Lock Upp 2: 'लॉक अप: सच या सजा' (Lock Upp 2)के पहले फाइनलिस्ट बने हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपने एक फैसले से सभी को हैरान कर दिया. हालिया एपिसोड में उन्होंने फिनाले में अपनी जगह छोड़कर शिवांगी जोशी को फाइनलिस्ट बनाने का फैसला लिया और अपनी मर्जी से शो से बाहर निकल गए.
हालांकि, घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें ऐसा कदम न उठाने की सलाह दी, लेकिन हर्षद अपने निर्णय पर कायम रहे. अब शो से बाहर आने के बाद दिए अपने पहले इंटरव्यू में एक्टर ने होस्ट तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने पूरे सफर, इस बड़े फैसले के पीछे की वजह और शो में मिले अनुभवों पर खुलकर बात की.
'लॉक अप 2' एलिमिनेशन पर हर्षद चोपड़ा का पहला रिएक्शन आया सामने (Harshad Chopda on his eviction from Lock Upp 2)
दरअसल, बातचीत के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी शो से बाहर हो जाएंगे. एक्ट्रेस की बात का जवाब देते हुए हर्षद चोपड़ा ने कहा, 'मेरा गेम नो गेम वाला था. मुझे लगा कि यह एक ऐसा शो है जहां आप जैसे हैं वैसे ही रहेंगे. मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग कैसे रिएक्ट करेंगे. बस एक ही साइड जो मैं नहीं दिखाना चाहता था, वह थी मेरी इमोशनल साइड'.
'हमने सोचा भी नहीं कि आगे क्या होगा'- हर्षद चोपड़ा
वहीं तेजस्वी ने कहा कि हर्षद चोपड़ा बहुत रोए और कभी-कभी नहीं, जिससे हर्षद हंस पड़े. उन्होंने आगे कहा कि शो में हर्षद अपना गेम नहीं खेलते दिखे और किसी और की ढाल बन गए [शिवांगी जोशी]. हर्षद ने जवाब दिया, 'क्योंकि हम कुछ समय से दोस्त हैं और जब हम उस सिचुएशन में पहुंचे जहां 15-16 लोग थे… जो इस मायने में चैलेंजिंग था कि खाना कम था, तो अपने आप सिचुएशन ऐसी हो गई कि हमने सोचा भी नहीं कि आगे क्या होगा.'
Batwara 1947: 'बटवारा 1947' की चुनौती पर Sunny Deol ने कही बड़ी बात, पाकिस्तानियों पर दिया बयान
शो में हर्षद चोपड़ा ने किए कईी खुलासे
लॉक अप 2 के प्रीमियर के दौरान, होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने हर्षद चोपड़ा से पूछा कि उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा पब्लिक की नज़रों से दूर क्यों रखा है. रितेश ने कहा कि दो दशक से ज़्यादा समय से टेलीविज़न इंडस्ट्री में होने के बावजूद, फ़ैन्स अभी भी उनके काम के अलावा उनके बारे में बहुत कम जानते हैं. सवाल का जवाब देते हुए, हर्षद ने अपनी ज़िंदगी के एक दर्दनाक चैप्टर के बारे में बताया जिसे उन्होंने पहले कभी पब्लिकली शेयर नहीं किया था. उन्होंने कहा, "मेरे फैंस शिकायत करते थे कि कोई मेरे बारे में कुछ नहीं जानता, लेकिन मैं हमेशा से ऐसा नहीं था. जब मैं इंडस्ट्री में आया, तो मैं सोशली एक्टिव था. 2010 में मैंने अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड को एक ही समय में खो दिया. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मुझे धोखा दिया, और तब से मैं थोड़ा सावधान हो गया हूं".
नेटफ्लिक्स पर होगा 'लॉकअप 2' का फिनाले
'लॉकअप 2' का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले आज रात होने जा रहा है. दर्शक इस खास एपिसोड को रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. हालिया एपिसोड में वरुण यादव उर्फ लाली के एलिमिनेट होने के बाद अब श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, योगेश रावत, राम कपूर और शिल्पा शिंदे टॉप-5 फाइनलिस्ट के रूप में ट्रॉफी की रेस में हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इन पांचों में से कौन 'लॉकअप 2' का विजेता बनेगा और ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी अपने नाम करेगा.
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने जताई 'जागृत हिंदू' बनने की इच्छा, कहा- 'मुझे संघी बनना है'
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. हर्षद चोपड़ा 'लॉकअप 2' से कैसे बाहर हुए? (How was Harshad Chopda evicted from Lock Upp 2?)
A. हर्षद चोपड़ा ने फिनाले में अपनी जगह छोड़ने का फैसला किया और स्वेच्छा से शो से बाहर हो गए. उन्होंने अपनी फाइनलिस्ट की जगह शिवांगी जोशी को सौंप दी.
Q2. क्या हर्षद चोपड़ा 'लॉकअप 2' के पहले फाइनलिस्ट थे? (Was Harshad Chopda the first finalist of Lock Upp 2?)
A. हां, हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बने थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी इच्छा से प्रतियोगिता छोड़ने का फैसला किया.
Q3. हर्षद चोपड़ा ने शो छोड़ने का फैसला क्यों लिया? (Why did Harshad Chopda leave the show?)
A. शो से बाहर आने के बाद हर्षद ने बताया कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला था. उन्होंने अपने सफर और इस निर्णय के पीछे की वजह पर भी खुलकर बात की.
Q4. हर्षद चोपड़ा ने शो से बाहर आने के बाद क्या कहा? (What did Harshad Chopda say after his exit?)
A. अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने 'लॉकअप 2' के सफर, अपने अनुभवों और शो में बने रिश्तों को लेकर अपनी राय साझा की.
Q5. क्या घरवालों ने हर्षद को रोकने की कोशिश की थी? (Did the other contestants try to stop him from leaving?)
A. हां, शो में बाकी कंटेस्टेंट्स ने हर्षद को अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रहे.
Tags : Lock Upp 2 Latest Episode | Lock Upp 2 Eviction | Lock Upp 2 Elimination | Lock Upp 2 New Episode n

