Dhurandhar 2: आदित्य धर (Aditya Dhar) की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है. 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और आर. माधवन (R. Madhavan) के साथ सारा अर्जुन के काम को भी खूब सराहा जा रहा है.
इस बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने खुलासा किया कि उन्होंने बड़े नामों को छोड़कर सारा को कास्ट करने का फैसला क्यों लिया.
मुकेश छाबड़ा ने'धुरंधर' में सारा अर्जुन को क्यों चुना? (Mukesh Chhabra on why he chose Sara Arjun)
दरअसल, जब सारा की कास्टिंग के बारे में पूछा गया,तो मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उन्हें एक नया चेहरा चाहिए था. उन्होंने कहा, 'आदित्य को भी बहुत सारे लोग मैसेज कर रहे थे कि उन्हें रणवीर के अपोजिट कास्ट होना है, मुझे भी मैसेज आ रहे थे लेकिन मैंने आदित्य से साफ-साफ कहा कि हमें एक ऐसा चेहरा चाहिए जो सच में उस जगह का लगे, बिना किसी पुराने बैगेज के. इसलिए एक नया चेहरा बेहतर काम करेगा क्योंकि कोई भी एक्टर जिसने रणवीर के साथ दो फिल्में की हैं, वह कनेक्शन इसलिए नहीं बनेगा क्योंकि उसका कैरेक्टर पाकिस्तान जाकर उससे मिल रहा है'. (Dhurandhar The Revenge casting Sara Arjun reason)
मुकेश छाबड़ा ने लिए थे 1300 ऑडिशन
अपनी बात को जारी रखते हुए मुकेश छाबड़ा ने आगे कहा, "इसलिए यह पूरी तरह से फ्रेश चेहरा होना था. हालांकि सारा ने पहले चाइल्ड एक्टर के तौर पर फिल्मों में काम किया था, लेकिन उन्होंने कभी बॉलीवुड फिल्मों में फुल-फ्लेज्ड रोल नहीं किए थे. हम क्लियर थे कि अगर हम उस दुनिया में जा रहे हैं, तो यह पूरी तरह से सरप्राइज जैसा महसूस होना चाहिए - लोगों को आश्चर्य होना चाहिए कि यह लड़की कौन है. हमने बहुत सारे ऑडिशन किए, कुल मिलाकर लगभग 1,200-1,300 और फिर हमने आखिरकार सारा का ऑडिशन लिया. हम भी एक नए चेहरे के लिए तरस रहे थे".
Also Read:Rajpal Yadav ने Farah Khan के व्लॉग में जेल के अनुभव किए शेयर
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में सारा अर्जुन ने निभाया ये किरदार
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में रणवीर सिंह ने जहां हमजा उर्फ जसकीरत का रोल निभाया वहीं, सारा अर्जुन ने उनकी पत्नी यलीना जमाली का किरदार निभाया. (Aditya Dhar Dhurandhar 2 movie update)
धुरंधर 2 का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Collection)
सैकनिल्क के अनुसार, 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 16वें दिन (तीसरे शुक्रवार) को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.55 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है. इस धमाकेदार कारोबार के साथ 'धुरंधर 2' का 16 दिनों का कुल बिजनेस अब 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इससे फिल्म का दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 1492.77 करोड़ तक पहुंच गया है.
क्या है 'धुरंधर 2' की कहानी (What will be the story of 'Dhurandhar 2'?)
'धुरंधर 2: द रिवेंज' एक एक्शन-स्पाई थ्रिलर है जो जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) उर्फ हमजा अली मजारी की कहानी बताती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने और भारत की रक्षा करने के लिए पाकिस्तान में एक अंडरकवर एजेंट बन जाता है. यह फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जो छह चैप्टर में बंटी हुई है, जो निजी बदला, देशभक्ति और पाकिस्तान-आधारित आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के बारे में है, जिसमें उरी हमले और नोटबंदी जैसे विषय शामिल हैं. (Sara Arjun performance Dhurandhar The Revenge review)
Also Read: ग्लैमर से सजी Mona Singh और Mihir Ahuja की सीरीज 'Maa Ka Sum' की शाम, सेलेब्स ने बिखेरा फैशन का जादू
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. Mukesh Chhabra ने सारा अर्जुन को क्यों चुना? (Why did Mukesh Chhabra choose Sara Arjun?)
A. मुकेश छाबड़ा ने बताया कि सारा अर्जुन इस किरदार के लिए परफेक्ट फिट थीं और उनकी परफॉर्मेंस में नेचुरलिटी थी.
Q2. क्या किसी बड़ी स्टार को कास्ट करने पर विचार किया गया था? (Were bigger stars considered for the role?)
A. हां, लेकिन किरदार की मांग को देखते हुए सारा अर्जुन सबसे उपयुक्त लगीं.
Q3. सारा अर्जुन के चयन में क्या खास बात रही? (What made Sara Arjun stand out?)
A. उनकी एक्टिंग स्किल्स, एक्सप्रेशन और किरदार के साथ उनकी सहजता ने उन्हें अलग बनाया.
Q4. सारा अर्जुन को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिली? (How did audience react to her performance?)
A. दर्शकों ने उनके प्रदर्शन को काफी सराहा और उन्हें खूब प्यार मिला.
Q5. क्या यह फैसला फिल्म के लिए सही साबित हुआ? (Was the casting decision successful?)
A. हां, सारा अर्जुन की परफॉर्मेंस को मिली तारीफ से यह फैसला सफल माना जा रहा है.
Ranbir Kapoor ने 'Ramayana' पर राहा का रिएक्शन किया शेयर
Ramayana Movie Ranbir Kapoor: 'रामायणम्' में Ranbir Kapoor का होगा डबल रोल, एक्टर ने खुद किया कंफर्म
R Madhavan | Dhurandhar: The Revenge | Aditya Dhar | Akshaye Khanna | Mukesh Chhabra

