Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने 'लॉक अप सीजन 2' (LockUpp Season 2) के प्रीमियर के दौरान बताया कि वह गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से डिवोर्स ले रही हैं. इस खुलासे ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में यह अपडेट शेयर कर रही हैं.
नौवें एपिसोड में, आकांक्षा ने अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की और बताया कि डिवोर्स के बाद वह कैसे आगे बढ़ने का प्लान बना रही हैं.
गौरव खन्ना से तलाक के बाद आकांक्षा चमोला ने लिया बड़ा फैसला

लॉक अप सीजन 2 के नौवें एपिसोड में पामेला से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, 'मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी, मेरी शादी तब हुई थी जब मैं 24 साल की थी'. पामेला ने कहा, 'तुम अभी भी जवान हो, तुम्हें कोई भी मिल जाएगा'.
'मुझे लगता है कि मेरा मन भर चुका हैं'- आकांक्षा चमोला
वहीं आकांक्षा चमोला ने आगे कहा, 'मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती. मुझे लगता है कि मेरा मन भर चुका हैं. लेकिन मेरी लाइफ में पहली बार, मैं अकेली रहने वाली हूँ. जैसे, न अपने माता-पिता के घर के नीचे और न अपने पति के घर के नीचे. मेरा अपना घर होगा. मैं अब पूरी ज़िंदगी अकेले रहूमगी'.
गौरव खन्ना से शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा चमोला
इससे पहले, आकांक्षा ने बताया था कि वह बायसेक्सुअल हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लड़कियां पसंद हैं. मैं तारीफ करती हूं, मैं आकर्षित होती हूं उनकी तरफ. मुझे लगता है मेरा वो सुरक्षित स्थान है. बड़े होते हुए, मुझे लगता है कि यह बहुत पुरुष प्रधान दुनिया है तो हमेशा आप मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो... कहीं ना कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है. मुझे वह स्त्रैण ऊर्जा पसंद है, मुझे वह आराम पसंद है और मैं उसी में आगे बढ़ती हूं. ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़की दोस्त नहीं रह सकती, जलन होती है या प्रतिस्पर्धा होती है. मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए सभी महिलाएं सुंदर हैं. यह एक टैग है जो समाज ने दिया है, मेरे लिए यह शुद्ध प्यार है'.
Ve Junoon Out: Emraan Hashmi की फिल्म 'Awarapan 2' का पहला गाना 'वे जुनून' हुआ रिलीज
आकांक्षा चमोला ने किया था ये चौंका देने वाला खुलासा (Akanksha Chamola Gaurav Khanna Divorce)
आपको बता दें 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp Sach Ya Sazaa) के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने बताया, 'गौरव खन्ना और मैं डिवोर्स ले रहे हैं. हां हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इसे पब्लिक नहीं किया गया है. यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला था. हम पिछले एक साल से इस पर सोच रहे थे'.
अपनी शादी को लेकरआकांक्षा चमोला ने कही थी ये बात
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला ने शेयर किया था, 'गौरव बच्चे चाहता है और मैं उसे वह नहीं दे सकती. मेरे पास इंस्टिंक्ट नहीं है, मैंने उसे बहुत पहले बता दिया था. जब मुझे एहसास हो गया कि मैं बनी ही नहीं हूँ इस चीज़ के लिए मैंने तभी बोल दिया था कि मैं नहीं करने वाली हूं. तो हमारी एक चर्चा हुई जहां मैंने उनसे कहा कि अगर तुम मुझे छोड़ना चाहते हो तो मुझे छोड़ दो, ठीक है. लोग शादी इसलिए करते हैं, चलो ईमानदारी से कहते हैं… 99% लोग बच्चे पैदा करने और परिवार को आगे बढ़ाने के लिए शादी करते हैं. वह अपनी तरफ से गलत नहीं है और फिर बिग बॉस हुआ और मुझे एहसास हुआ कि इसको बहुत ज़्यादा हैं और मैं नहीं कर पा रही हूँ. मैं उसे उस सिचुएशन में नहीं डालना चाहती'.
साल 2016 में गौरव और आकांक्षा ने की थी शादी
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में शादी कर ली थी. उन्हें अक्सर इवेंट्स और सोशल गैदरिंग में एक साथ देखा जाता था और साथ ही वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार की झलकियां भी शेयर करते थे.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. आकांक्षा चमोला ने दूसरी शादी को लेकर क्या कहा? (What did Akanksha Chamola say about remarriage?)
आकांक्षा चमोला ने कहा कि वह गौरव खन्ना से तलाक के बाद दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं रखती हैं.
2. आकांक्षा चमोला दूसरी शादी क्यों नहीं करना चाहतीं? (Why does Akanksha Chamola not want to remarry?)
उनका कहना है कि वह अपनी मौजूदा जिंदगी से संतुष्ट हैं और फिलहाल दोबारा शादी की जरूरत महसूस नहीं करतीं.
3. आकांक्षा चमोला की शादी किससे हुई थी? (Who was Akanksha Chamola married to?)
आकांक्षा चमोला की शादी टीवी अभिनेता गौरव खन्ना से हुई थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया.
4. क्या आकांक्षा चमोला ने हमेशा के लिए शादी से इनकार कर दिया है? (Has Akanksha Chamola ruled out marriage forever?)
अपने हालिया बयान में उन्होंने कहा है कि फिलहाल उनकी दोबारा शादी करने की कोई योजना नहीं है. भविष्य में उनका फैसला बदल सकता है, यह पूरी तरह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा.
5. तलाक के बाद आकांक्षा चमोला किस पर ध्यान दे रही हैं? (What is Akanksha Chamola focusing on now?)
वह अपनी निजी जिंदगी, आत्म-विकास और नए सिरे से आगे बढ़ने पर फोकस कर रही हैं.
Tags : Akanksha Chamola controversy | Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola

