Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
JRD Tata के किरदार में Naseeruddin Shah, ला रहे हैं 'मेड इन इंडिया' की एक अनकही दास्तां

JRD Tata के किरदार में Naseeruddin Shah, ला रहे हैं 'मेड इन इंडिया' की एक अनकही दास्तां

Naseeruddin Shah JRD Tata: जब भी स्क्रीन पर कुछ ऐसा आता है जो हमारे देश की मिट्टी और भारत वासियों के संघर्ष से सीधे जुड़ा हो, तो वो स्टोरी, एक अलग मुकाम हासिल करती है जो दिल को छू जाए ।

पीआर की भाषा में खबरें अक्सर बहुत सूखी और नीरस लगती हैं, लेकिन बात जब जब नसीरुद्दीन शाह जैसे मंझे हुए कलाकार की हो, तो कहानी में अपने आप एक अलग तरह का दम नज़र आता है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर एक बेहद सशक्त और ऐतिहासिक किरदार लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इस बार वे किसी सिनेमेटिक या काल्पनिक किरदार में नहीं, बल्कि भारत के सबसे ज्यादा सम्मानित और दूरदर्शी उद्योगपति जेआरडी टाटा के रूप में नजर आएंगे। (Made in India A Titan Story)

अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर आने वाली इस नई सीरीज 'मेड इन इंडिया - अ टाइटन स्टोरी' विनय कामथ के चर्चित बुक, 'टाइटन - इंडिया'ज़ मोस्ट' सक्सेसफुल कंज्यूमर ब्रांड' का ट्रेलर रिलीज होते ही इसकी चर्चा होने लगी।

'यह सिर्फ एक ब्रांड नहीं, सपनों और भरोसे की कहानी है' — नसीरुद्दीन शाह

सीरीज़ की झलकी देखकर यह साफ है कि यह किसी कंपनी के बनने का विज्ञापन नहीं है। यह कहानी उस दौर की है जब भारत आर्थिक और सामाजिक बदलाव के मुहाने पर खड़ा था। नसीरुद्दीन शाह ने जेआरडी टाटा के किरदार को जिस ऑथेंटिसिटी और गहराई के साथ परदे पर उतारा है, वह वाकई देखने लायक है।
अपने इस रोल और जेआरडी टाटा के बारे में बात करते हुए नसीर साहब ने सीधे अपने दिल की बात साझा की, वे बोलें , "जेआरडी टाटा के बारे में जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींचा, वो सिर्फ उनका विज़न नहीं था। बल्कि वो खामोश भरोसा था जिससे वो लोगों को उनकी सोच से भी बड़े सपने देखने की हिम्मत देते थे। उनके अंदर लोगों के हुनर को पहचानने और फिर उस पर भरोसा करके उसे निखारने की एक कमाल की काबिलियत थी, जो आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलती है।" उन्होंने आगे यह भी जोड़ा, "यह सीरीज सिर्फ एक ब्रांड बनाने को लेकर नहीं है, बल्कि यह संघर्षशील इंसानों, उनके भरोसे और उस हिम्मत की कहानी है जो तब भी एक आइडिया के पीछे डटकर खड़ी रही जब कामयाबी का कोई अता-पता नहीं था।" (ndian entrepreneurship drama series)

सिनेमा प्रेमियों के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि इसमें महान अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ बेहतरीन एक्टर जिम सरभ भी मुख्य भूमिका में हैं। जिम सरभ ने इसमें जेरक्सेस देसाई का किरदार निभाया है, जो एक ऐसे विद्रोही और जुनूनी इंसान थे जिन्होंने उस जमाने में भी एक स्वदेशी ब्रांड बनाने का जोखिम उठाया जब लोग सोच भी नहीं सकते थे।

'यह बड़े सपनों से ज़्यादा इंसानी जज़्बातों की कहानी है' — जिम सरभ

जेरक्सेस देसाई के इस मुश्किल किरदार को निभाने पर जिम सरभ का कहना है, "जेरक्सेस देसाई मुझे एक ऐसे इंसान लगे जो अंदर से जरा बागी किस्म के थे, जिन्हें पुरानी लकीर के उलट में चलने से डर नहीं लगता था और वो ऐसी चीज की कल्पना कर सकते थे जो तब तक वजूद में ही नहीं थी। मुझे इस कहानी की सबसे अच्छी बात यह लगी कि हालांकि यह बड़े इरादों और ऊंचाइयों वाले सपनों की बात करती है, लेकिन अपने मूल रूप में यह इंसानी जज्बात और इंसानी कर्मठता की कहानी है। यह एक जिद की कहानी है जो , आपके अंतर्मन की सोच पर तब भरोसा करने की हिम्मत देती है जब बाकी दुनिया में किसी को उस पर यकीन न हो।"

उस काल खंड में जब चारों तरफ अनिश्चितता का माहौल था, तब भी जेआरडी टाटा और जेरक्सेस देसाई ने हार नहीं मानी। नसीर साहब और जिम सरभ के बीच के दृश्य इस छह कड़ियों की सीरीज की असली रीढ़ होने वाले हैं। (Jim Sarbh Xerxes Desai)

लेखक करन व्यास, डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल, और प्रोड्यूसर ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स,ने इस सीरीज को एक डॉक्यूमेंट्री की तरह उबाऊ बनाने के बजाय एक इंसानी ड्रामे की तरह दिल और जज्बात से बुना है। इसमें वैभव तत्ववादी, नमिता दुबे, कावेरी सेठ और लक्ष्मण सिंह सरन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इनकी उपस्थिति कहानी में नए जमाने का जोश भरते हैं।

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी जी के 'मेक इन इंडिया' सपने की झलक इस सीरीज़ में साफ दिखती है

आज जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विचारों को सुनते हैं, तो हमें गर्व होता है और इस सीरीज को देखकर समझ आता है कि इस आत्मनिर्भरता का बीज सालों पहले ही बो दिया गया था लेकिन अब दोबारा उसे सींचा जा रहा है । यह शो साबित करता है कि कैसे आज़ादी के बाद के उस दौर में, कुछ लोगों के मन में यह तड़प थी कि भारत सिर्फ बाहर की चीजें इस्तेमाल न करे, बल्कि खुद की ऐसी चीजें बनाए जो दुनिया के नक्शे पर देश का नाम रोशन कर सकें। मोदी जी का जो नए भारत को गढ़ने में आज का विज़न है, उसकी जड़ें कहीं न कहीं इन्हीं पुराने दूरदर्शियों की जिद से जुड़ी हुई हैं।

यह सीरीज़ कोई विज्ञापन नहीं, बल्कि एक जज्बे की कहानी है

यह कहानी उन अनगिनत रुकावटों, असफलताओं पर भारी पड़ने वाली उस एक आकांक्षा की है जिसने आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता बनाया। यह सीरीज तीन जून दो हजार छब्बीस से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर बिल्कुल फ्री में देखिएगा । अगर आप भी नसीरुद्दीन शाह की बेहतरीन अदाकारी और देश के बनने की एक सच्ची और प्रेरणादायक कहानी देखना चाहते हैं, तो यह सीरीज आपके समय की पूरी कीमत वसूल करेगी।

FAQ

1. 'मेड इन इंडिया - अ टाइटन स्टोरी' किस विषय पर आधारित है? (On what subject is 'Made in India - A Titan Story' based?)

यह सीरीज़ भारत के प्रतिष्ठित ब्रांड टाइटन की स्थापना और उसके पीछे के संघर्ष, दूरदृष्टि और उद्यमशीलता की कहानी को दर्शाती है। यह केवल एक कंपनी की सफलता नहीं, बल्कि सपनों, भरोसे और आत्मनिर्भरता की यात्रा है।

2. सीरीज़ में जेआरडी टाटा का किरदार कौन निभा रहे हैं? (Who is playing the role of JRD Tata in the series?)

Naseeruddin Shah इस सीरीज़ में भारत के महान उद्योगपति J. R. D. Tata का किरदार निभा रहे हैं। उनके अभिनय को सीरीज़ की सबसे बड़ी खासियतों में से एक माना जा रहा है।

3. जिम सरभ का किरदार इस कहानी में क्या भूमिका निभाता है? (What role does Jim Sarbh's character play in this story?)

Jim Sarbh ने जेरक्सेस देसाई का किरदार निभाया है, जिन्हें टाइटन ब्रांड के निर्माण और उसकी पहचान स्थापित करने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में गिना जाता है। उनका किरदार दूरदृष्टि, साहस और नवाचार का प्रतीक है।

4. इस सीरीज़ को अन्य बिज़नेस-आधारित कहानियों से अलग क्या बनाता है? (What sets this series apart from other business-based stories?)

यह सीरीज़ केवल व्यापारिक सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि उन लोगों की भावनाओं, संघर्षों, असफलताओं और दृढ़ संकल्प को सामने लाती है जिन्होंने भारत में एक विश्वस्तरीय ब्रांड बनाने का सपना देखा और उसे साकार किया।

5. 'मेड इन इंडिया - अ टाइटन स्टोरी' दर्शकों को क्या संदेश देती है? (What message does 'Made in India - A Titan Story' convey to the audience?)

यह सीरीज़ बताती है कि बड़े बदलाव और सफलताएं साहस, विश्वास और निरंतर प्रयास से हासिल होती हैं। साथ ही यह आत्मनिर्भरता, नवाचार और भारतीय प्रतिभा की ताकत को भी उजागर करती है, जो आज के भारत के विकास के विचारों से गहराई से जुड़ी हुई है।

फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें।

:

Vashu Bhagnani संग 100 करोड़ रुपये के कथित विवाद पर PVR Inox Pictures ने दी सफाई

Tanishaa Mukerji ने फराह खान को दिखाया अपना लग्जरी होम, बताया "खर्चा काजोल उठाती हैं"

Samantha Ruth Prabhu को 'धोखा' देने के आरोपों पर भड़के Naga Chaitanya, पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

Aamir Khan की फैन निकलीं चीनी फाइटर शी मिंग, बोलीं- 'दंगल' का सीक्वल जरूर बनना चाहिए

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri