Jumanji: Open World Trailer: हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन एक बार फिर 'जुमांजी' की रोमांचक दुनिया में लौट आए हैं. फ्रेंचाइज की तीसरी और आखिरी फिल्म 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' (Jumanji: Open World) का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है.
ट्रेलर में ड्वेन जॉनसन के साथ केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलन की हिट टीम भी दमदार अंदाज़ में वापसी करती नजर आ रही है. फिल्म इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े एडवेंचर और कॉमेडी का वादा करती है.
Imtiaz Ali की अपकमिंग फिल्म में फिर साथ दिखेंगे Sharvari और Vedang Raina
एक्शन से भरपूर हैं ट्रेलर (Jumanji: Open World Trailer)
आपको बता दें कि 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का ट्रेलर एक सामान्य से घर से शुरू होता है, जहां स्पेंसर (एलेक्स वुल्फ) और उसके दोस्तों को पता चलता है कि जुमांजी गेम का कंसोल टूट चुका है. इसके साथ ही गेम के किरदार वर्चुअल दुनिया से निकलकर असली दुनिया में पहुंच जाते हैं और 'डेमो मोड' में फंस जाते हैं. डॉ. स्मोल्डर ब्रेवस्टोन के रूप में ड्वेन जॉनसन स्पेनिश लहजे में बात करते नजर आते हैं, जबकि केविन हार्ट का माउस फिनबार, जैक ब्लैक का प्रोफेसर ओबेरॉन और कैरेन गिलन की रूबी राउंडहाउस भी अपने अधूरे और मजेदार अवतारों में दिखाई देते हैं. ट्रेलर में शहर की सड़कों पर दरियाई घोड़े, गैंडे और अन्य जंगली जानवरों की अफरा-तफरी देखने को मिलती है, जिससे हर तरफ हड़कंप मच जाता है. इस बीच वीडियो गेम के हीरो वास्तविक दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं. ट्रेलर का अंत मशहूर गाने 'द फाइनल काउंटडाउन' के साथ होता है, जो इस ओर इशारा करता है कि यह फ्रेंचाइज़ की ट्रिलॉजी का आखिरी और सबसे बड़ा रोमांचक अध्याय हो सकता है.
'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' की स्टारकास्ट (Jumanji: Open World Starcast)
'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' में डैनी डेविटो, निक जोनास, अक्वाफिना, मारिन हिंकल, बेबे न्यूवर्थ, लैमोर्न मॉरिस और राइस डार्बी भी शामिल हैं, जबकि नए कलाकार डैन हिल्डेब्रांड और जैक ज्यूक्स भी कास्ट में शामिल हुए हैं. मैट टॉलमाच, जॉनसन, डैनी गार्सिया, हीराम गार्सिया और कसदन द्वारा प्रोड्यूस की गई, जुमांजी 3 का स्क्रीनप्ले जेफ़ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग ने लिखा है, जिन्होंने पहले के पार्ट भी लिखे थे.
Ramayana: 'रामायणम्' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, T-Series ने करोड़ों में खरीदे म्यूजिक राइट्स
'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' की रिलीज डेट (Jumanji: Open World Release Date)
फिल्म पहले 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे क्रिसमस तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. ये 25 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी. 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' अब ड्यून 3 और एवेंजर्स: डूम्सडे के बाद थिएटर में आएगी.
साल 2017 में शुरु हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' फ्रेंचाइज की अगली कड़ी है, जो 2019 में रिलीज़ हुई 'जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल' की कहानी को आगे बढ़ाती है. इस सफल रीबूट सीरीज़ की शुरुआत 2017 में 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' से हुई थी, जिसने 1995 की रॉबिन विलियम्स स्टारर क्लासिक फिल्म को नए अंदाज़ में पेश किया था. इस बार भी निर्देशक जेक कासदान निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग के साथ मिलकर तैयार की गई स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाई है. वहीं, ड्वेन जॉनसन, मैट टॉलमाच, डैनी गार्सिया और हीराम गार्सिया फिल्म के प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं.
Suneil Anand Passes Away: देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हुआ निधन, एक्टर ने लंदन में ली अंतिम सांस
Frequently Asked Questions (FAQ)
प्रश्न 1. 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' को लेकर क्या नया अपडेट है? (What is the latest update about Jumanji: Open World?)
उत्तर: सोनी पिक्चर्स ने 'जुमांजी: ओपन वर्ल्ड' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
प्रश्न 2. ट्रेलर में क्या दिखाया गया है? (What is shown in the trailer?)
उत्तर: ट्रेलर में दिखाया गया है कि जुमांजी का वीडियो गेम 'डेमो मोड' में असली दुनिया में आ जाता है, जिससे गेम के किरदार और जंगली जानवर वास्तविक दुनिया में तबाही मचाने लगते हैं.
प्रश्न 3. फिल्म में कौन-कौन से कलाकार वापसी कर रहे हैं? (Who returns in Jumanji: Open World?)
उत्तर: फिल्म में ड्वेन जॉनसन, केविन हार्ट, जैक ब्लैक और कैरेन गिलन अपने लोकप्रिय किरदारों में फिर नजर आएंगे.
प्रश्न 4. ट्रेलर का सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या है? (What is the biggest twist in the trailer?)
उत्तर: इस बार गेमर्स अवतार नहीं बनते, बल्कि गेम के किरदार ही असली दुनिया में आ जाते हैं और कहानी पूरी तरह नए मोड़ पर पहुंच जाती है.
प्रश्न 5. ट्रेलर में किस तरह का रोमांच देखने को मिलता है? (What kind of action can fans expect?)
उत्तर: ट्रेलर में कॉमेडी, एडवेंचर, जबरदस्त एक्शन, जंगली जानवरों का हमला और असली व वर्चुअल दुनिया का टकराव देखने को मिलता है.
Tags : Jumanji | Jumanji Review | Jumanji Movie Review | Jumanji Open World | Jumanji Open World Trailer

