Dailyhunt
E.A. Rajendran Death: मलयालम अभिनेता-निर्देशक ई.ए. राजेंद्रन का हुआ निधन

E.A. Rajendran Death: मलयालम अभिनेता-निर्देशक ई.ए. राजेंद्रन का हुआ निधन

E.A. Rajendran: मलयालम इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही हैं. दरअसल, प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक ई. ए. राजेंद्रन (E.A. Rajendran passes away)का निधन हो गया. वे 71 साल के थे.

उनका निधन आज 26 मार्च की सुबह कोल्लम के पट्टाथनम स्थित उनके घर पर हुआ. वे लंबे समय से बीमार थे. ई. ए. राजेंद्रन के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दोड़ गई हैं.

Dhurandhar 2: सिख समुदाय की नाराजगी पर Aditya Dhar ने दिया बयान

ई.ए. राजेंद्रन की मौत का कारण (Cause of death of E.A. Rajendran)

आपको बता दे ई.ए. राजेंद्रन का पार्थिव शरीर उनके घर त्रिशूर ले जाया जाएगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जहाँ उनके फ़ैन और शुभचिंतक इस अनुभवी कलाकार को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे.हाल के दिनों में, एक्टर में काफी फिजिकल बदलाव देखा गया था. उन्होंने हाल ही में अपना काफी वज़न कम किया था और एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर जानबूझकर वज़न कम किया था.

Dhurandhar 2: धुरंधर 2 की सक्सेस पर Ameesha Patel ने बॉलीवुड को सुनाई खरी-खोटी

ई.ए. राजेंद्रन कौन थे? (Who was E.A. Rajendran?)

ई.ए. राजेंद्रन ने पहली बार 1981 में फिल्म 'ग्रीष्मम' में अभिनय किया. उन्होंने जयराज द्वारा निर्देशित फिल्म 'कलियाट्टम' से फिल्म उद्योग में पदार्पण किया. उन्होंने खलनायक और चरित्र अभिनेता के रूप में लगभग साठ फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने मोहनलाल और ममूटी जैसे प्रमुख नायकों की फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं. अभिनय के अलावा, उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई. टेलीविजन धारावाहिकों के माध्यम से उन्हें निर्देशक के रूप में अधिक प्रसिद्धि मिली. तकनीकी दक्षता और भावपूर्ण विषयों से परिपूर्ण उनके निर्देशित धारावाहिकों को दर्शकों ने खूब सराहा.

IFFD में शामिल होंगी Hema Malini, Dharmendra को दिया जाएगा ट्रिब्यूट

ई.ए. राजेंद्रन के परिवार में कौन- कौन हैं शामिल

ई.ए. राजेंद्रन की पत्नी संध्या, प्रसिद्ध नाटककार ओ. माधवन और विजयकुमारी की पुत्री हैं. उनके बेटे दिव्यदर्शन एक फिल्म अभिनेता हैं. राजेंद्रन अभिनेता और विधायक एम. मुकेश के बहनोई थे.

Harshil Kalia: डिवाइडर से टकराकर पलटी मॉडल हर्षिल कालिया की कार, एक्ट्रेस ने मौके पर तोड़ा दम

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. ई. ए. राजेंद्रन कौन थे? (Who is E. A. Rajendran?)

E. A. Rajendran एक भारतीय अभिनेता और डबिंग आर्टिस्ट थे, जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे.

प्रश्न 2. ई. ए. राजेंद्रन किस लिए प्रसिद्ध थे? (What is E. A. Rajendran famous for?)

वे फिल्मों और टीवी में सपोर्टिंग रोल्स और डबिंग आर्टिस्ट के रूप में अपने काम के लिए जाने जाते थे.

प्रश्न 3. उन्होंने किस फिल्म इंडस्ट्री में काम किया? (Which film industry did E. A. Rajendran work in?)

उन्होंने मुख्य रूप से मलयालम फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया.

प्रश्न 4. वे किस तरह के किरदार निभाते थे? (What kind of roles did he usually play?)

वे अक्सर कैरेक्टर रोल्स निभाते थे, जिनमें कॉमिक और सपोर्टिंग भूमिकाएं शामिल थीं.

प्रश्न 5. क्या वे डबिंग आर्टिस्ट भी थे? (Was E. A. Rajendran also a dubbing artist?)

हाँ, वे एक बेहतरीन डबिंग आर्टिस्ट भी थे और कई किरदारों को अपनी आवाज दी.

Tags : E.A. Rajendran | EA Rajendran death | E A Rajendran films | e a rajendran family

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri