R Madhavan Slams Healthcare Brand: एक्टर आर माधवन (R Madhavan) इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित और पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में गिने जाते हैं, और वह हमेशा अपनी बात खुलकर रखने के लिए जाने जाते हैं.
हाल ही में आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्होंने एक हेल्थकेयर ब्रांड को लीगल नोटिस भेजा है. माधवन का आरोप है कि कंपनी ने बिना उनकी अनुमति के उनके नाम और एक इंटरव्यू क्लिप का इस्तेमाल अपने विज्ञापन और प्रमोशनल रील में किया.
R Madhavan: आखिर क्यों आर माधवन ने चार साल छोड़ी थी एक्टिंग?
आर माधवन ने हेल्थकेयर ब्रांड को भेजा लीगल नोटिस (R Madhavan Slams Healthcare Brand)
आपको बता दें आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कितनी शर्म की बात है. ये लोग और ऑर्गनाइज़ेशन कैसे सोचते हैं कि वे इससे बच सकते हैं? आप किसी के इंटरव्यू की क्लिप लेकर उसे अपने एंडोर्समेंट का हिस्सा नहीं बना सकते. लीगल नोटिस भेजा गया है. कृपया इस तरह के प्रोफेशनल्स और ऑर्गनाइज़ेशन से सावधान रहें'.
आर माधवन ने फैंस को किया अलर्ट
इसके साथ- साथ आर माधवन ने आगे कहा और अपने फैंस को अलर्ट करते हुए ऐड को 'फ्रॉड' कहा. उन्होंने लिखा, 'इस REEL से ऐसा लग रहा है जैसे मैं उनके प्रोडक्ट को एंडोर्स कर रहा हूं. उन्होंने बिना किसी परमिशन के एक इंटरव्यू से एक क्लिप ली है और इसे मेरी तरफ से एंडोर्समेंट के तौर पर इस्तेमाल किया है. पब्लिक इन लोगों या उनके बर्ताव पर कैसे यकीन करेगी? !!!! शर्म की बात है'.
ब्रांड ने डिलीट किया वीडियो
आपको बता दें ब्रांड के अकाउंट से अब डिलीट हो चुकी रील में उनके एक इंटरव्यू की क्लिप दिखाई गई थी, जिसका इस्तेमाल ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए किया जा रहा था. इसमें एक आदमी भी था जो खुद को डॉक्टर बता रहा था और आर माधवन के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करता हुआ देखा गया था.
Mouni Roy Cannes Look: बैकलेस आउटफिट में छाईं मौनी रॉय, 300 घंटे में तैयार हुआ ग्लैमरस आउटफिट
आर माधवन का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन पिछले साल 'केसरी 2', 'दे दे प्यार दे 2' और 'धुरंधर' में दिखे थे. 2026 में, उन्होंने 'धुरंधर 2' में अजय सान्याल का अपना रोल दोहराया. यह फिल्म बहुत बड़ी हिट रही. 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाते हुए लगभग 1,833 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. फिल्म में रणवीर सिंह हमज़ा अली मज़ारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं, जो इंटेलिजेंस की खतरनाक दुनिया और कराची के अंडरवर्ल्ड में काम करने वाला एक अंडरकवर जासूस है. अभी उनके पास G. D. N (तमिल), अधीर्शतासाली (तमिल), और सर्कल (हिंदी, तमिल बाइलिंगुअल) जैसी फिल्में हैं. फिल्मों की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. R. Madhavan ने हेल्थकेयर ब्रांड पर क्या आरोप लगाया? (Why did R. Madhavan slam the healthcare brand?)
आर माधवन ने आरोप लगाया कि हेल्थकेयर ब्रांड ने बिना उनकी अनुमति के उनके नाम और इंटरव्यू क्लिप का इस्तेमाल अपने विज्ञापन और प्रमोशनल रील में किया.
2. आर माधवन ने इस मामले में क्या कदम उठाया? (What action did R Madhavan take against the brand?)
अभिनेता ने संबंधित हेल्थकेयर कंपनी को लीगल नोटिस भेजा और इस पर सार्वजनिक रूप से नाराज़गी जताई.
3. आर माधवन ने इस बारे में जानकारी कहां दी? (Where did R Madhavan share this information?)
R. Madhavan ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस मामले की जानकारी साझा की.
4. आर माधवन इस मुद्दे पर क्यों नाराज़ हुए? (Why was R Madhavan upset about the matter?)
उनका कहना है कि किसी व्यक्ति के नाम और कंटेंट का बिना अनुमति इस्तेमाल करना गलत और अनैतिक है.
5. सोशल मीडिया पर लोगों का क्या रिएक्शन रहा? (How did social media react to the controversy?)
कई फैंस ने आर माधवन का समर्थन किया और कहा कि बिना इजाज़त किसी सेलिब्रिटी की पहचान का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.
Tags : r madhavan news | r madhavan films

