Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'Don of Jaunpur Season 2' से धमाल मचाने आ रहे हैं Vishal Aditya Singh और Niyati Fatnani, शो को लेकर कहा....

'Don of Jaunpur Season 2' से धमाल मचाने आ रहे हैं Vishal Aditya Singh और Niyati Fatnani, शो को लेकर कहा....

'बिग बॉस 13', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज में नजर आने वाले एक्टर विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'डॉन ऑफ जौनपुर सीजन 2' (Don of Jaunpur Season 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है.

उनके साथ इस शो में नियति फतनानी (Niyati Fatnani) है. हाल ही में शो के कलाकार विशाल और और नियति ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान दोनों ने शो की कहानी, अपनी केमिस्ट्री और शूटिंग के अनुभव साझा किए. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.........

विशाल ने बताई शो की कहानी

शो में नजर आने वाले कलाकार विशाल ने 'डॉन ऑफ जौनपुर सीजन 2' के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह मेरे लिए एक प्रेम कहानी है. जहां प्रेम होता है, वहां तकरार भी होती है. जौनपुर की पृष्ठभूमि पर दो लोगों की कहानी दिखाई गई है. प्यार तो हर किसी की जिंदगी में होता है, लेकिन वह कैसे होता है और उसके बीच क्या-क्या होता है, वही सबसे दिलचस्प है.'

उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को हमारा उत्तर प्रदेश वाला अंदाज बहुत पसंद आता है. उसी अंदाज में जौनपुर की कहानी दिखाई गई है, जहां लोगों का अहंकार भी है, टकराव भी है और उसी टकराव के बीच प्यार भी है.'

Also Read:सनशाइन पिक्चर्स ने Vipul Amrutlal Shah की 'The Kerala Story' के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया

पोस्टर की रणवीर- दीपिका से हुई तुलना

पोस्टर को लेकर जब विशाल से पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मैं रणवीर सिंह जैसा दिख रहा हूं. ' इस पर नियति ने तुरंत कहा, 'मैं तो नियति फतनानी जैसी ही लग रही हूं, दीपिका पादुकोण बहुत खूबसूरत हैं. ' इसके बाद विशाल ने कहा, 'पोस्टर शानदार लग रहा है. '

नए अंदाज में हुई शूटिंग

शो की शूटिंग के बारे में विशाल ने बताया, 'हमने इसे वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल दोनों प्रारूप में शूट किया है. आज के समय में मोबाइल भी एक बड़ी स्क्रीन बन चुका है, इसलिए अब कंटेंट फोन के लिए भी बनना चाहिए.'

नियति ने की विशाल की तारीफ

इस बातचीत में नियति ने आगे कहा, 'मैं और रिंकू धवन जी (Rinku Dhawan) की इस शो की नई एंट्री हुई है, जबकि विशाल इस शो के सीनियर कलाकार हैं. मैंने इस शो में बहुत मजा किया, क्योंकि पहली बार मैं ऐसा दबंग किरदार निभा रही हूं. इस किरदार में कई परतें हैं और मुझे बहुत अच्छे सह-कलाकार भी मिले.'
उन्होंने विशाल की तारीफ करते हुए कहा, 'विशाल बहुत शानदार कलाकार हैं. जब आपको ऐसा सह-कलाकार मिलता है, जो मजाक भी करता है और आपके दृश्य को और बेहतर भी बनाता है, तो काम करने में बहुत आनंद आता है.'

Also Read: Maninee De ने कहा भगवान के साथ हमेशा दोस्ती और प्यार रहा है

बॉन्डिंग पर कहा

इस दौरान विशाल और नियति ने अपनी बॉन्डिंग पर भी बात की. विशाल ने बताया, 'हम पहले भी एक शो के मॉक शूट में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन तब साथ में काम नहीं हो पाया था. शायद किस्मत में अब साथ काम करना लिखा था.' वहीं नियति ने इस पर कहा, 'हां, हम दोनों का साथ काम करना तय था और उसी तरह यह शो हमारे पास आया. इस शो में मुझे विशाल का एक अलग रूप देखने को मिला. ये बहुत जमीन से जुड़े इंसान हैं.'

दर्शकों से की अपील

अपने शो 'डॉन ऑफ जौनपुर' सीजन 2 के बारे में बात करते हुए विशाल ने दर्शकों से खास अपील की. उन्होंने कहा, 'यह एक नई जोड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को हम दोनों साथ में जरूर पसंद आएंगे.' वहीं नियति ने कहा, 'हमने इस शो में दिल लगाकर काम किया है. जैसे हमने इसे बनाते हुए खूब आनंद लिया, उम्मीद है दर्शक भी इसे देखकर उतना ही आनंद लेंगे. हमारे शो 'डॉन ऑफ जौनपुर' को खूब प्यार दीजिए.'

:

Ameesha Patel: मिसाइल हमलों के बीच फ्लाईट में फंसी अमीषा पटेल

नए गाने में दिखेगा Himesh Reshammiya-Manushi Chhillar का रोमांस, रोमांटिक गाने से मचाएंगे धमाल

Bigg Boss 13 | khatron ke khiladi | Indian television | upcoming show | Travel web series India | celebrity interview not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri