Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Box Office Collection: 'ऐल्फा' की उड़ान पर लगा ब्रेक, 'बेबी डू डाई डू' का नहीं चला जादू, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Box Office Collection: 'ऐल्फा' की उड़ान पर लगा ब्रेक, 'बेबी डू डाई डू' का नहीं चला जादू, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन कई फिल्मों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. नई रिलीज़ 'ऐल्फा' के कलेक्शन में पहले सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का कलेक्शन वीकेंड के मुकाबले आधा रह गया.

वहीं, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर 'वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार भी धीमी पड़ती नजर आई. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी रहा.

Ramayana: Karan Johar की धर्मा प्रोडक्शन्स के हाथ लगी 'रामायणम्' की बड़ी डील, इतने करोड़ में खरीदे इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

'ऐल्फा' ने शानदार कलेक्शन (Alpha Box Office Collection)

स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ऐल्फा' ने रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन पहले सोमवार को इसका कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने चौथे दिन 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये रहा था. इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म से अब वीकडेज़ में स्थिर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

Ve Junoon Out: Emraan Hashmi की फिल्म 'Awarapan 2' का पहला गाना 'वे जुनून' हुआ रिलीज

'बेबी डू डाई डू' के कलेक्शन ने किया निराश (Baby Do Die Do Box Office Collection)


हुमा कुरैशी स्टारर 'बेबी डू डाई डू' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है. पहले सोमवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर 41 लाख रुपये रह गया, जबकि रविवार को इसने 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये तक पहुंची है. 25 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले फिल्म का यह प्रदर्शन बेहद निराशाजनक माना जा रहा है.

Lock Upp 2: Govinda को लेकर Shilpa Shinde के बयान पर भड़कीं Sunita Ahuja, कहा- 'मेरे पति 50 जगह अफेयर करें, तेरे बाप का क्या'

'वेलकम टू द जंगल' के कलेक्शन की रफ्तार हुई धीमी (Welcome to the jungle Box Office Collection)


'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन अब धीमा होता नजर आ रही है. अक्षय कुमार और कई बड़े सितारों से सजी इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को सिर्फ 2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि, अब तक फिल्म 117.55 करोड़ रुपये की कुल कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है.

Kriti Sanon ने एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह सबसे अच्छा गिफ़्ट है जो आप खुद को दे सकते हैं'

'कॉकटेल 2' ने किया इतना कलेक्शन (Cocktail 2 Box Office Collection)


बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' की रफ्तार अब काफी धीमी हो गई है. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की इस फिल्म ने रिलीज़ के 18वें दिन सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब तक कुल 92.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है और धीरे-धीरे 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. 'ऐल्फा' ने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया? (How much did Alpha earn on its first Monday?)

'ऐल्फा' ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

2. 'ऐल्फा' का अब तक कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है? (What is the total box office collection of Alpha so far?)

फिल्म ने चार दिनों में 37.85 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है.

3. 'ऐल्फा' में मुख्य कलाकार कौन हैं? (Who are the lead actors in Alpha?)

फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में हैं.

4. 'बेबी डू डाई डू' ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया? (How much did Baby Do Die Do earn on Monday?)

हुमा कुरैशी स्टारर 'बेबी डू डाई डू' ने सोमवार को 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया.

5. 'बेबी डू डाई डू' का कुल कलेक्शन कितना है? (What is the total collection of Baby Do Die Do?)

फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.81 करोड़ रुपये हो गया है.

Tags : box office collection | Box Office Report | box office review | Alpha | alpha movie | welcome to the jungle | Cocktail 2 | Cocktail 2 movie | Cocktail 2 Review | Cocktail 2 Starcast

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri