ताजा खबर: पंजाबी सूफी सिंगर Satinder Sartaaj इन दिनों अपने गाने 'जाइये सजना' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म 'धुरंधर 2' का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है और लोगों की जुबान पर चढ़ गया है.
खास बात यह है कि इस गाने को तैयार करने में बहुत कम समय लगा, जिसका खुलासा खुद सरताज ने हाल ही में किया है.
: 28 साल बाद फिर जमेगी Tabu-Nagarjuna की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नज़र
टीम की ओर से एक कॉल आया था
सरताज ने बताया कि उन्हें 15 मार्च को 'धुरंधर 2' की टीम की ओर से एक कॉल आया था. उस समय वह लुधियाना में अपने एक लाइव शो की तैयारी में व्यस्त थे. कॉल के दौरान उनसे कहा गया कि फिल्म में एक खास लाइन के लिए उनकी आवाज चाहिए. शुरुआत में उन्होंने इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उन्हें पता चला कि म्यूजिक कंपोजर Shashwat Sachdev भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं और काम तुरंत पूरा करना है.समय की कमी के बावजूद Satinder Sartaaj ने इस चुनौती को स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि महज 15 मिनट के भीतर उन्होंने ट्रैक सुना, लाइन लिखी, धुन बनाई, गाना रिकॉर्ड किया और टीम को भेज दिया. इसके बाद वह अपना स्टूडियो बंद कर सीधे अपने कॉन्सर्ट के लिए निकल गए.

