बॉलीवुड में हर दौर में कुछ ऐसे सितारे आते हैं जो सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं. वरुण धवन (Varun Dhawan) उन्हीं सितारों में से एक हैं. उनकी चुलबुली मुस्कान, एनर्जेटिक स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें आज के दौर का सबसे बड़ा 'मसाला एंटरटेनर' बना दिया है.
वरुण की फिल्मों में एक अलग ही ताजगी होती है-जहां हंसी भी है, इमोशन भी है और पूरा एंटरटेनमेंट भी. एक दशक से ज्यादा के करियर में वरुण ने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार हैं जो हर जॉनर में खुद को ढाल सकते हैं. खासकर कॉमेडी उनके खून में बसती है, और यही वजह है कि दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर देखना कभी मिस नहीं करना चाहते.
करण जौहर के थे असिस्टेंट
24 अप्रैल 1987 को मुंबई में जन्मे हैंडसम वरुण धवन का फिल्मी दुनिया से नाता बचपन से ही रहा है. उनके पिता डेविड धवन (David Dhawan) हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक हैं, जिन्होंने 90 के दशक में कॉमेडी फिल्मों की एक नई परंपरा शुरू की. गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी ने जिस तरह की हल्की-फुल्की और मनोरंजक फिल्में दीं, उसी विरासत को आगे बढ़ाने का काम आज वरुण कर रहे हैं.
हालांकि, वरुण ने अपने करियर की शुरुआत सीधे अभिनय से नहीं की. उन्होंने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के साथ फिल्म शाहरुख खान और काजोल अभिनीत 'माई नेम इज खान' (My Name Is Khan) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. यह अनुभव उनके लिए बेहद अहम साबित हुआ, क्योंकि यहां उन्होंने सिनेमा के तकनीकी और क्रिएटिव पहलुओं को गहराई से समझा.
बॉलीवुड में की धमाकेदार शुरुआत
इसके बाद साल 2012 में करण जौहर की ही फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ़ द ईयर' (Student of the Year) के साथ वरुण धवन ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की. इस फिल्म में उन्होंने रोहन नंदा का किरदार निभाया, जो एक अमीर और कॉन्फिडेंट युवक है. फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और सिद्धार्थ मन्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर के हिट साबित हुई और वरुण रातों-रात स्टार बन गए. (Varun Dhawan comedy films Bollywood actor)
कई बेहतरीन फिल्मों में आए नजर
आज वरुण फ़िल्मी जगत का एक जाना- माना नाम है, उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का भरोसेमंद स्टार बना दिया. खास बात यह है कि उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उनकी फिल्मोग्राफी में 'मैं तेरा हीरो' (Main Tera Hero), 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' (Humpty Sharma Ki Dulhania), 'बदलापु'र (Badlapur), 'एबीसीडी 1 और 2' (ABCD 2), 'दिलवाले' (Dilwale), 'ढिशूम' (Dishoom), 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (Badrinath Ki Dulhania), 'जुड़वा 2' (Judwaa 2), 'अक्टूबर' (October), 'सुई धागा' (Sui Dhaaga), 'भेड़िया' (Bhediya), 'जुग जुग जीयो' (Jug Jugg Jeeyo) और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) (2025) जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा. लगातार 11 सफल फिल्मों का रिकॉर्ड बनाकर वरुण ने यह साबित किया कि वे बॉक्स ऑफिस के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने किंग खान के 2006 से 2015 तक 11 हिट फिल्मों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की.
हाल ही में उन्हें फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) में भी देखा गया, जिसमें सनी देओल (Sunny Deol), दिलजीत दोसांज (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) जैसे कलाकारों के साथ उनकी मौजूदगी ने फिल्म को और खास बना दिया. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया.
वरुण धवन की फिल्मों की तरह उनके गाने भी जबरदस्त हिट होते हैं. उनकी फिल्मों का म्यूजिक अक्सर चार्टबस्टर रहता है और पार्टी से लेकर शादियों तक हर जगह सुनाई देता है. 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के Saturday Saturday और Radha,' मैं तेरा हीरो' (Main Tera Hero) के Palat, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' का Samjhawan, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' (Badrinath Ki Dulhania) का Tamma Tamma Again और 'जुड़वा 2' (Judwaa 2) का Lift Teri Band है जैसे गाने आज भी बेहद लोकप्रिय हैं. इसके अलावा एबीसीडी 2 (ABCD 2) के Sun Saathiya और Bezubaan Phir Se ने उनके शानदार डांस को भी साबित किया. वहीं उनकी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का गाना Tujhe Lage Na Najariya भी तेजी से चर्चा में है. यह कहना गलत नहीं होगा कि वरुण धवन के गाने उनकी फिल्मों की जान होते हैं. (Varun Dhawan best comedy roles Hindi cinema)
शानदार है कॉमिक टाइमिंग
लेकिन इन सबके बावजूद वरुण धवन की सबसे बड़ी ताकत उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग है. उनकी स्क्रीन पर मौजूदगी ही दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान ले आती है, और उनकी यही ख़ास बात उन्हें आज के दौर का 'हंसी का बादशाह' बनाता है. फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में उनका शरारती और एनर्जेटिक अंदाज़ हो या' हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में एक प्यारे, दिल से प्यार करने वाले लड़के का किरदार-हर रोल में उन्होंने कॉमेडी और इमोशन का ऐसा संतुलन दिखाया, जो सीधे दर्शकों के दिल तक पहुंचा. वहीं 'जुड़वां 2' में डबल रोल निभाकर उन्होंने अपनी कॉमिक स्किल्स को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया. इसके अलावा कुली नंबर. 1 में भी उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखी गई.
