टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar की सेहत से जुड़ी परेशानियां अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं. लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीनों बाद भी वह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं और हाल ही में इस बारे में खुलकर बात की.
उनके पति और अभिनेता Shoaib Ibrahim अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर करते हैं. हाल ही में यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में दीपिका इमोशनल होती नजर आईं, जब शोएब ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उन्हें फिर से ब्लड टेस्ट करवाना होगा, ताकि उनकी सेहत की स्थिति पर नजर रखी जा सके.
Dipika Kakar की हुई सर्जरी, पति Shoaib Ibrahim ने दिया हेल्थ अपडेट
ब्लड टेस्ट से पहले दीपिका कक्कड़ ने शुरु की नई डाइट
दरअसल, शोएब इब्राहिम के चैनल पर शेयर किए गए नए वीडियो में दीपिका कक्कड़ इमोशनल हो गईं जब शोएब ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उन्हें फिर से ब्लड टेस्ट करवाना होगा. उन्होंने कहा, 'दीपिका ने एक नई डाइट शुरू की है. अब उनका एक रूटीन है. वह सुबह 7 बजे उठती हैं, वॉक पर जाती हैं और शाम 7 बजे के बाद कुछ भी खाने की इजाजत नहीं है'.
'मेरे अंदर एक डर बैठ गया है'- दीपिका कक्कड़
शोएब इब्राहिम ने दीपिका को याद दिलाया कि ईद के बाद उनके ब्लड टेस्ट होने हैं. यह सुनकर दीपिका इमोशनल हो गईं और आंसू पोंछती हुईं नज़र आईं. शोएब ने कहा, 'वह बहुत मज़बूत है, लेकिन कभी-कभी यह सब बहुत ज़्यादा हो जाता है. जब मैंने टेस्ट के बारे में बताया, तो उसे याद आया कि आगे क्या होने वाला है'. वहीं दीपिका ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा, 'अब, मेरे अंदर एक डर बैठ गया है. आप सब मुझसे कहते रहते हैं कि भरोसा रखो, और मुझे उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. लेकिन हम सब जानते हैं कि जो होना है, वह होकर रहेगा. कोई बात नहीं, जो भी होगा हम उसे स्वीकार करेंगे'.
Anurag Kashyap: एपस्टीन फाइल्स विवाद पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी
कब हुई थी दीपिका के लिवर कैंसर की सर्जरी
दीपिका की 3 जून, 2025 को लिवर कैंसर (Dipika's battle with cancer) की सर्जरी हुई थी.दीपिका ने हाल ही में बताया कि सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनके लिवर का 22% हिस्सा निकाल दिया था.उनका कैंसर उनके लिवर तक ही सीमित था और कहीं और नहीं फैला था.डॉक्टरों ने बताया कि दीपिका के लिवर में 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर था.
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda ने दिखाई मेहंदी सेरेमनी की रोमांटिक फोटोज
साल 2018 में शोएब और दीपिका ने की थी शादी (Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim Wedding)
आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम और दीपिका की मुलाकात लोकप्रिय टेलीविजन शो 'ससुराल सिमर का' के सेट पर हुई थी. उन्होंने 2018 में शादी कर ली. एक्ट्रेस ने इस शादी के लिए मुस्लिम धर्म अपनाया था. शादी से पहले उन्होंने कुछ साल तक डेट किया. कपल ने साल 2023 में अपने बेटे रुहान (Shoaib and Dipika Son Ruhaan) का स्वागत किया. शोएब इब्राहिम से शादी करने से पहले दीपिका कक्कड़ की शादी पायलट रौनक सैमसन से हुई थी.
Dipika Kakar का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आखिरी बार "मास्टरशेफ" शो में नज़र आईं. हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने शो बीच में ही छोड़ दिया. हालांकि, दीपिका ने टीवी सीरियल "ससुराल सिमर का" से काफी नाम कमाया है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. दीपिका कक्कड़ क्यों इमोशनल हो गईं? (Why did Dipika Kakar become emotional?)
दीपिका कक्कड़ तब इमोशनल हो गईं जब उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि आने वाले हफ्तों में उन्हें फिर से ब्लड टेस्ट करवाने होंगे.
2. दीपिका कक्कड़ की हेल्थ को लेकर क्या समस्या है? (What health issue is Dipika Kakar dealing with?)
दीपिका कक्कड़ हाल ही में लिवर कैंसर के इलाज से गुज़री हैं और अभी भी अपनी सेहत की निगरानी और इलाज से गुजर रही हैं.
3. यह जानकारी कहां शेयर की गई? (Where was this update shared?)
यह जानकारी शोएब इब्राहिम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक व्लॉग वीडियो में सामने आई.
4. शोएब इब्राहिम क्या करते हैं? (. Who is Shoaib Ibrahim?)
शोएब इब्राहिम एक टीवी अभिनेता हैं और वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी डेली लाइफ और परिवार से जुड़ी अपडेट्स भी शेयर करते रहते हैं.
5. फैंस की क्या प्रतिक्रिया रही? (How did fans react to the news?)
फैंस ने सोशल मीडिया पर दीपिका के लिए चिंता जताई और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.
Tags : Shoaib Ibrahim | dipika kakar shoaib ibrahim | Dipika Kakar Shoaib Ibrahim latest news | shoaib ibrahim son | Shoaib Ibrahim vlogs | shoaib ibrahim wife dipika kakar health update | Shoaib Ibrahim Wife | Dipika Kakar | Dipika Kakar Health Update | dipika kakar hospital pic

