Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bhooth Bangla Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Akshay Kumar की फिल्म 'भूत बंगला'

Bhooth Bangla Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई Akshay Kumar की फिल्म 'भूत बंगला'

Bhooth Bangla Box Office Collection: प्रियदर्शन (Priyadarshan) की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ उनकी यह रीयूनियन फिल्म 16 अप्रैल 2026 को रिलीज़ हुई थी और इसे एकता कपूर (Ekta Kapoor) व शोभा कपूर (Shobha Kapoor) ने प्रोड्यूस किया है.

रिलीज़ के सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब भारत में भी 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है.

Box Office Report: 'Bhooth Bangla' के आगे फीकी पड़ी 'Dhurandhar 2' और 'Dacoit' की रफ्तार

'भूत बंगला' ने पर किया शानदार कलेक्शन

आपोक बता दें 'भूत बंगला' ने सातवें दिन गुरुवार को ₹5.15 करोड़ जमा किए, जो पिछले सात दिनों में सबसे कम है. इसके साथ ही, फ़िल्म ने भारत में ₹84.05 करोड़ की नेट कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे बनाने में लगभग ₹120 करोड़ का खर्च आया था. वहीं फिल्म ने अब दुनिया भर में 135.45 करोड़ रुपये से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया हैं.

Wow: Varun Dhawan की फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' का नया सॉन्ग 'वाउ' हुआ रिलीज

भूत बंगला की कहानी क्या है?

फिल्म भूत बांगला की कहानी अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेश में रहने वाला दिल का अच्छा लेकिन बेहद लापरवाह 'फुकरा' शख्स है. अपनी उधारी की आदतों से वह अपने पिता वासुदेव आचार्य (जिशु सेनगुप्ता) को परेशान कर चुका है. इसी बीच उसकी बहन मीरा (मिथिला पालकर) की शादी तय होती है और दोनों कम खर्च में धूमधाम वाली शादी के लिए जगह तलाशते हैं. तभी उन्हें पता चलता है कि उत्तर प्रदेश के मंगलपुर गांव में उनके दादाजी 500 करोड़ का महल और जमीन छोड़ गए हैं. अर्जुन तुरंत उसी महल में शादी करने का प्लान बनाकर मंगलपुर पहुंच जाता है, जहां महल का मैनेजर शांताराम (असरानी), वेडिंग प्लानर जगदीश (परेश रावल) और उसका भांजा सुंदर (राजपाल यादव) भी मौजूद हैं. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब 'वधुसुर' नाम के राक्षस का खौफ सामने आता है, जिसकी वजह से गांव में कोई शादी नहीं होती क्योंकि वधुसुर आता है और दुल्हनों को चुरा लेता है. आगे क्या होता है, यह बाकी की कहानी है.

फिल्म की स्टारकास्ट कौन सी हैं?

अक्षय कुमार- अर्जुन आचार्य, माधव और यशोधा के बेटे
माधव आचार्य- अर्जुन के बायोलॉजिकल पिता और दुशुंड आचार्य के बेटे
परेश रावल- जगदीश मानिकचंद रूपकमल केवलरमानी के रोल में
जिशु सेनगुप्ता- डॉ. वासुदेव आचार्य के रोल में
राजपाल यादव- सुंदर "बल्ली" बाजवा के रोल में
तब्बू- यशोधा के रोल मेंमिथिला पालकर मीरा आचार्य के रोल में
वामिका गब्बी- प्रिया
असरानी- शांताराम यादव
राजेश शर्मा -दुशुंड आचार्य के रोल में
मनोज जोशी- गोविंद महाराज के रोल में

Om Puri ने Annu Kapoor की बहन को दिया था धोखा, कहा- "उन्होंने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी'

प्रियदर्शन संग काम करने पर अक्षय कुमार ने कही थी ये बात

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार ने कहा, "यह हम दोनों के लिए सही फिल्म थी. हमें अब तक यह फिल्म नहीं मिल पाई थी क्योंकि वह अपनी जगह पर बिज़ी थी, मैं अपनी जगह पर बिज़ी था और प्रियदर्शन सर कहीं और बिज़ी थे. तो, अब आपके पास मौका है. लेकिन अब मैं तब्बू जी और प्रियन सर से रिक्वेस्ट करूंगा कि आपको यह शिकायत नहीं होगी."

SVC63: ईद पर रिलीज होगी Salman Khan की एक्शन थ्रिलर फिल्म, कहा- 'जो आपका हाल है वो मेरा...'

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. 'भूत बांग्ला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the box office collection of BhoothBangla?)

A. Bhooth Bangla ने रिलीज़ के एक हफ्ते में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Q2. क्या फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब में पहुंची है? (Has the film entered the ₹100 crore club in India?)

A. फिल्म भारत में भी 100 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है और जल्द ही यह आंकड़ा छू सकती है.

Q3. फिल्म के डायरेक्टर कौन हैं? (Who directed the film?)

A. इस फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है.

Q4. फिल्म में मुख्य कलाकार कौन हैं? (Who is the lead actor in the movie?)

A. फिल्म में Akshay Kumar मुख्य भूमिका में नजर आते हैं.

Q5. फिल्म का प्रोडक्शन किसने किया है? (Who produced Bhoot Bangla?)

A. फिल्म को Ekta Kapoor और Shobha Kapoor ने प्रोड्यूस किया है.

Tags : Bhooth Bangla movie updates | Bhooth Bangla Movie | Bhooth Bangla release date | Bhooth Bangla Screening

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri