Dailyhunt
Ek Din Movie Review: जुनैद खान और साईं पल्लवी ने जीता दिल, मगर कहानी नहीं पकड़ पाई रफ्तार

Ek Din Movie Review: जुनैद खान और साईं पल्लवी ने जीता दिल, मगर कहानी नहीं पकड़ पाई रफ्तार

फिल्म रिव्यू- एक दिन
डायरेक्टर: सुनील पांडे

स्टार कास्ट: जुनैद खान, साई पल्लवी, कुणाल कपूर, प्रगति मिश्रा
प्लेटफ़ॉर्म: थिएटर में
रनटाइम: 125 मिनट (2 घंटे, 5 मिनट)
रेटिंग- 3 स्टार

Ek Din Movie Review: साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' आज, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

अगर आप इस फिल्म को देखने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह रिव्यू पढ़ लेना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है, जिससे आप फिल्म के बारे में बेहतर अंदाजा लगा सकें.

Ek Din: Aamir Khan ने Junaid Khan को बताया लंबी रेस का घोड़ा, कहा- 'असफलताएं उन्हें परेशान नहीं करतीं'

कहानी

फिल्म 'एक दिन' की कहानी दिनेश (जुनैद खान) की है, जो एक शर्मीला और सीधा-सादा IT वर्कर है, जिसकी जिंदगी काफी साधारण और अनदेखी सी होती है. उसकी जिंदगी तब बदलती है जब ऑफिस में उसकी मुलाकात खूबसूरत मीरा (साई पल्लवी) से होती है, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि मीरा अपने बॉस को डेट कर रही है. कहानी मोड़ लेती है जब ऑफिस ट्रिप के दौरान जापान में मीरा को अपने बॉस की सच्चाई का पता चलता है वह शादीशुदा है और उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है. दिल टूटने के बाद एक हादसे में मीरा को TGA (टेम्पररी ग्लोबल एम्नेसिया) हो जाता है, जिससे वह एक दिन की याददाश्त खो देती है. इसी मौके को दिनेश अपने प्यार को जीने के लिए इस्तेमाल करता है, लेकिन सच्चाई सामने आने पर क्या होगा, यही फिल्म का दिलचस्प मोड़ बनता है.

फिल्म का एकमात्र खास ट्रैक टाइटल सॉन्ग है. म्यूज़िक में इमोशनल गहराई है, जो कहानी के साथ अच्छी तरह मेल खाती है.

फिल्म देखें या नहीं

कुल मिलाकर अगर आप साई पल्लवी के फैन हैं तो इसे ज़रूर देखें। इसे स्किप करना ही बेहतर है. इस पर अपना पैसा बर्बाद न करें.

Tags : Ek Din movie 2026 | Ek Din movie release 1 May | Ek Din movie screening | Ek Din Review | Ek Din Sepcial REVIEW | Ek Din Teaser | Sai Pallavi Ek Din film | Junaid Khan Ek Din film | Ek Din Trailer

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri