Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Box Office Collection: पहले दिन 'ऐल्फा' ने दिखाई ताकत, 'बेबी डू डाई डू' ने की धीमी शुरुआत, जानें सभी फिल्मों का कलेक्शन

Box Office Collection: पहले दिन 'ऐल्फा' ने दिखाई ताकत, 'बेबी डू डाई डू' ने की धीमी शुरुआत, जानें सभी फिल्मों का कलेक्शन

Box Office Collection:शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दो नई फिल्मों 'ऐल्फा' और 'बेबी डू डाई डू' ने दस्तक दी. पहले ही दिन आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'ऐल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए उम्मीदें जगाई हैं.

वहीं, हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं रही और इसकी ओपनिंग उम्मीद से कमजोर रही. दूसरी ओर, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' भी लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. ऐसे में शुक्रवार को रिलीज़ और पहले से चल रही फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला.

Satluj: Diljit Dosanjh ने 'सतलुज' को बिना काटे रिलीज करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अगर एक भी कट लगाया गया होता'

'ऐल्फा' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन थ्रिलर 'ऐल्फा' ने 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज़ के पहले दिन दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया. हालांकि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा छूने से चूक गई, लेकिन इसकी ओपनिंग को संतोषजनक माना जा रहा है.

'बेबी डू डाई डू' के कलेक्शन ने किया नाराश

हुमा कुरैशी स्टारर डार्क-कॉमेडी और एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' ने शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पहले दिन इसने महज 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में शुरुआती कलेक्शन को देखते हुए फिल्म के सामने अपनी लागत निकालने की चुनौती दिखाई दे रही है.

Maatrubhumi: 'मातृभूमि' के सर्टिफिकेशन पर फैली अफवाहें गलत, सलमान खान की टीम ने जारी किया बयान

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार हैं 'वेलकम टू द जंगल'

अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने रिलीज़ के आठवें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही आठ दिनों में इसका कुल कलेक्शन 97.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि फिल्म अभी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ कदम दूर है, लेकिन इसकी स्थिर कलेक्शन से जल्द ही यह आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और अरशद वारसी जैसे सितारों से सजी इस मल्टीस्टारर कॉमेडी को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है.

Satluj OTT Release: Diljit Dosanjh की 'पंजाब 95' अब 'सतलुज' बनकर OTT पर हुई रिलीज, जानें कब और कहां देखें फिल्म

'कॉकटेल 2' के कलेक्शन में आई गिरावट

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' के लिए तीसरा हफ्ता चुनौतीपूर्ण साबित होता दिख रहा है. फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 15वें दिन इसने केवल 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो दूसरे गुरुवार की 1.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन से भी कम है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कुल कारोबार अब 90.15 करोड़ रुपये हो गया है. ऐसे में 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए फिल्म को वीकेंड पर मजबूत प्रदर्शन की जरूरत होगी.

Aamir Khan- Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की तैयारियां हुई शुरु, रोशनी से जगमगाया एक्टर का घर

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. शुक्रवार को कौन-कौन सी नई फिल्में रिलीज़ हुईं? (Which new films hit theatres on Friday?)

उत्तर: शुक्रवार को आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'ऐल्फा' तथा हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं.

प्रश्न 2. 'ऐल्फा' ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया? (How much did Alpha earn on its opening day?)

उत्तर: 'ऐल्फा' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये की कलेक्शन किया.

प्रश्न 3. 'बेबी डू डाई डू' की ओपनिंग कैसी रही? (How did Baby Do Die Do perform on its first day?)

उत्तर: फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और इसने पहले दिन करीब 40 लाख रुपये का कारोबार किया.

प्रश्न 4. 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कैसा है? (How is Welcome to the Jungle performing at the box office?)

उत्तर: अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है और आठ दिनों में इसका कुल कलेक्शन 97.65 करोड़ रुपये हो चुका है.

प्रश्न 5. 'कॉकटेल 2' ने अब तक कितना कलेक्शन किया है? (What is the total collection of Cocktail 2 so far?)

उत्तर: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' ने 15 दिनों में 90.15 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है.

Tags : box office collection | box office review | Box Office Report | Alpha | alpha movie | Alpha Movie Review | ALPHA Official Teaser | Alpha Release Date | Baby Do Die Do | Baby Do Die Do release date | Baby Do Die Do teaser | welcome to the jungle | welcome to the jungle movie cast | welcome to the jungle movie release date

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri