Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'Raja Shivaji', सक्सेस पार्टी में Salman Khan समेत कई सितारों ने लगाए चार चांद

बॉक्स ऑफिस पर छाई 'Raja Shivaji', सक्सेस पार्टी में Salman Khan समेत कई सितारों ने लगाए चार चांद

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के निर्देशन में बनी फिल्म 'राजा शिवाजी' ('Raja Shivaji) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे होने वाले हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही इस फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए 20 मई यानी बुधवार रात मुंबई में ग्रैंड सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे.

सलमान खान (Salman Khan) का अंदाज

पार्टी में सलमान खान डार्क ब्लू डैनिम टी-शर्ट और ब्लैक डैनिम जैकेट में नजर आए. भाईजान ने अपने कैजुअल लेकिन दमदार लुक से सभी का ध्यान खींचा. इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बातचीत भी की. दिलचस्प बात यह रही कि वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने सलमान से माफी मांगी, जिस पर अभिनेता ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सब ठीक होने का इशारा किया.

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख

फिल्म के हीरो और निर्देशक रितेश देशमुख अपनी सक्सेस पार्टी में बेहद अलग अंदाज में दिखाई दिए. उन्होंने एक यूनिक टैगलाइन वाली टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था - 'आपला राजा आपला अभिमान'. इसके साथ उन्होंने बैगी वाइट जींस और कलरफुल लोफर्स कैरी किए थे. रितेश ने सलमान खान के साथ कई पोज भी दिए. वहीं उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) येलो बलून शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने वाइन कलर की फ्लैट सैंडल, खुले बाल और येलो ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया.

Also Read: Aditya Chopra Birthday: आदित्य चोपड़ा: बॉलीवुड का वो 'शर्मीला जीनियस' जिसने बदल दी हिंदी सिनेमा की तस्वीर

भाग्यश्री (Bhagyashree)

वेटरन अभिनेत्री भाग्यश्री ऑल वाइट आउटफिट में बेहद ग्रेसफुल नजर आईं. खुले बालों के साथ उन्होंने गोल्डन नेकपीस और गोल्डन हैंडबैग कैरी किया था, जिसने उनके लुक को और रॉयल बना दिया.

फरदीन खान (Fardeen Khan)

फिल्म के अभिनेता फरदीन खान वाइट डैनिम और ऑलिव ग्रीन शर्ट में दिखाई दिए. उनका सिंपल लेकिन क्लासी लुक फैंस को काफी पसंद आया.

सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav) का ट्रेडिशनल अवतार

मराठी और हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता सिद्धार्थ जाधव इस मौके पर ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा में नजर आए. उन्होंने बाकी सितारों के साथ जमकर पोज दिए.

शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल

टीवी अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया (Shabir Ahluwalia) ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम दिखे. वहीं उनकी पत्नी कांची कौल (Kanchi Kaul) रेड शॉर्ट ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं.

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पार्टी में पहुंचीं. उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

अमोल गुप्ते और दीपा भाटिया

एक्टर-डायरेक्टर अमोल गुप्ते (Amole Gupte) अपनी पत्नी दीपा भाटिया (Deepa Bhatia) के साथ पार्टी में शामिल हुए. दोनों ने मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए.

महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar)

फिल्ममेकर और अभिनेता महेश मांजरेकर अपने चिर-परिचित स्टाइल में नजर आए. उनका सिंपल लेकिन प्रभावशाली अंदाज हमेशा की तरह चर्चा में रहा.

प्रोड्यूसर Bhushan Kumar पेश कर रहे हैं पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा 'DRAGON' जो इंटरनेशनल अफीम ट्रेड के बैकग्राउंड पर बेस्ड है

आशीष चौधरी और समिता बंगारगी

अभिनेता आशीष चौधरी (Aashish Chaudhary) अपनी पत्नी और पूर्व अभिनेत्री समिता बंगारगी (Samita Bangargi) के साथ पार्टी में पहुंचे. दोनों का स्टाइलिश और एलिगेंट लुक लोगों को काफी पसंद आया.

'राजा शिवाजी' के बारे में

रितेश देशमुख ने 'राजा शिवाजी' में मुख्य भूमिका के साथ इसका निर्देशन भी किया है. फिल्म में उनके अलावा जेनेलिया देशमुख, सलमान खान, संजय दत्त (Sanjay Dutt), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), विद्या बालन (Vidya Balan), भाग्यश्री (Bhagyashree), सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar), फरदीन खान (Fardeen Khan), अमोल गुप्ते (Amole Gupte), बोमन ईरानी (Boman Irani), सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav) और जितेंद्र जोशी (Jitendra Joshi) सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 'राजा शिवाजी' का भारत में नेट कलेक्शन 88 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. ये जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली है. अगर फिल्म अगले कुछ दिनों में 12 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो यह मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन सकती है. 20 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 88.10 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

:

Pooja Seth ने 'The Lineage Awakening' से वेलनेस और हडिंग का खास अनुभव दिया

Mallika Sherawat का वो हौसला जिसने बीस साल पहले Cannes में आकर बदल दी बॉलीवुड के सारे नियम

Chhatrapati Shivaji Maharaj | Raja Shivaji Success Party | bollywood event | Mumbai Event | Bollywood celebrities | TV Celebrities | hindi cinema not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri