Jasmine Sandlas: धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar) के गानों से लोकप्रियता हासिल कर रहीं सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी अलग है.
दरअसल, हाल ही में अहमदाबाद (Ahmedabad) में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जहां उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
परफॉर्मेंस के बीच लिप-सिंक करती दिखी जैस्मीन सैंडलस
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जैस्मीन सैंडलस को कथित तौर पर अपने ट्रैक शरारत के दौरान लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है. इतना ही नहीं वह परफॉर्मेंस के बीच में खुद पर पानी डालते हुए नजर आ रही हैं. परफॉर्मेंस के दौरान, उन्हें कई बार माइक खींचते हुए देखा गया, जबकि बैकग्राउंड में ट्रैक बजता रहा, जिससे कुछ दर्शकों ने सवाल उठाया कि क्या वह लाइव शो में लिप-सिंक कर रही थीं. हालांकि वेन्यू पर मौजूद भीड़ को परफॉर्मेंस पसंद आई, लेकिन ऑनलाइन कई लोगों ने इस पर अपनी नाराज़गी जाहिर की.
यूजर्स ने किया सिंगर को ट्रोल
क्लिप शेयर होने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स इस पर रिएक्ट करते दिखे. एक यूज़र ने लिखा, 'लाइव कॉन्सर्ट में भी लाइव नहीं गाते ये लोग'. दूसरे यूज़र ने लिखा, 'हर कोई सुनिधि चौहान की तरह गा, स्टाइल और डिग्निफ़ाइड नहीं हो सकता.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है, लिप सिंक क्यों??????' एक कमेंट में यह भी लिखा था, 'ओवरएक्टिंग 100% म्यूज़िक 20%.'
पैसे होने के बावजूद Rajpal Yadav को क्यों जाना पड़ा जेल? एक्टर ने बताई वजह
'धुरंधर' के गानों से मिली नई पहचान (Jasmine Sandlas Dhurandhar songs)

