Golmaal 5: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की 'गोलमाल' बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है. 14 मार्च को उनके जन्मदिन के मौके पर 'गोलमाल 5' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई. इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी (Arshad Warsi), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), कुणाल खेमू (Kunal Khemu), शरमन जोशी (Sharman Joshi) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे.
फीमेल लीड के तौर पर Priyamani को कास्ट किया गया है, वहीं अब खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
Golmaal 5: 'गोलमाल 5' में लीड रोल में नहीं दिखेंगे Akshay Kumar, एक्टर ने किया खुलासा
गोलमाल 5 में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण? (Deepika Padukone Joins Cast Of Golmaal 5)
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण आने वाली कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल 5' में कैमियो रोल में दिखेंगी. खबर है कि वह "सिंघम अगेन" में इंस्पेक्टर शक्ति शेट्टी का अपना रोल फिर से करेंगी, जिससे रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स से उनका कनेक्शन और मजबूत होगा. कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की एंट्री फिल्म के क्लाइमेक्स में होगी, जहां वह अजय देवगन और दूसरे स्टार्स की मदद से अक्षय कुमार का कैरेक्टर निभाती नजर आएंगी. इस सीन को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बताया जा रहा है. फिलहाल मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई हैं.
नेटिजन्स ने दिया रिएक्शन
ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए, एक नेटिज़न्स ने लिखा, "ये क्या पागलपंती चल रही है तो वो सूर्यवंशी को अरेस्ट करेगी." एक और X यूज़र ने लिखा, "फिर से कैमियो प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट छोड़ने के बाद उसे सिर्फ कैमियो रोल मिल रहा है?"

