29 अप्रैल 2026 को Amazon MX Player पर लॉन्च हुए 'कैंपस बीट्स सीजन 6' (Campus Beats Season 6) की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए एक भव्य सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया. इस खास मौके पर पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स ने मिलकर जश्न मनाया, जहां केक कटिंग सेरेमनी भी हुई और सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की.
इस पार्टी में शांतनु माहेश्वरी, श्रुति सिन्हा, पारस कलनावत, करण वाही, हेली शाह और रिंकू राजगुरु समेत कई सितारों ने शिरकत की. सभी कलाकारों ने अपनी मौजूदगी से इवेंट को खास बना दिया.
शांतनु माहेश्वरी (Shantanu Maheshwari)
सीरीज में ईशान का किरदार निभाने वाले शांतनु माहेश्वरी ग्रीन जैकेट और डार्क ब्लू डेनिम में बेहद स्टाइलिश नजर आए. इस सक्सेस पार्टी में उन्होंने सभी के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की, गले मिले और कैमरे के सामने जमकर पोज भी दिए.
श्रुति सिन्हा (Shruti Sinha)
नेत्रा के रोल में नजर आने वाली श्रुति सिन्हा इस पार्टी में शॉर्ट व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं. खुले बाल और सॉफ्ट मेकअप के साथ उनका लुक काफी एलिगेंट था. उन्होंने शांतनु और पारस कलनावत के साथ कई शानदार पोज दिए.
पारस कलनावत (Paras Kalnawat)
पारस कलनावत अपने डैशिंग अंदाज में पार्टी में पहुंचे. उनका कैजुअल लेकिन ट्रेंडी लुक सभी का ध्यान खींचता नजर आया.
Also Read:Sapne Vs Everyone सीजन 2 की स्क्रीनिंग में Ambrish, Paramvir Cheema और Khushalii ने की शिरकत
करण वाही (Karan Wahi)
टीवी एक्टर करण वाही हमेशा की तरह हैंडसम और चार्मिंग अंदाज में नजर आए. उनका सिंपल और क्लासी स्टाइल इवेंट में अलग ही छाप छोड़ गया.
हेली शाह (Helly Shah)
टीवी एक्ट्रेस हेली शाह वाइन कलर की शॉर्ट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं. खुले बालों के साथ उनका लुक काफी स्टनिंग था और उन्होंने सभी के साथ फोटो क्लिक करवाईं.
रिंकू राजगुरु (Rinku Rajguru)
फिल्म 'सैराट' (Sairat) की एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु कैजुअल लुक में नजर आईं. उनका सिंपल और रिलैक्स्ड स्टाइल भी पार्टी में अलग पहचान बना गया.
शांतनु और श्रुति सिन्हा ने कहा
सीरीज के मुख्य अभिनेता शांतनु माहेश्वरी ने अपने किरदार 'ईशान' के बारे में बात करते हुए कहा, 'डांस मेरे दिल के बहुत करीब है. 'कैंपस बीट्स' ने मुझे पिछले कुछ सालों में अपने इस जुनून को जीने का मौका दिया है. इस सीजन में ईशान का सफर काफी भावनात्मक और आंतरिक होने वाला है. इसमें वह एक ऐसे इंसान से जुड़ता दिखेगा, जो अब उसके लिए मौजूद नहीं है. यही कमी और असंतुलन उसकी जिंदगी को बदल देता है.'
Also Read:Lukkhe Trailer Launch: King, Raashii Khanna और Palak Tiwari की मौजूदगी से सजा इवेंट
वहीं, अभिनेत्री श्रुति सिन्हा ने सीरीज को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'नेत्रा का किरदार इस बार खुद को खोजने की कोशिश कर रहा है. इस सीजन में मेरे किरदार में कई परते हैं, जिन्हें निभाना चुनौतिपूर्ण और मजेदार था.'
'कैंपस बीट्स सीजन 6' के बारे में
'कैंपस बीट्स सीजन 6' एक मॉडर्न डांस अकादमी पर आधारित टीन ड्रामा है, जिसमें टीम ईशान और टीम नेत्रा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है. Banijay Asia द्वारा निर्मित यह सीजन डांस, ड्रामा और रोमांच से भरपूर है, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बना ली है.
:-
May Theatre Release: 'राजा शिवाजी' से लेकर 'आखिरी सवाल' तक, मई में रिलीज होंगी कई धमाकेदार फिल्में
Campus Beats Season 6 Celebration Party | Campus Beats success party | Campus Beats cast | Web series celebration not present in content

