ताजा खबर: फिल्मों में हाइपर-मास्कुलिनिटी (अत्यधिक मर्दानगी) और रोमांटिक सिनेमा को लेकर बहस इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर हाई-ऑक्टेन फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (dhurandhar the revenge) का दबदबा देखने को मिला है.
इसके साथ ही यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या मुख्यधारा का सिनेमा अब जरूरत से ज्यादा हिंसा और खून-खराबे की ओर बढ़ रहा है. इसी मुद्दे पर अभिनेत्री करीना कपूर खान और कल्याणी प्रियदर्शन ने अपनी राय रखी. यह बातचीत ऐसे समय में सामने आई है जब रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और यश की फिल्मToxicको लेकर काफी चर्चा है.
: राम गोपाल वर्मा बनाने जा रहे हैं 'सरकार 4', अगले महीने शुरू होगी शूटिंग
हाइपर-मास्कुलिनिटी ट्रेंड पर क्या बोलीं कल्याणी प्रियदर्शन?
The Hollywood Reporter India से बातचीत के दौरान कल्याणी प्रियदर्शन ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कंटेंट और कास्टिंग काफी हद तक दर्शकों की पसंद से तय होती है. उनके अनुसार ट्रेंड केवल निर्माता या फिल्मकार तय नहीं करते, बल्कि दर्शकों की पसंद भी इसमें अहम भूमिका निभाती है.कल्याणी ने कहा,'फिलहाल मैं इसे एक ट्रेंड कहूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक ट्रेंड है और यह हमेशा नहीं चलेगा. लेकिन अभी हर चीज़ तमाशे और बड़े विजुअल्स पर आधारित हो गई है. हर सीन को सनसनीखेज और चौंकाने वाला बनाना जरूरी समझा जा रहा है.'उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में यह धारणा बनती जा रही है कि हिंसा और सनसनीखेज कंटेंट ही फिल्में बेचता है. हालांकि उनके अनुसार यह पूरी तरह सही नहीं है. उन्होंने चिंता जताई कि इस वजह से फिल्मों में छोटे, भावनात्मक और संवेदनशील पलों के लिए जगह कम होती जा रही है.
करीना कपूर खान ने भी जताई चिंता
कल्याणी की बात से सहमत होते हुए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan on hyper masculinity films) ने कहा कि आजकल फिल्मों में मनोरंजन के पारंपरिक तत्व कम होते जा रहे हैं. उन्होंने कहा,'अब सब कुछ थ्रिलर, क्राइम, खून-खराबा और हिंसा के इर्द-गिर्द हो गया है. फिल्मों में पहले जैसी मस्ती, रंग, गाने, प्यार और रोमांस कम दिखाई देता है.'करीना ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें इन दिनों महिलाओं के लिए मजबूत और दमदार किरदार वाली स्क्रिप्ट्स कम मिल रही हैं. उनका मानना है कि फिल्मों में महिला किरदारों को और ज्यादा महत्व दिया जाना चाहिए.
: अक्षय खन्ना के साथ काम कर 'ट्रॉमेटाइज' हो गई थी ये डायरेक्टर
करीना कपूर खान का वर्क फ्रंट (kareena kapoor khan workfront)
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की आगामी फिल्म Daayra में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.फिल्म की कहानी अपराध, न्याय और नैतिकता के जटिल संबंधों को दिखाएगी. इसमें यह दिखाया जाएगा कि किस तरह एक घटना कई लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है और समाज में दोष और जिम्मेदारी की धारणा पर सवाल खड़े करती हैकरीना कपूर खान ने इस प्रोजेक्ट को 'ड्रीम टीम' के साथ काम करने जैसा अनुभव बताया है और वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं.
करीना कपूर खान की लोकप्रिय फिल्में (kareena kapoor famos film)
करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है. उनकी चर्चित फिल्मों में जब वी मेट, 3 इडियट्स, कभी खुशी कभी गम, तलाश, चमेली और ओमकारा शामिल हैं. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने रोमांस, ड्रामा और गंभीर किरदारों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है.
FAQ
1. करीना कपूर खान ने फिल्मों के मौजूदा ट्रेंड पर क्या कहा?
करीना कपूर खान ने कहा कि आजकल फिल्मों में थ्रिलर, क्राइम और हिंसा ज्यादा दिखाई जा रही है, जबकि पहले की तरह मस्ती, रंग, गाने, प्यार और रोमांस कम हो गए हैं.
2. हाइपर-मास्कुलिनिटी फिल्मों के ट्रेंड पर किसने चर्चा की?
इस मुद्दे पर करीना कपूर खान और कल्याणी प्रियदर्शन ने बातचीत के दौरान अपनी राय साझा की.
3. कल्याणी प्रियदर्शन ने इस ट्रेंड को लेकर क्या कहा?
कल्याणी प्रियदर्शन का मानना है कि यह एक अस्थायी ट्रेंड है और यह लंबे समय तक नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल फिल्मों में हर सीन को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है.
4. किन फिल्मों की वजह से यह चर्चा तेज हुई है?
हाल ही में धुरंधर: द रिवेंज और Toxic जैसी फिल्मों के कारण इस ट्रेंड पर चर्चा बढ़ी है.
5. करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म कौन-सी है?
करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म Daayra में नजर आएंगी.
:आमिर खान: अभिनय, फिल्म निर्माण और सामाजिक कार्यों में शानदार पहचान
Kareena kapoor Khan | kareena kapoor khan new movie | Kareena Kapoor Khan News | Dhurandhar

