Chunnari Chunnari Row: वरुण धवन (Varun Dhawan) का नया डांस ट्रैक 'चुनरी चुनरी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गाना उनकी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani to Ishq Hona Hai) का हिस्सा है और 90 के दशक के सुपरहिट गाने का रीमेक वर्जन है.
जहां कुछ फैंस ने वरुण के एनर्जी से भरपूर डांस की तारीफ की, वहीं कई लोगों ने इसकी तुलना सलमान खान (Salman Khan) के ओरिजिनल गाने से करते हुए आलोचना की. इस ऑरिजनल गाने के कंपोजर अनु मलिक (Anu Malik) ने वरुण धवन का बचाव करते हुए कहा कि हर कलाकार का अपना अंदाज होता है और क्लासिक गानों को नए तरीके से पेश करना गलत नहीं है.
अनु मलिक ने 'चुनरी चुनरी' रीमेक पर दिया बयान
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अनु मलिक ने इस बारे में अपने विचार शेयर किए और कहा कि अपनी लाइफस्टाइल के तौर पर, वह लोगों में सिर्फ़ पॉज़िटिव चीज़ें देखना पसंद करते हैं. जब उनसे 'चुनरी चुनरी' ट्रैक के लेटेस्ट वर्जन को मिले सोशल मीडिया फीडबैक पर कमेंट करने के लिए कहा गया, तो कंपोज़र ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए. सच कहूँ तो, मैं कभी इसमें नहीं पड़ता. मैं ऐसी चीज़ों के बारे में सोचता भी नहीं हूं. मैं पूरी ज़िंदगी एक पॉज़िटिव इंसान रहा हूं और मुझे लोगों में अच्छाई देखना पसंद है. मुझे लोगों में बुराई देखने के लिए नहीं पाला गया है.'
अनु मलिक ने कही ये बात
वहीं अनु मलिक ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, "एक कंपोज़र के तौर पर, मैं अनु मलिक इसलिए भी हूं क्योंकि मेरी ज़िंदगी में बहुत अच्छे एक्टर रहे हैं. मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, चिंटू जी, हेमा जी और दूसरे एक्टर हैं. मैं इस सोच के साथ गाना बनाता हूं कि अगर मैं गाना 100% डेडिकेशन के साथ बना रहा हूं, तो एक्टर उसे 1000% तक ले जाएगा, और मैंने ज़िंदगी को ऐसे ही देखा है".
'मैं सिर्फ पॉज़िटिव चीज़ें देख रहा हूं'- अनु मलिक
इससे पहले अनु मलिक ने आगे कहा कि 'चुनरी चुनरी' गाना हमेशा म्यूज़िक लवर्स के दिलों के करीब रहेगा. ट्रैक के दोनों वर्जन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "सलमान ने गाने को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया, और वरुण ने भी दिल खोलकर डांस किया है. मैं कोई नेगेटिविटी नहीं देखना चाहता, मैं सिर्फ पॉज़िटिव चीज़ें देख रहा हूं".
'चुनरी चुनरी' रीमेक पर अभिजीत भट्टाचार्य ने शेयर किए अपने विचार
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान इस आइकॉनिक गाने के 'चुनरी चुनरी' रीमेक को लेकर ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने अपने विचार शेयर किए. सिंगर ने कहा, "मैं कौन होता हूं इस गाने को रीमेक करने की परमिशन देने वाला? सब गानों से तो सुपरस्टार बने हैं. सलमान खान के करियर से सबसे बड़े दो गाने - चुनरी चुनरी और तन तन. ऐसा होता है कि अगर आवाज़ किसी को सूट करे तो वो सुपरस्टार बन जाता है".
अभिजीत भट्टाचार्य ने बताया वरुण और सलमान के बीच का अंतर
वरुण और सलमान के बीच के अंतर पर अभिजीत भट्टाचार्य सिंगर से वरुण और सलमान के बीच के बड़े अंतर के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा कि, "सलमान खान और वरुण धवन में उतना ही फर्क है जितना अमिताभ बच्चन और असरानी में है. वरुण धवन मेरे गाए गाने के साथ न्याय नहीं कर सकते. उन्होंने गाने में मेरी आवाज़ न रखकर एक समझदारी भरा फैसला लिया. उनको गालियां पड़ती हैं. सलमान खान इस गाने से सुपरस्टार बन गया, वरुण कुछ नहीं बन सकता".
कब रिलीज़ होगी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Release Date)
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की 'बंदर' से क्लैश करेंगी. फिल्म में मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर भी अहम किरदारों में हैं. इसे रमेश तौरानी के टिप्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. 'चुनरी चुनरी' विवाद क्या है? (What is the 'Chunnari Chunnari' controversy about?)
वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में 'चुनरी चुनरी' गाने का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
Q2. लोग इस गाने को लेकर क्यों ट्रोल कर रहे हैं? (Why are people trolling the song?)
कई यूजर्स ने रीमेक वर्जन की तुलना सलमान खान के ओरिजिनल गाने से की और इसे कमजोर बताया.
Q3. 'चुनरी चुनरी' का ओरिजिनल गाना किस फिल्म का है? (Which film featured the original 'Chunari Chunari' song?)
यह गाना 1999 की सुपरहिट फिल्म 'बीवी नंबर 1' का है.
Q4. ओरिजिनल गाने के कंपोजर कौन हैं? (Who composed the original song?)
'चुनरी चुनरी' के ओरिजिनल कंपोजर अनु मलिक हैं.
Q5. अनु मलिक ने विवाद पर क्या कहा? (What did Anu Malik say about the controversy?)
अनु मलिक ने वरुण धवन का समर्थन करते हुए कहा कि नए कलाकारों को क्लासिक गानों को अपने अंदाज में पेश करने का मौका मिलना चाहिए.
फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें।
Tags : Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer

