रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2'(Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच धूम मचा रही है.इस बीच, फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की चुप्पी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी, जहां कई लोगों ने उन्हें पति का सपोर्ट न करने के लिए ट्रोल किया.अब दीपिका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.उन्होंने साफ कहा कि वह फिल्म पहले ही देख चुकी थीं और उनकी खुशी किसी सोशल मीडिया पोस्ट की मोहताज नहीं है.
Golmaal 5 में हुई Deepika Padukone की एंट्री, Akshay Kumar संग मचाएंगी धमाल
'धुरंधर 2' पर Deepika Padukone ने दिया सख्त जवाब
दरअसल, एक सोशल मीडिया अकाउंट ने फिल्म पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक रील शेयर की थी.इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा था, "दीपिका पादुकोण ने ₹500 करोड़ के बजट को "साइलेंट ट्रीटमेंट" दे दिया.जब धुरंधर 2 ने ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़े, दीपिका प्रीमियर छोड़कर अपने ससुराल वालों के साथ सितार कॉन्सर्ट में गईं.कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, बस चुप्पी.क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ कोई बयान दे रही हैं या बस इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामा से बच रही हैं?" वहीं दीपिका पादुकोण ने उस रील के कमेंट सेक्शन में ट्रोलर्स को जवाब दिया.सभी अंदाज़ों पर रोक लगाते हुए, दीपिका ने लिखा, "बाद वाला, मेरे दोस्त... P.S. मैंने इसे आप में से किसी से पहले देखा.अब मज़ाक कौन कर रहा है?"
नेटिज़न्स ने की दीपिका पादुकोण के कमेंट की तारीफ
दीपिका के जवाब से नेटिज़न्स काफ़ी खुश हैं. एक नेटिज़न्स ने कमेंट किया, "दीपिका पादुकोण पूरे इंटरनेट पर जोक्स". एक और यूज़र ने कमेंट किया, "लगे रहो, दीपू! तुम उन्हें सबसे क्लासी तरीके से ऐसे ही खत्म करती हो". एक और नेटिज़न्स ने कमेंट किया, "दीपिका पादुकोण तुम्हें अपने हेटर्स के साथ ऐसा ज़्यादा बार करना चाहिए. तुम अच्छा करती हो (sic)।"

