Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Essel Group के 100 साल पूरे होने का जश्न, Ravi Dubey-Sargun Mehta से लेकर Gurmeet-Debina तक सितारों ने बढ़ाई शाम की रौनक

Essel Group के 100 साल पूरे होने का जश्न, Ravi Dubey-Sargun Mehta से लेकर Gurmeet-Debina तक सितारों ने बढ़ाई शाम की रौनक

भारत के अग्रणी बिजनेस समूह 'एस्सेल ग्रुप' (Essel Group) ने अपने 100 साल पूरे होने का जश्न 1 अगस्त 2026 को मुंबई में भव्य अंदाज में मनाया. इस खास मौके पर कंपनी की 100 साल की सफलता, नवाचार और मीडिया जगत में दिए गए योगदान का जश्न मनाया गया.

कार्यक्रम में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से शाम को और भी खास बना दिया. आइये जानते हैं इस इवेंट में कौन- कौन शामिल हुआ......

रवि दुबे और सरगुन मेहता

इन दिनों फिल्म 'रामायणम' में लक्ष्मण के किरदार को लेकर चर्चा में चल रहे रवि दुबे (Ravi Dubey) अपनी पत्नी और अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta) के साथ पहुंचे. सरगुन ऑरेंज रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं, जिसे उन्होंने गोल्डन शिमरी ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था. खुले बाल और हल्के मेकअप ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया. वहीं रवि क्लासी लुक में बेहद हैंडसम दिखाई दिए. इस दौरान दोनों ने ऊषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं.

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी

टीवी के पसंदीदा कपल देबिना और गुरमीत ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. देबिना ने ब्लैक आउटफिट के साथ अपने बालों को खूबसूरती से स्टाइल किया था. वहीं गुरमीत ने यूनिक डिजाइनर ब्लैक आउटफिट पहनकर सबका ध्यान खींचा. दोनों ने अपने स्टाइल और केमिस्ट्री से कपल गोल्स दिए.

राकेश बेदी (Rakesh Bedi)

फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में 'जमील मामू' का किरदार निभाने के बाद राकेश बेदी को लोग इसी नाम से पहचानने लगे हैं. इस खास समारोह में भी उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा.हमेशा की तरह वह मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए.

शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre)

'भाबी जी घर पर हैं' से घर-घर में पहचान बनाने वाली शुभांगी अत्रे भी इस जश्न का हिस्सा बनीं. वह बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक में नजर आईं.

अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani)

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता अर्जुन बिजलानी अपने डैशिंग अंदाज में पहुंचे. उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए.

आरती सिंह (Aarti Singh)

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ऑल ब्लैक लुक में बेहद ग्लैमरस दिखाई दीं. उन्होंने बालों को बांधा हुआ था और गले में ऑक्सीडाइज्ड हैवी नेकलेस पहना था, जिसने उनके पूरे लुक को खास बना दिया.

जय भानुशाली (Jay Bhanushali)

टीवी अभिनेता जय भानुशाली स्टाइलिश अंदाज में समारोह में पहुंचे. उनका स्मार्ट और कैजुअल लुक फैंस को काफी पसंद आया.

ये सितारे भी हुए शामिल

इस खास जश्न में शान (Shaan), ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani), मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra), बॉस्को मार्टिस (Bosco Martis), एजाज खान (Ajaz Khan), पूनम ढिल्लो (Poonam Dhillon), चिंकी-मिंकी (Chinki Minki), परिधि शर्मा (Paridhi Sharma), डेलनाज़ ईरानी (Delnaaz Irani), हुनर हाली (Hunar Hali), महेश ठाकुर (Mahesh Thakur), दर्शन जरीवाला (Darshan Jariwala), जयति भाटिया (Jayati Bhatia), निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey), नेहा जोशी (Neha Joshi), निक्की अनेजा वालिया (Niki Aneja Walia), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) अपनी मां के साथ, सुधीर पांडे (Sudhir Pandey), सोमा राठौर (Soma Rathour), धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और राजश्री ठाकुर (Rajshree Thakur) समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

एस्सेल ग्रुप का 100 साल का सफर

पिछले 100 सालों में एस्सेल ग्रुप ने भारत के मीडिया और मनोरंजन जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. इसी ग्रुप ने ज़ी टीवी (Zee TV) के रूप में देश का पहला निजी सैटेलाइट मनोरंजन चैनल और ज़ी न्यूज़ के रूप में पहला निजी समाचार चैनल शुरू किया. पिछले तीन दशकों से ज़ी टीवी अपने अलग-अलग शोज़ और कहानियों के जरिए करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है.

:

'रामायणम्' का ट्रेलर देख प्रभावित हुए Ramanand Sagar के पोते Shiv Sagar, दिल से की सराहना!

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri