Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
CJP Hunger Strike: CJP की भूख हड़ताल पर सोनी राजदान ने की सोनम वांगचुक से खास अपील, कहा- 'प्लीज हमें इस तरह मत छोड़िए'

CJP Hunger Strike: CJP की भूख हड़ताल पर सोनी राजदान ने की सोनम वांगचुक से खास अपील, कहा- 'प्लीज हमें इस तरह मत छोड़िए'

CJP Hunger Strike: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (CJP Hunger Strike) पर बैठे सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं.

इस बीच अभिनेत्री सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उनसे अपनी भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वांगचुक का स्वास्थ्य और जीवन बेहद महत्वपूर्ण है.

सोनी राजदान ने सोनम वांगचुक को लेकर लिखा इमोशनल नोट

आपको बता दें बुधवार सुबह आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक छोटा सा नोट लिखा. सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'प्रिय सोनम वांगचुक, आपकी सेहत के लिए हम सब प्रार्थना करते हैं, प्लीज हमें इस तरह मत छोड़िए प्लीज एक और दिन लड़ने के लिए जिएं. प्लीज रुकिए. प्लीज आज ही अपना उपवास खत्म कर दीजिए'.

डायरेक्टर हनी त्रेहन ने 'Satluj' को लेकर उठे प्रचार के आरोपों का दिया जवाब, कहा- 'पंजाब के हिंदू और सिख एक साथ फिल्म देख रहे हैं'

रुबीना दिलैक ने सोनम वांगचुक को कहा 'असली हीरो'

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अपना सपोर्ट दिखाया. उन्होंने सोनम वांगचुक को 'असली हीरो' बताया और लोगों से अपील की कि देश के भविष्य के लिए लड़ते हुए उन्हें अपनी जान न गंवाने दें. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'वह एक असली हीरो हैं. उन्हें हमारे देश की भलाई के लिए लड़ते हुए मरने न दें'.

Eetha Release Date: Shraddha Kapoor की 'ईठा' की रिलीज डेट टली, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देगी दस्तक

जीनत अमान ने सरकार से की बातचीत करने की अपील

इससे पहले जीनत अमान ने भारत सरकार से सोनम वांगचुक की इच्छा का सम्मान करते हुए उनके साथ शांतिपूर्ण बातचीत शुरू करने की अपील की थी. उन्होंने लिखा कि यह मामला महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पूरे देश के भविष्य से जुड़ा है. उनके संदेश के अनुसार, जो लोग अधिकार वाले पदों पर हैं. उन्हें शांतिपूर्ण विरोध का जवाब शांतिपूर्ण बातचीत से देना चाहिए.

कई सेलिब्रिटीज ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट

सोनी राजदान सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताने वाली पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं. इससे पहले नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, राइटर अरुंधति रॉय, इकोनॉमिस्ट जयति घोष और कई दूसरी जानी-मानी हस्तियों ने सोनम वांगचुक से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है.

Lock Upp 2: Shilpa Shinde ने खोले Shivangi Joshi की डेटिंग लाइफ से जुड़े राज, कहा- 'ऐसे लोगों को मैं सामने ना खड़ा करूं'

क्यों भूख हड़ताल कर रहे हैं सोनम वांगचुक? (Why is Sonam Wangchuk on a hunger strike?)

नीट परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में CJP जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. सोनम वांगचुक 28 जून से आंदोलन में शामिल हैं और उसी दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. संगठन ने 20 जुलाई को संसद मार्च का भी ऐलान किया है. वहीं लेखिका अरुंधति रॉय, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, ओमी वैद्य, रत्ना पाठक शाह और फिल्ममेकर संजय काक समेत कई हस्तियों ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है.

IFFM 2026 में Rani Mukerji को मिलेगा ऑनरेरी डॉक्टर ऑफ लेटर्स सम्मान

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. सोनी राजदान ने सोनम वांगचुक से क्या अपील की? (What did Soni Razdan urge Sonam Wangchuk to do?)

A: सोनी राजदान ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक से उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की.

Q2. सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल कब शुरू की थी? (When did Sonam Wangchuk begin the hunger strike?)

A: सोनम वांगचुक ने 8 जून को CJP के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी.

Q3. सोनी राजदान ने यह अपील क्यों की? (Why did Soni Razdan make this appeal?)

A: उन्होंने वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की गुजारिश की.

Q4. सोनम वांगचुक किस मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर हैं? (What is Sonam Wangchuk's hunger strike related to?)

A: उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वह CJP के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

Q5. सोनी राजदान ने अपनी अपील कहां की? (Where did Soni Razdan make her appeal?)

A: उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर यह अपील की.

Tags : CJP Hunger Strike | Sonam Wangchuk | Rakhi Sawant support Sonam Wangchuk ongoing hunger strike | Soni Razdan | soni razdan father | Soni Razdan instagram | Rakhi Sawanr Support Cockroach Janta Party | Cockroach Janta Party Protest | Cockroach Janta Party

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri