लोकप्रियता को बड़े स्तर पर लेकर आती है, जहाँ वही किरदार और मजेदार केमिस्ट्री अब फिल्मी अंदाज में देखने को मिलती है।

:-

Rhea Chakraborty Case: रिया चक्रवर्ती को मिली कानूनी राहत, कोर्ट ने 2020 में फ्रीज़ किए गए बैंक खाते किए अनफ्रीज़

Bharat Kapoor Passed Away: 80 की उम्र में भरत कपूर का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Deepika Padukone Raka: 'राका' में दीपिका के एक्शन सीन्स के लिए बॉडी डबल का सहारा लेंगे एटली

Don 3 Controrversy: Ranveer Singh के डॉन 3 छोड़ने पर Farhan Akhtar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसी भी बात को हल्के में नहीं लिया जा सकता'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri