Lock Upp 2: 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp: Sach Yaa Sazaa) का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त ड्रामे से भरपूर रहा. श्रेष्ठा अय्यर के एलिमिनेट होने के बाद शो में पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) की एंट्री हुई. घर में कदम रखते ही उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए.
इसी दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ उनकी बहस हो गई. शिल्पा शिंदे ने सुनीता की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल उठाया, जिस पर सुनीता ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी निजी जिंदगी से दूर रहने और हद में रहने की सलाह दी. दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने शो का माहौल पूरी तरह बदल दिया.
शिल्पा शिंदे ने सुनीता आहूजा को दिलाया गुस्सा
दरअसल, शिल्पा शिंदे ने कहा कि सुनीता को गलत समझा जा रहा है और हैरानी जताई कि गोविंदा के कौन फैन हैं जो उनसे सवाल कर रहे हैं. राम कपूर से बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने कहा, 'मैंने देखा कि जब वह बात कर रही होती हैं, तो उन्हें गलत समझा जा रहा होता है. आप साफ-साफ नहीं बोलते. गोविंदा जी के बहुत सारे फैन हैं, लेकिन वे उनके बारे में आपके कमेंट्स पर सवाल नहीं उठा सकते. क्या उन्हें पता है कि कोई भी फ़ैसला लेने से पहले आप क्या सोच रहे थे?'
सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को दिया करारा जवाब
शिल्पा शिंदे की बातों का जवाब देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैं सीधी बात नहीं करती, लेकिन जब तुम सच बोलती हो, तो लोग उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते. मैं कहती हूं खुद को मेरी जगह रखकर देखो और फिर मुझे जज करो. जब वे इसका सामना करेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा, उन्हें मुझे लेक्चर देने की जरूरत नहीं है. यह मेरी ज़िंदगी है, मेरे नियम हैं और मेरा पति है. मैं उसे डांट सकती हूँ. भले ही वह दस जगह धोखा दे, मैं उसे नहीं छोड़ूँगी. मैं उससे मरते दम तक प्यार करती हूं'.
Satluj Movie: 'सतलुज' हटाने पर भड़के सिख संगठन, फिल्म को री-रिलीज करने की उठी मांग
गोविंदा पर शिल्पा के कमेंट से सुनीता नाराज
बाद में सुनीता आहूजा ने राम कपूर से अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा, "बस मेरी जगह आकर देखो कि तुम्हें कैसा लगता है. वह मेरे पति हैं. उन्हें करने दो, किसी और को बोलने का हक नहीं है. मैं उनकी पत्नी हूं. उन्हें यहां दूसरों को भड़काने के लिए भेजा गया है. अगर वह लाइन क्रॉस करती हैं, तो फिर सुनेगी मेरी, औकात में आ जाऊंगी मैं, मेरे परिवार के बारे में बात मत करो. मेरा पति है 50 के साथ अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है भाई".
पहले सीजन से ज्यादा कठिन हैं 'लॉक अप' सीजन 2
'लॉक अप' का नया सीजन पहले से ज्यादा कठिन और रोमांचक नजर आ रहा है. 2022 में आए पहले सीजन में कंगना रनौत ने बतौर होस्ट और करण कुंद्रा ने जेलर के रूप में शो की कमान संभाली थी. उस सीजन के विजेता मुनव्वर फारुकी रहे थे. इस बार छह हफ्तों तक चलने वाले शो में 14 कंटेस्टेंट्स कैदी बनकर खेल रहे हैं. खास बात यह है कि उन्हें खाने से लेकर दूसरी जरूरी सुविधाओं तक के लिए टास्क जीतकर गेम की करेंसी कमानी पड़ती है, जिससे हर दिन नई रणनीति और नए ड्रामे देखने को मिलते हैं.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. शिल्पा शिंदे ने गोविंदा को लेकर क्या कहा था? (What did Shilpa Shinde say about Govinda?)
शिल्पा शिंदे ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के व्यवहार और उनके करियर से जुड़ी कुछ टिप्पणियां कीं, जिनके बाद विवाद खड़ा हो गया.
2. सुनीता आहूजा क्यों नाराज़ हुईं? (Why did Sunita Ahuja react strongly?)
सुनीता आहूजा को लगा कि शिल्पा शिंदे की टिप्पणी गोविंदा के प्रति अपमानजनक और अनावश्यक थी, इसलिए उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.
3. सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे को क्या जवाब दिया? (How did Sunita Ahuja respond?)
सुनीता ने कहा कि गोविंदा के बारे में बिना पूरी जानकारी के टिप्पणी करना गलत है और उन्हें अपने पति का सम्मान करना चाहिए.
4. क्या गोविंदा ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया दी है? (Has Govinda reacted to the controversy?)
फिलहाल गोविंदा की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
5. यह विवाद कैसे शुरू हुआ? (How did the controversy begin?)
यह विवाद शिल्पा शिंदे के एक इंटरव्यू में दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई.
Tags : Lock Upp 2: Trailer | Lock Upp 2 Trailer | Lock Upp 2 Promo | Govinda and Sunita Ahuja Divorce

