Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
King: 'किंग' के सेट से लीक हुई फोटोज पर Siddharth Anand ने जताई नाराजगी, Shah Rukh Khan के फैंस से की ये गुजारिश

King: 'किंग' के सेट से लीक हुई फोटोज पर Siddharth Anand ने जताई नाराजगी, Shah Rukh Khan के फैंस से की ये गुजारिश

King: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' (King) से जुड़ी ऑन-सेट तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर लीक हो गईं. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी लीक कंटेंट को शेयर करना गलत है और फैंस से इसे आगे न फैलाने की अपील की है.

आपको बता दें कि सिद्धार्थ आनंद ने X पर एक पोस्टर शेयर किया. पोस्टर पर डायरेक्टर ने लिखा कि, 'सभी फैंस से रिक्वेस्ट है. कृपया 'किंग' के सेट से कोई भी लीक हुआ मल्टीमीडिया पोस्ट या सर्कुलेट न करें. टीम सभी के लिए सबसे अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस पक्का करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है. आइए बड़े पर्दे पर सरप्राइज़ और किंग की टीम के असली इरादे के मुताबिक एसेट्स के सामने आने का इंतज़ार करें. आपके प्यार, सपोर्ट और कोऑपरेशन के लिए धन्यवाद. शाहरुख खान किंग में और किंग के रूप में'.

किंग की शूटिंग में बिजी दिखे दीपिका और शाहरुख

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 'किंग' के सेट से लीक हुई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन झलकियों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका शेड्यूल की तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे किसी रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं. इन तस्वीरों में दीपिका बहती हुई नारंगी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है. वहीं, शाहरुख खान के साथ एक गाने की शूटिंग करते हुए वह काफी ग्रेसफुल और चमकदार दिख रही हैं.

Ek Din Movie Review: जुनैद खान और साईं पल्लवी ने जीता दिल, मगर कहानी नहीं पकड़ पाई रफ्तार

कब रिलीज होगी किंग? (When will King release?)

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान की किंग इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

Dharmendra को याद कर इमोशनल हुईं Hema Malini, कहा- 'मुझे नहीं पता पूरी जिंदगी कैसे काटूंगी'

'किंग' की स्टारकास्ट कौन सी हैं? (Who is the star cast of King?)

सिद्धार्थ आनंद (siddharth anand) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कई सितारे शामिल हैं. शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और जियो स्टूडियोज़ ने मिलकर किंग को प्रोड्यूस किया है. इसे सुजॉय घोष, सागर पंड्या और सुरेश नायर ने मिलकर लिखा है और डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. किंग को एक गैंगस्टर थ्रिलर बताया जा रहा है. एक्टर की आखिरी रिलीज़ डंकी थी, जो 2023 में बड़े पर्दे पर आई थी.

Raja Shivaji Review: मराठा वीरता को सलाम करती हैं रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी'

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. यह मामला क्या है? (What is the issue about?)

Siddharth Anand ने Shah Rukh Khan और Deepika Padukone की फिल्म 'King' के सेट से लीक हुई तस्वीरों की निंदा की है.

Q2. तस्वीरें कैसे लीक हुईं? (How did the photos leak?)

फिल्म के शूट के दौरान कुछ ऑन-सेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

Q3. सिद्धार्थ आनंद ने क्या कहा? (What did Siddharth Anand say?)

उन्होंने फैंस से अपील की कि ऐसी लीक तस्वीरें शेयर न करें और फिल्म की प्राइवेसी का सम्मान करें.

Q4. क्या फिल्म की कहानी या शूट पर असर पड़ेगा? (Will it affect the film?)

टीम चाहती है कि फिल्म का सरप्राइज एलिमेंट बना रहे, इसलिए लीक को गंभीरता से लिया गया है.

Q5. 'King' कब रिलीज होगी? (When will King release?)

किंग इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.

Tags : King Movie | King Movie New Update | King Movie Teaser | King Movie Trailer

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri