Khalnayak 2: संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी आइकॉनिक फिल्म 'खलनायक' (Khalnayak) के सीक्वल का ऐलान करते हुए इसका पहला लुक भी शेयर किया है, जिसमें उनका वही पुराना दमदार और खतरनाक अंदाज नजर आ रहा है.
इस बीच, पहली फिल्म के निर्देशक सुभाष घई (Subhash Ghai) ने साफ कर दिया है कि वह इस सीक्वल को डायरेक्ट नहीं करेंगे, जिससे फिल्म को लेकर नई उत्सुकता और सवाल दोनों बढ़ गए हैं.
Sanjay Dutt ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'Khalnayak Returns' की अनाउंस
'खलनायक' को डायरेक्ट नहीं करेंगे सुभाष घई
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहेंगे लेकिन इसे डायरेक्ट नहीं करेंगे. निर्देशक ने बताया, 'संजू कई सालों से इस सीक्वल को बनाने के लिए पैशनेट थे. जेल में रहने के दौरान भी, उन्होंने मुझे लिखा था, 'अंकल, मैं यह फिल्म बनाना चाहता हूं.' तो, मैंने उन्हें कॉन्सेप्ट और कहानी भेजी. अगर आप मुझसे पूछें, तो कोई भी इस फिल्म को वैसे नहीं बना सकता जैसा मैंने बनाया. हालांकि, मैं अपनी फिल्म का रीमेक नहीं बनाना चाहता; वैसे भी, मैं अब 80 साल का हो गया हूं. मैंने संजू से कहा, 'अगर आप इतने ही उत्सुक हैं, तो आप इसे खुद प्रोड्यूस क्यों नहीं करते, और मैं आपका क्रिएटिव प्रोड्यूसर बन सकता हूं'. मुझे यकीन है कि वह फिल्म के लिए सही डायरेक्टर ढूंढ लेंगे और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे'.
Vamshi Paidipally की SVC63 के लिए स्पेशल प्रोमो शूट करेंगे Salman Khan
संजय दत्त की फिल्म में सुभाष घई का होगा कैमियो
वहीं संजय दत्त के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर ने बताया, 'संजू मेरे बेटे जैसा है, इसलिए मैं उसके लिए यह करूंगा. मैंने शाहरुख खान के लिए 'ओम शांति ओम' में भी एक फिल्म की थी. इतने सालों में इंडस्ट्री में जो रिश्ते मैंने बनाए हैं, मैं उन्हें संजोकर रखता हूं. कुछ डिस्ट्रीब्यूटर मेरे साथ तब भी खड़े रहे जब मेरी कुछ फिल्में नहीं चलीं. ऋषि कपूर और दिलीप कुमार के अलावा, जो कर्ज (1980) और विधाता (1982) में मेरे साथ काम करने के समय जाने-माने नाम थे, मैंने कभी स्टार्स के साथ काम नहीं किया. मैंने नए टैलेंट की तलाश की जो रोल में फिट हों, और वे आगे चलकर बड़े स्टार्स बने'.
3 Idiots Sequel: Aamir Khan ने 3 इडियट्स के सीक्वल को किया कन्फर्म, कहा- 'स्क्रिप्ट अच्छी है'
दमदार अवतार में नजर आएंगे संजय दत्त
आपको बता दें 1 मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो में एक डार्क, जलता हुआ बैकग्राउंड है, जिसमें बॉलीवुड का सबसे आइकॉनिक विलेन, बल्लू, हाथ में जंजीरें लिए, लाशों से घिरा हुआ चल रहा है. एक दमदार सीन में, संजय दत्त उंगलियों से आग को छूकर सिगरेट जलाते हुए दिखते हैं. फिर वह अपना मशहूर डायलॉग बोलते हैं, "मैंने तुमसे कहा था... 10 अक्टूबर, रात 10 बजे, बल्लू जेल से भाग जाएगा...". वीडियो में, वह अपने सिग्नेचर स्टाइल में गुनगुनाते रहते हैं, "मैं हीरो नहीं, विलेन हूं". वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं... वे फिर से शुरू होती हैं. 'खलनायक रिटर्न्स".
1993 में रिलीज हुई थी 'खलनायक '
खलनायक 1993 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फिल्म है. इसका निर्माण और निर्देशन सुभाष घई ने किया है और मुख्य किरदार संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने निभाए हैं. यह फिल्म आँखें के बाद साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी. इसने 2 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे.
'केडी द डेविल' में नजर आएंगे संजय दत्त
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त 'केडी द डेविल' में नजर आएंगे. फिल्म में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे. गाने को उसके अश्लील और आपत्तिजनक बोलों की वजह से यूट्यूब से हटा दिया गया था. फिल्म में किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही हैं. फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को थिएटर में रिलीज होने वाली है.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. क्या सुभाष घई 'खलनायक' सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे? (Is Subhash Ghai directing the Khalnayak sequel?)
नहीं, सुभाष घई ने साफ कर दिया है कि वह फिल्म के सीक्वल को डायरेक्ट नहीं करेंगे.
Q2. क्या सुभाष घई फिल्म का हिस्सा रहेंगे? (Will Subhash Ghai be involved in the film?)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में कैमियो रोल कर सकते हैं.
Q3. 'खलनायक' का सीक्वल कौन बना रहा है? (Who is directing the sequel?)
फिलहाल नए डायरेक्टर को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
Q4. क्या संजय दत्त सीक्वल में होंगे? (8Will Sanjay Dutt be part of the sequel?)
हाँ, Sanjay Dutt के फिल्म में वापसी की उम्मीद है.
Q5. क्या फिल्म का काम शुरू हो गया है? (Has the production started?)
फिल्म की घोषणा हो चुकी है, लेकिन प्रोडक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.
Tags : sanjay dutt | Sanjay Dutt movies | Sanjay Dutt movie | Khalnayak 2 | Khalnayak 2 Movie | Khalnayak 2 Story | khalnayak | Khalnayak Returns Teaser | Sanjay Dutt film Khalnayak | khalnayak movie | Khalnayak Film Sequel | Khalnayak Returns | Subhash Ghai

