Don 3 Controversy: फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से रणवीर सिंह के कथित तौर पर बाहर होने की खबरों ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है. इस मुद्दे पर कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.
इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के समर्थन में अपनी बात रखते हुए उनके टैलेंट और योगदान की सराहना की. अब फिल्ममेकर और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रतिनिधि अशोक पंडित ने कंगना रनौत की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए कंगना के बयान से असहमति जताई.
'Don 3' विवाद में Ranveer Singh को मिली बड़ी राहत, FWICE ने वापस लिया नॉन कॉपरेशन डायरेक्शन का फैसला
अशोक पंडित ने की कंगना रनौत की बुराई (Ashoke Pandit slams Kangana Ranaut)
दरअसल, एक इंटरव्यू में अशोक पंडित ने कहा कि इंडस्ट्री के कई लोग इस मामले को पूरी तरह समझे बिना अपनी राय शेयर कर रहे हैं. अशोक पंडित ने कहा, "इंडस्ट्री में बहुत से लोगों ने हमें गाली देना शुरू कर दिया है. कल, कंगना ने भी कुछ कहा. हम पूरा मामला नहीं समझ रहे हैं और लोग बस कमेंट कर रहे हैं. कंगना रनौत ने यह भी कहा कि मुझे भी इंडस्ट्री ने बैन कर दिया है. मैंने कहा, 'तुम बकवास करती हो, इसीलिए मैंने तुम्हें बैन किया'. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. यहां इंडस्ट्री का एक बड़ा मुद्दा है. तुम्हें तो मुद्दे के बारे में पता भी नहीं है. तुम बस बातें कर रहे हो. हम रणवीर के खिलाफ नहीं हैं. हम उस बारे में बात कर रहे हैं जो हुआ है".
कंगना रनौत ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट
कंगना रनौत से उनकी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के बारे में पूछा गया. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे सबने बैन कर दिया है!"
कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात
इसके साथ- साथ उन्होंने कहा, "तो मैं ये कहना चाहूंगी कि जब हैसियत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. तो अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े. तो आज रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है कि उनके इतने दुश्मन हैं! तो अच्छे हैं... ज़िंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रुकावटें आती हैं, आप हमेशा आसान नहीं चल सकते. तो मेरे साथ तो इतना हुआ है तो देखो, आज मैं अच्छा कर रहा हूँ. मेरी भी अच्छी गाड़ी चल ही रही है. तो ठीक है कुछ नहीं फर्क पड़ता, आखिरकार सब ठीक हो जाएगा".
FWICE ने वापस लिया नॉन कॉपरेशन डायरेक्शन का फैसला
आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने 3 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्शन को वापस लेने का फैसला कई फिल्म संगठनों की अपील के बाद लिया गया है.फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्री के हितों को ध्यान में रखते हुए IMPAA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA जैसे संगठनों ने उनसे इस आदेश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था.
रणवीर सिंह द्वारा भेजे गए नोटिस को गंभीरता से लेगा FWICE
इसके साथ- साथ FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी पक्षों की राय सुनने और मामले की समीक्षा करने के बाद उन्होंने यह निर्देश वापस लेने का निर्णय लिया.हालांकि, फेडरेशन ने यह भी साफ कर दिया कि रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस को गंभीरता से लिया जाएगा और उसका जवाब कानूनी प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा.
FWICE ने 25 मई को जारी किया था रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव
25 मई को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ़ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया, जब अप्रैल में डॉन 3 विवाद के बारे में फरहान अख्तर ने उनसे संपर्क किया था. इसके बाद, रणवीर के स्पोक्सपर्सन ने उनकी तरफ से विवाद पर एक स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ़्रैंचाइज़ से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. डॉन 3 को लेकर हाल के डेवलपमेंट्स में, उन्होंने जान-बूझकर चुप्पी बनाए रखी है, उनका मानना है कि प्रोफ़ेशनल बातचीत और पर्सनल इक्वेशन को गरिमा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ सबसे अच्छे तरीके से संभाला जाता है.'
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. अशोक पंडित ने कंगना रनौत की आलोचना क्यों की? (Why is Ashoke Pandit criticizing Kangana Ranaut?)
अशोक पंडित ने रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद पर कंगना रनौत की टिप्पणियों से असहमति जताते हुए उनकी आलोचना की और अपना पक्ष सामने रखा.
2. कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के बारे में क्या कहा था? (What did Kangana Ranaut say about Ranveer Singh?)
कंगना रनौत ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए उनकी प्रतिभा और फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान की सराहना की थी.
3. डॉन 3 विवाद क्या है? (What is the Don 3 controversy about?)
यह विवाद रणवीर सिंह की डॉन 3 में मौजूदगी या कथित तौर पर फिल्म से अलग होने की खबरों और अटकलों से जुड़ा हुआ है.
4. अशोक पंडित ने क्या प्रतिक्रिया दी? (What was Ashoke Pandit's response?)
अशोक पंडित ने कहा कि किसी भी मुद्दे पर राय बनाने से पहले तथ्यों को समझना जरूरी है और अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए.
5. क्या रणवीर सिंह ने इस विवाद पर कोई बयान दिया है? (Has Ranveer Singh responded to the controversy?)
फिलहाल रणवीर सिंह की ओर से इस विवाद को लेकर कोई बड़ा सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.
फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें।
Tags : don 3 ranveer singh | kangana ranaut net worth | Kangana Ranaut new film | kangana ranaut new movie | kangana ranaut news | ashoke pandit films | ashoke pandit news today | Ashoke Pandit REACTS

