Hema Malini: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन (Dharmendra death) हो गया, जिससे फिल्म उद्योग में गहरा शून्य पैदा हो गया.
उनकी याद में आयोजित 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' प्रेयर मीट (Dharmendra Prayer Meet) में एक खास म्यूज़िकल ट्रिब्यूट दिया गया. यह समारोह देओल परिवार द्वारा मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन्स में आयोजित किया गया था. इसी बीच हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र के साथ बिताए खूबसूरत पारिवारिक पलों की कुछ तस्वीरें शेयर (Hema Malini posted an emotional post for Dharmendra) कीं और उनके प्रति अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक भावुक नोट भी लिखा.
हेमा मालिनी ने अपने पति और बेटियों संग शेयर की तस्वीरें (Hema Malini shared pictures with her husband and daughters)
आपको बता दें हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र और अपनी बेटियों, ईशा और अहाना की कई अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं. एक तस्वीर में वह और हेमा मालिनी गले में एक बड़ी माला पहने, प्यार में पागल लग रहे थे. एक और तस्वीर में धर्मेंद्र हेमा के साथ पोज दे रहे थे और उनके हाथ में एक कार्ड था. तस्वीरों की इस लाइन में धर्मेंद्र अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ पिता-बेटी के पल शेयर करते हुए भी दिखे.
Dharmendra Prayer Meet: आज मुंबई में होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट, कई बॉलीवुड सेलेब्स करेंगे शिरकत
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई हेमा मालिनी
वहीं हेमा मालिनी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स. बस कीमती तस्वीरें. मुझे पता है कि ये बहुत सारी तस्वीरें हैं लेकिन ये पब्लिश नहीं हुई हैं और इन्हें देखकर मेरे इमोशंस सामने आ रहे हैं'.
हेमा मालिनी ने अपने धर्मेंद्र पति को किया याद (Hema Malini shares first post after Dharmendra death)

