Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
International Dance Day स्पेशल: Kartik Aaryan के ट्रेंडसेटिंग डांस ट्रैक्स, जो बन गए पॉप कल्चर मोमेंट्स

International Dance Day स्पेशल: Kartik Aaryan के ट्रेंडसेटिंग डांस ट्रैक्स, जो बन गए पॉप कल्चर मोमेंट्स

इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर हम उन कलाकारों का जश्न मनाते हैं, जो सिर्फ डांस नहीं करते, बल्कि उसमें इमोशन रचते हैं। आज के दौर में जहां तकनीक के साथ-साथ वायरल होना भी मायने रखता है, वहीं कार्तिक आर्यन ने अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है।

उनका स्टाइल सहज होने के साथ-साथ काफी रिलेटेबल और ट्रेंडसेटिंग है। उनकी खासियत ये है कि वे अपने डांस से एक ऐसा हुक स्टेप्स अपने दर्शकों के लिए बनाते हैं, जो क्लीन, कैची और रिदमिक फ्लो पर आधारित होता है और उनके दर्शकों के लिए उसे दोहराना काफी आसान होता है। तो आइए एक नज़र डालते हैं, हर ट्रैक के मूड के साथ तालमेल बैठाते उनके फुटवर्क से सजे उनके डांस नंबर्स। (International Dance Day Kartik Aaryan dance performance highlights)

धीमे-धीमे - पति, पत्नी और वो

यह गाना जल्दी ही पार्टी फेवरेट बन गया। 'धीमे धीमे' में कार्तिक आर्यन ने स्मूद और ग्रूव-बेस्ड फुटवर्क के साथ फ्लर्टी एक्सप्रेशंस का बेहतरीन मेल दिखाया है। इस डांस नंबर में कार्तिक का आसान हुक स्टेप, स्टाइल और सादगी के बीच सही संतुलन बनाता है, जो इसे बेहद शेयर करने लायक और रीक्रिएटेबल बनाता है। यही वजह है कि उनका यह डांस नंबर उनके सबसे पॉपुलर डांस मोमेंट्स में शामिल है।

Also Read: वरिष्ठ फिल्मकार K. C. Bokadia का सफर: 'Riwaaz' से 'Teesri Begum' तक

बॉम डिगी डिगी - सोनू के टीटू की स्वीटी

एक युथ एंथम के रूप में उभरा यह गाना कार्तिक आर्यन को उनके सबसे बेफिक्र और स्वैगर अंदाज़ में दिखाता है। बाउंसी फुटवर्क, शोल्डर पॉप्स और आसान ग्रूव ट्रांज़िशन के साथ उनके मूव्स काफी नैचुरल और फन लगते हैं, जिसने इस ट्रैक को कल्ट फेवरेट बना दिया। यही वजह है कि यह डांस ट्रैक, आज भी कॉलेज प्लेलिस्ट्स और डांस फ्लोर्स पर छाया हुआ है। (Kartik Aaryan popular dance numbers and signature moves list)

कोका-कोला - लुका छुपी

एक एनर्जेटिक और मस्तीभरा गाना, 'कोका कोला' में कार्तिक आर्यन ने इसके प्लेफुल रिदम के साथ शानदार तालमेल बिठाया। उनका हल्का, रिदमिक फुटवर्क और ऑफबीट ग्रूव गाने के मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है, जिससे इसका हुक स्टेप स्टाइलिश और तुरंत दोहराने लायक बन जाता है।

Also Read: Kanwar Dhillon ने कहा 'अगर मैं खुद को किसी चीज़ को करते हुए कल्पना नहीं कर पाता, तो मैं उसे नहीं अपनाता'

काला जादू - फ्रेडी

'काला जादू' में कार्तिक आर्यन का डांस थोड़ा अलग और कंट्रोल्ड नजर आता है। शार्प पॉज़ और फ्लूइड हैंड मूवमेंट्स के साथ यह परफॉर्मेंस बड़े स्टेप्स के बजाय प्रिसीजन पर आधारित है, जो गाने के रहस्यमयी मूड को और भी गहराई देता है। (trending Bollywood choreography clean and catchy hook steps)

टाइटल ट्रैक - भूल-भुलैया 2 और 3

'भूल-भुलैया' के टाइटल ट्रैक्स के साथ कार्तिक आर्यन ने एक आइकॉनिक विरासत को अपनाया और उसे अपना बना लिया। ट्रेंच कोट, ब्लैक शेड्स और रिदमिक मूव्स का कॉम्बिनेशन एक स्ट्रॉन्ग विज़ुअल आइडेंटिटी बनाता है, जहां स्पूकी वाइब्स और स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिलता है। फिलहाल उनका कंट्रोल्ड फुटवर्क, शार्प टर्न्स और वह आइकॉनिक सिग्नेचर स्पिन अब एक पॉप कल्चर मोमेंट बन चुका है।

टाइटल ट्रैक - तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

खूबसूरत आउटडोर और वेकेशन जैसे बैकड्रॉप्स पर फिल्माया गया यह गाना कार्तिक आर्यन को एक फ्री-फ्लोइंग, आसान अंदाज़ में दिखाता है। उनका हल्का लेगवर्क, रिलैक्स्ड स्टेप्स और स्मूद ट्रांज़िशन इस गाने को नैचुरल और अनफोर्स्ड बनाते हैं, जो एक लेड-बैक मूड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। (Kartik Aaryan relatable dance style youth audience appeal)

इन सभी ट्रैक्स के जरिए कार्तिक आर्यन ने यह साबित किया है कि डांस सिर्फ टेक्नीक नहीं, बल्कि कनेक्शन और एनर्जी का नाम है और यही उन्हें आज के दौर का एक ट्रेंडसेटिंग परफॉर्मर बनाता है।

FAQ

Q1. इंटरनेशनल डांस डे क्या है? (What is International Dance Day?)

इंटरनेशनल डांस डे दुनिया भर में डांस कला और कलाकारों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Q2. इस लेख में किस अभिनेता की बात की गई है? (Which actor is being talked about in this article?)

इसमें Kartik Aaryan की डांस स्टाइल और परफॉर्मेंस पर चर्चा की गई है।

Q3. कार्तिक आर्यन की डांस स्टाइल खास क्यों मानी जाती है? (Why is Kartik Aaryan's dance style considered special?)

उनकी डांस स्टाइल आसान, रिलेटेबल और ट्रेंडसेटिंग होती है, जिसे दर्शक आसानी से फॉलो कर सकते हैं।

Q4. हुक स्टेप्स क्या होते हैं? (What are hook steps?)

हुक स्टेप्स वह खास डांस मूव्स होते हैं जो किसी गाने को वायरल और यादगार बनाते हैं।

:

Dhurandhar to release in Japan: 'धुरंधर' से जापान में छाएंगे Ranveer Singh, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: Varun Dhawan की 'है जवानी तो इश्क होना है' हुई पोस्टपोन, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Bollywood dance style not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri