Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'Cricinfo Honours Awards 2026' में सजे क्रिकेट के सितारे, Sachin Tendulkar सहित कई दिग्गज हुए शामिल

'Cricinfo Honours Awards 2026' में सजे क्रिकेट के सितारे, Sachin Tendulkar सहित कई दिग्गज हुए शामिल

ईपीएल 2026 फाइनल से एक दिन पहले 31 मई को मुंबई में आयोजित 'क्रिकइन्फो ऑनर्स अवॉर्ड्स 2026' (Cricinfo Honours Awards 2026) में क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिला.

कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर और अनिल कुंबले समेत कई बड़े नाम मौजूद रहे. पूरे समारोह में क्रिकेट जगत के सितारों ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया. इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपने विचार भी साझा किए.

परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) इस खास मौके पर अपने परिवार के साथ पहुंचे. उनके साथ पत्नी अंजलि तेंदुलकर (Anjali Tendulkar), बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और बहू सानिया चंडोक (Sania Chandhok) भी मौजूद रहीं. इस दौरान सचिन क्लासिक कोट-सूट में बेहद शानदार नजर आए. वहीं अंजलि ब्लैक सूट में दिखीं. सारा तेंदुलकर ब्लैक बॉडीहगिंग ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, जबकि सानिया चंडोक ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं.

21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने सचिन

इस इवेंट में पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को उनके ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय करियर और उपलब्धियों के लिए 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज चुना गया.

सम्मान ग्रहण करने के बाद सचिन ने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं कह सकता हूं कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' की अवधारणा को खत्म कर देना चाहिए. टी20 फॉर्मेट में जब आपको सिर्फ 20 ओवर खेलने होते हैं और फिर आप लाइन-अप में एक और बल्लेबाज जोड़ देते हैं, तो इससे खेल में असंतुलन पैदा होता है.' उन्होंने आगे कहा, 'गेंदबाज पहले से ही काफी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. मुझे लगता है कि क्रिकेट में बैट और बॉल के बीच संतुलन जरूरी है.'

सचिन ने दिए दो बड़े सुझाव

इस दौरान क्रिकेट में संतुलन बनाए रखने के लिए सचिन ने दो अहम सुझाव दिए.पावरप्ले को दो हिस्सों में बांटने की सलाह

सचिन ने कहा, 'मेरे हिसाब से शुरुआती चार ओवर बल्लेबाजों के लिए पावरप्ले होने चाहिए, जबकि बाकी दो ओवर गेंदबाजी टीम अपनी रणनीति के हिसाब से किसी भी समय इस्तेमाल कर सके.'

एक गेंदबाज को पांच ओवर देने की वकालत

उन्होंने कहा, 'अगर एक बल्लेबाज पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी कर सकता है, तो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को पांचवां ओवर फेंकने का मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए?'

Also Read: Filmfare की मई कवर स्टोरी में Ananya Panday ने अपने खास अधिकार को अपनाने और ऐसे रोल पाने के बारे में बताया जो उन्हें बदल दें

अजीत अगरकर से पूछे गए मजेदार सवाल

बीसीसीआई चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) भी इस कार्यक्रम में पहुंचे. समारोह के दौरान प्रस्तोता दानिश सैत (Danish Sait) ने उनसे टीम चयन को लेकर कुछ मजेदार सवाल किए, जिस पर पूरे हॉल में हंसी गूंज उठी. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह टीम को देखकर सोचते हैं कि उन्होंने शानदार चयन किया, तो अगरकर मुस्कुराते हुए बोले, 'मुझे बहुत संभलकर बोलना होगा, मेरी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है.' इसके बाद जब खिलाड़ियों को टीम में जगह न मिलने पर बातचीत करने के तरीके को लेकर सवाल किया गया, तो अगरकर ने हंसते हुए कहा, 'मैं अभी भी नए तरीके खोज रहा हूं, यह हर दिन की प्रक्रिया है.'

किस देश के कितने खिलाड़

देश खिलाड़ियों की संख्या शामिल दिग्गजों के नाम
भारत 7 सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, जसप्रीत बुमराह, वीरेन्द्र सहवाग, आर अश्विन
ऑस्ट्रेलिया 5 रिकी पोंटिंग, स्टीव स्मिथ, एडम गिलक्रिस्ट, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस
इंग्लैंड 5 जो रूट, जेम्स एंडरसन, बेन स्टोक्स, केविन पीटरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड
दक्षिण अफ्रीका 3 जैक कैलिस, एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन
श्रीलंका 3 मुथैया मुरलीधरन, कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने
न्यूजीलैंड 1 केन विलियमसन
वेस्टइंडीज 1 क्रिस गेल
कुल खिलाड़ी 25 -

ईएसपीएन क्रिकइंफो अवॉर्ड्स की लिस्ट

श्रेणी विजेता खिलाड़ी देश
सदी का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका
सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज (All-Time) एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका
सदी का सर्वश्रेष्ठ पुरुष गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका
सदी की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया
सदी के महानतम खिलाड़ी (Top 3) 1. जैक कैलिस दक्षिण अफ्रीका

भारत 2. सचिन तेंदुलकर

भारत 3. विराट कोहली

Mirzapur: The Movie के बड़े पर्दे पर आने पर जानें क्या बोले अली फज़ल

इस कार्यक्रम में जहीर खान (Zaheer Khan), सुरेश रैना (Suresh Raina), इरफान पठान (Irfan Pathan), अनिल कुंबले (Anil Kumble), झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) और दानिश सैत (Danish Sait) सहित कई अन्य खिलाड़ी भी शामिल हुए.

:

IPL 2026: RCB दूसरी बार बनी IPL चैंपियन, बॉलीवुड और साउथ सितारों ने विराट कोहली और टीम को दी बधाई

Peddi: 'पेड्डी' को लेकर Ram Charan ने दिया ये हिंट, प्रेस मीट में जान्हवी कपूर ने की डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की तारीफ

IPL 2026 Final | Cricket Awards 2026 | Mumbai Event | indian cricket | Bollywood and Cricket Stars not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri