Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन (Ajay Devgn) आज 2 अप्रैल 2026 को अपना 57वां जन्मदिन (Ajay Devgn Birthday) मना रहे हैं. इस खास मौके पर काजोल, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रोहित शेट्टी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
इतना ही नहीं, अजय देवगन ने अपने घर से बाहर निकलकर फैंस से मिलकर उनके प्यार और आशीर्वाद को भी सराहा.
काजोल ने अपने पति अजय देवगन पर लुटाया प्यार
काजोल ने इंस्टाग्राम पर अजय देवगन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "कभी-कभी केक पर लगी मोमबत्तियाँ जश्न से कम और आग का खतरा ज़्यादा लगती हैं... मुझे लगता है कि तुम उस पॉइंट पर पहुँच गए हो... वैसे भी जन्मदिन मुबारक हो... तुम्हारे पास हमेशा केक रहे".
अक्षय कुमार ने अजय देवगन को दी जन्मदिन की बधाई (Akshay Kumar wishes Ajay Devgn on his birthday)
अक्षय कुमार ने अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक खास फोटो शेयर की. फोटो में अक्षय अपने दोस्त अजय को मस्ती में किस करते नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ अक्षय ने लिखा, "दोस्ती इतनी पुरानी है, प्यार तो रहेगा ही. जन्मदिन मुबारक हो."
रोहित शेट्टी ने शेयर किया स्पेशल वीडियो
रोहित शेट्टी ने एक इमोशनल बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो (Rohit Shetty Video) शेयर किया, जिसमें सेट पर और सेट के बाहर उनके बॉन्ड को खूबसूरती से दिखाया गया है. गुरुवार को इंस्टाग्राम पर, रोहित ने सालों से अपनी फिल्म शूटिंग के कैंडिड मोमेंट्स से भरा एक नॉस्टैल्जिक मोंटाज पोस्ट किया. रोहित शेट्टी ने वीडियो के साथ एक स्पेशल मैसेज भी शेयर करते हुए लिखा, "90 के दशक की भागदौड़ से लेकर आज तक. कम बातें, ज्यादा काम. जन्मदिन मुबारक हो बड़े भाई"
Also Read:Akshay Kumar स्टारर 'Bhoot Bangla' की रिलीज डेट का हुआ एलान
करीना कपूर ने दी बधाई
"सिंघम अगेन" में अजय की पत्नी का रोल करने वाली करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर "आता माझी सटकली" गाने का एक क्लिप शेयर किया. उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे सिंघम! हमेशा ढेर सारा प्यार और हग्स".
रकुल प्रीत सिंह ने अजय देवगन को किया जन्मदिन विश
रकुल प्रीत सिंह ने भी अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई दी. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रकुल प्रीत सिंह ने अजय के साथ अपनी फिल्म "दे दे प्यार दे 2" के प्रमोशन के दौरान की एक खास फोटो शेयर की. इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, सर. आपकी विनम्रता और एकाग्रता हर अनुभव को खास बनाती है".
अजय देवगन ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन
अपने 57वें बर्थडे पर अजय देवगन ने अपने फैंस के साथ खास अंदाज में जश्न मनाया. एक्टर के मुंबई स्थित घर 'शिवशक्ति' के बाहर उनके चाहने वालों की भारी भीड़ जमा थी. घर के बाहर सुंदर सजावट की गई थी, जिसमें घर के नाम की नेम प्लेट 'शिवशक्ति' और दरवाजे पर गेंदे के फूलों की सजावट शामिल थी. फैंस केवल अजय की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस मौके पर अजय देवगन ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया, जिससे फैंस काफी खुश नजर आए.
Also Read: Sanjay Dutt की फिल्म 'Aakhri Sawaal' का टीजर हुआ रिलीज
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. अजय देवगन का जन्मदिन कब है? (When is Ajay Devgn's birthday?)
अजय देवगन का जन्मदिन 2 अप्रैल को मनाया जाता है.
2. जन्मदिन पर कौन-कौन से स्टार्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं? (Which stars wished him on his birthday?)
काजोल, अक्षय कुमार, करीना कपूर, रोहित शेट्टी समेत कई स्टार्स ने उन्हें बधाई दी.
3. स्टार्स ने उन्हें कैसे विश किया? (How did the stars wish him?)
स्टार्स ने सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और मैसेज के जरिए अजय देवगन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
4. अजय देवगन ने अपने फैंस के लिए क्या किया? (What did Ajay Devgn do for his fans?)
अजय देवगन ने अपने घर से बाहर निकलकर फैंस से मुलाकात की और उनके प्यार और आशीर्वाद का स्वागत किया.
5. फैंस की प्रतिक्रिया कैसी रही? (How did fans react?)
फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की फोटो और वीडियो साझा करके अजय देवगन को विश किया और प्यार जताया.
:
'Dhurandhar' में Sanjay Dutt की एक्टिंग पर पाक अधिकारी की पत्नी हुई फिदा
actor Ajay Devgn | Bollywood birthdays 2026 | Kajol wishes Ajay Devgn | Akshay Kumar birthday wishes | kareena kapoor birthday wishes | Bollywood celeb birthday

