Gaurav Khanna on Divorce: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में आकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' (LockUpp Season 2) में गौरव से अलग होने की घोषणा की थी.
अब इस पूरे मामले पर गौरव का पहला बयान सामने आया है. 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट के बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करेंगे और उनके लिए सम्मान की भावना हमेशा बनी रहेगी.
Pralay: सितंबर से शुरू होगा Ranveer Singh का 'प्रलय' मिशन, ऑस्ट्रेलिया में होगी भव्य शूटिंग
गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी (Gaurav Khanna breaks silence on Akanksha Chamola divorce)
आपको बता दें गौरव खन्ना को कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' के सेट के बाहर देखा गया, जहां पैपराज़ी ने उनसे पूछा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रहे अटेंशन से कैसे निपट रहे हैं. सवालों का जवाब देते हुए गौरव ने कहा, 'मैं वैसा ही हूं जैसा पहले था. प्यार अभी भी वही है और सपोर्ट अभी भी वही है. मैं हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा; वह मेरी पत्नी है. अगर मैंने उससे प्यार किया है, तो मैं अब पीछे क्यों हटूंगा?'
'मैं हमेशा आकांक्षा के साथ खड़ा हूं'- गौरव खन्ना
इसके साथ- साथ पैपराजी ने गौरव खन्ना से आगे कहा कि, 'भाई लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी बहुत ज्यादा हो गई है'. एक्टर ने इस सवाल का जवाब देते हुए आगे कहा कि, 'आकांक्षा को ज़िंदगी के लिए ऑल द वेरी बेस्ट. मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं और उसको सपोर्ट कर रहा हूं. वो बहुत अच्छा कहे और जीत के आए.'
आकांक्षा चमोला ने किया था ये चौंका देने वाला खुलासा (Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce)
आपको बता दें 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp Sach Ya Sazaa) के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने बताया, 'गौरव खन्ना और मैं डिवोर्स ले रहे हैं. हां हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इसे पब्लिक नहीं किया गया है. यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था. हम पिछले एक साल से इस पर सोच रहे थे'.
गौरव खन्ना संग अपने रिश्ते को लेकर बोली आकांक्षा
वहीं अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने कहा, 'गौरव और मेरे बीच चीजें खराब नहीं हैं. हम अभी भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर कम्पैटिबल हैं क्योंकि हम बहुत अलग फ्यूचर देखते हैं, और बदकिस्मती से, वे साथ नहीं हैं. हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है. यह सब तब हो रहा था जब गौरव बिग बॉस कर रहा था. हमारे पेरेंट्स ने सोचा कि अगर हम एक-दूसरे से दूर रहते हैं, तो हम चीजें ठीक कर सकते हैं, चीजें क्लियर कर सकते हैं. सबको लगा कि ऐसा होगा, क्योंकि हम सोशली एक साथ दिखते थे. इवेंट्स में एक-दूसरे को सपोर्ट करते थे और रोज़ाना सब कुछ शेयर करते थे, लेकिन हमें शादीशुदा कपल जैसा महसूस नहीं हुआ. मुझे लगता है कि यह परिवारों के लिए भी बड़ी खबर होगी'.
Alpha: Alia Bhatt और Sharvari की 'ऐल्फा' को मिला U/A सर्टिफिकेट, इतने घंटे की होगी फिल्म
साल 2016 में गौरव और आकांक्षा ने की थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी. उन्हें अक्सर इवेंट्स और सोशल गैदरिंग में एक साथ देखा जाता था और साथ ही वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार की झलकियां भी शेयर करते थे.
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1: गौरव खन्ना चर्चा में क्यों हैं? (Why is Gaurav Khanna in the news?)
उत्तर: गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक और अलगाव की खबरों पर पहली बार प्रतिक्रिया देने को लेकर सुर्खियों में हैं.
प्रश्न 2: आकांक्षा चमोला ने क्या खुलासा किया था? (What did Akanksha Chamola reveal?)
उत्तर: आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में बताया कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं.
प्रश्न 3: तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना ने क्या कहा? (What did Gaurav Khanna say about the divorce reports?)
उत्तर: गौरव ने कहा कि वह हमेशा आकांक्षा का सम्मान करेंगे और हर परिस्थिति में उनका समर्थन करेंगे.
प्रश्न 4: गौरव खन्ना ने यह बयान कब और कहां दिया? (Where did Gaurav Khanna make this statement?)
उत्तर: उन्होंने 30 जून को लाफ्टर शेफ्स के सेट के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया.
प्रश्न 5: क्या गौरव खन्ना ने तलाक की पुष्टि की? (Did Gaurav Khanna confirm or deny the divorce?)
उत्तर: उन्होंने चल रही चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी और आकांक्षा के प्रति अपना समर्थन और सम्मान व्यक्त किया. आगे की जानकारी के लिए दोनों की आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार किया जाना चाहिए.
Tags : Akanksha Chamola controversy

