Elvish Yadav Bollywood Debut: यूट्यूब और रियलिटी टीवी के बाद अब एल्विश यादव ( Elvish Yadav) बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका डेब्यू (Elvish Yadav Bollywood Debut) एक अनटाइटल्ड एक्शन फ्रेंचाइजी से होगा, जिसे विक्की जैन के नए लॉन्च हुए प्रोडक्शन बैनर VJ Frames के तहत बनाया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और जल्द ही मेकर्स इससे जुड़ी अहम जानकारियां शेयर कर सकते हैं.
बॉलीवुड में डेब्यू करेगे एल्विश यादव
आपको बता दें ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'विक्की जैन ने अपने जन्मदिन पर प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया. रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्टेड एक्शन फ्रेंचाइजी के लिए टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव को साइन किया. एंटरप्रेन्योर-प्रोड्यूसर विक्की जैन ने अपना जन्मदिन अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस, विक्की जैन फ्रेम्स को लॉन्च करके मनाया. बैनर का पहला वेंचर एक अभी तक टाइटल नहीं रखी गई एक्शन फ्रेंचाइजी है, जिसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है और इसमें टाइगर श्रॉफ, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव हैं. फिल्म आज [1 अगस्त 2026] से फ्लोर पर जा रही है.'
Toxic Trailer Release Date: 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज डेट आई सामने, यश के दमदार लुक ने मचाया तहलका
फैंस हुए एक्साइटेड
एल्विश यादव के फैंस अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. एक फैन ने ट्वीट किया, 'बहुत एक्साइटेड और आप पर गर्व है एल्विश यादव, पिछले 10-12 सालों में आपने जो डेडिकेशन और कड़ी मेहनत दिखाई है, वह अब आखिरकार रंग ला रही है.' एक और X यूजर ने लिखा, 'All the best एल्विश यादवअपने हेटर्स को गलत साबित करो जैसे तुम हमेशा करते हो भाई.' एक और फैन ने ट्वीट किया, 'बधाई हो भाई एल्विश यादव भाई कहां YouTube पर वीडियो देखते थे पहले TV अब सीधे सिनेमा हॉल में देखेंगे भाई सब सपने पूरे हो रहे भाई आई लव यू ब्रो महादेव आपका भला करे.'
विक्की जैन ने कही ये बात
अपने बैनर को लॉन्च करने के बारे में बात करते हुए, विक्की जैन ने एक बयान में कहा, 'सिनेमा ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है, और VJ फ्रेम्स के साथ, मैं ऐसी कहानियाँ बनाने की उम्मीद करता हूं जो मनोरंजन करें, दर्शकों से जुड़ें, और एक स्थायी प्रभाव छोड़ें. रेमो और एक शानदार कास्ट के साथ एक महत्वाकांक्षी एक्शन फ्रैंचाइज़ के साथ इस सफ़र की शुरुआत इसे और भी खास बनाती है. यह तो बस शुरुआत है, और मैं आगे आने वाली हर चीज़ के लिए उत्साहित हूं'.
रेमो डिसूजा ने प्रोजेक्ट को लेकर जाहिर की खुशी
रेमो डिसूजा ने कहा, 'मैं VJ फ्रेम्स की पहली फिल्म डायरेक्ट करके बहुत खुश हूं. विक्की एक क्लियर विज़न और सिनेमा के लिए सच्चे पैशन के साथ आए हैं, और उनके साथ इस जर्नी का हिस्सा बनना एक्साइटिंग है. मैं कुछ ऐसा बनाने का इंतज़ार कर रहा हूं जो एंटरटेनिंग, एक्शन से भरपूर और ऑडियंस के लिए मज़ेदार हो.'
कौन हैं एल्विश यादव?
आपको बता दें कि एल्विश यादव एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह बिग बॉस OTT 2 में भी दिखे थे. इस शो में वह काफी पॉपुलर हुए थे और इसके विनर बने थे. एल्विश यादव अब शो लाफ्टर शेफ में नजर आते हैं. इस शो में उनकी जोड़ी करण कुंद्रा के साथ है. एल्विश यादव और करण की जोड़ी पहले ही लाफ्टर शेफ का एक सीजन जीत चुकी है. इस बार नए सीजन में भी दोनों को काफी पसंद किया जा रहा है.
स्टंट सीन की शूटिंग में Rashmika Mandanna को लगी चोट, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. एल्विश यादव किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं? (Which film marks Elvish Yadav's Bollywood debut?)
उत्तर: एल्विश यादव रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.
प्रश्न 2. फिल्म में एल्विश यादव के साथ कौन नजर आएगा? (Who will star alongside Elvish Yadav in the film?)
उत्तर: इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि एल्विश यादव भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे.
प्रश्न 3. इस फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है? (Who is directing Elvish Yadav's debut Bollywood film?)
उत्तर: फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा कर रहे हैं.
प्रश्न 4. यह फिल्म किस जॉनर की होगी? (What genre is the upcoming film?)
उत्तर: यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी.
प्रश्न 5. क्या यह एल्विश यादव की पहली बॉलीवुड फिल्म है? (Is this Elvish Yadav's first Bollywood project?)
उत्तर: हां, यह एल्विश यादव का आधिकारिक बॉलीवुड डेब्यू होगा.
Tags : elvish yadav | Elvish Yadav Case News | elvish yadav controversy | Elvish Yadav education | elvish yadav case update | elvish yadav news | elvish yadav news hindi | elvish yadav new show | Elvish Yadav Bollywood Debut