लेकिन वरुण धवन को सिर्फ कॉमेडी तक सीमित कर देना उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं होगा. यही वह पहलू है जहां वे खुद को एक संपूर्ण अभिनेता साबित करते हैं. 'बदलापुर' (Badlapur) में उन्होंने अपने करियर का बिल्कुल अलग और गंभीर रूप दिखाया. बदले की आग में जलते एक व्यक्ति के किरदार में उनका इंटेंस अभिनय दर्शकों को चौंकाने वाला था और यही फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी. इसके बाद 'अक्टूबर' में उनका शांत, संयमित और बेहद भावुक अभिनय यह दिखाता है कि वे बिना ज्यादा डायलॉग्स के भी गहरी छाप छोड़ सकते हैं. वहीं 'सुई धागा' में एक आम आदमी के संघर्ष को उन्होंने इतनी सादगी से निभाया कि वह किरदार बेहद वास्तविक लगा.
Also Read:Shehnaaz Gill to Tanvi Kolte: वो महिलाएँ जिन्हें 'Bigg Boss' शो ने रातों-रात बना दिया स्टार
बाप-बेटे की सुपरहिट जोड़ी
आज वरुण और डेविड धवन की जोड़ी एक ऐसी हिट मशीन बन चुकी है, जिसने कॉमेडी को हर दौर में नए अंदाज़ में पेश किया है. यह सिर्फ एक पिता-पुत्र का रिश्ता नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों की कॉमिक समझ और एंटरटेनमेंट का शानदार संगम है. डेविड धवन ने 90 के दशक में जिस तरह गोविंदा स्टाइल कॉमेडी को लोकप्रिय बनाया, उसी परंपरा को आज वरुण धवन मॉडर्न टच के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. दोनों जब भी साथ आते हैं, तो फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं रहती, बल्कि दर्शकों के लिए हंसी, मस्ती और फुल एंटरटेनमेंट का पैकेज बन जाती है. इस जोड़ी की शुरुआत 'Main Tera Hero' से हुई, जिसमें वरुण का चुलबुला अंदाज़ और डेविड धवन का हल्का-फुल्का निर्देशन दर्शकों को खूब पसंद आया.
इसके बाद 'जुड़वां' (Judwaa 2) ने इस कॉम्बिनेशन को सुपरहिट बना दिया. यह फिल्म सलमान खान (Salman Khan) की क्लासिक फिल्म 'जुड़वा' का रीमेक थी, लेकिन वरुण ने राजा और प्रेम के डबल रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी. उनके दोनों किरदार-एक शरारती और दूसरा सीधा-सादा-दर्शकों के लिए हंसी का जबरदस्त जरिया बने. फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ उनकी केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग ने कहानी को और मजेदार बना दिया. इसके बाद 'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) में भी इस बाप-बेटे की जोड़ी ने साथ काम किया. भले ही यह फिल्म पुराने क्लासिक का रीमेक थी, लेकिन वरुण की एनर्जी और डेविड धवन का अनुभव इसमें साफ नजर आया. (Varun Dhawan popular Bollywood star performance)
'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाएँगे जादू
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) के साथ अभिनेता वरुण धवन और निर्देशक डेविड धवन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें डेविड धवन की सिग्नेचर कॉमिक स्टाइल और वरुण धवन की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा.
फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. वहीं सपोर्टिंग कास्ट में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, अली असगर और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी ने टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया है, जबकि निर्देशन की कमान डेविड धवन ने संभाली है.
खास बात यह है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' वरुण धवन और डेविड धवन का चौथा कोलैबोरेशन है इससे पहले यह जोड़ी 'मैं तेरा हीरो' (2014), 'जुड़वा 2' (2017) और 'कुली नंबर 1' (2020) जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वे कॉमेडी को हर बार नए अंदाज़, नए किरदार और ताज़ी कहानी के साथ पेश करते हैं. यही वजह है कि दर्शकों को उनकी इस नई फिल्म से भी भरपूर हंसी और एंटरटेनमेंट की उम्मीद है.
इसके साथ ही 22 मई 2026 को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ इम्तियाज़ अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा', करण जौहर की 'चांद मेरा दिल', अनुराग कश्यप की 'बंदर' और मिलाप जावेरी की 'तेरा यार हूं मैं' भी रिलीज हो रही हैं, जिससे मल्टी-फिल्म टक्कर तय है. (Varun Dhawan fan following and box office appeal)
पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो वरुण धवन ने 24 जनवरी 2021 को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड Natasha Dalal से शादी की थी. नताशा एक सफल फैशन डिजाइनर हैं और उनका खुद का ब्राइडल लेबल है. अब यह कपल एक बेटी के माता-पिता बन चुका है.
असिस्टेंट डायरेक्टर से बॉलीवुड के टॉप स्टार बने वरुण धवन आज एंटरटेनमेंट की पहचान हैं. हर फिल्म में नया अंदाज़ लाने वाले वरुण अपनी कॉमेडी और इमोशन से दर्शकों का दिल जीतते हैं, और एक बार फिर वे 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार हैं.
:-
'Kapil Sharma Show' की वजह से नहीं मिल रहा है Archana Puran Singh को इंडस्ट्री में काम?
Ashneer Grover Biopic: Aamir Khan के साथ अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में नजर आएंगी Shraddha Kapoor?
actor Varun Dhawan | Comedy King | Masala Entertainer | Comic Timing | bollywood movies | Actor Profile not present in content

