'एम टी वी स्प्लिट्सविला 16' (MTV Splitsvilla 16) अब अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है. इस बार मेकर्स ने फिनाले को और भी खास बनाने के लिए बड़ा ट्विस्ट जोड़ा है. पहली बार दर्शकों को अपने पसंदीदा कपल को जिताने का मौका मिलने वाला है.
शो का फिनाले ग्लैमर, स्टाइल और एंटरटेनमेंट से भरपूर नजर आया. वहीं, शो के सेट से एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें फिनाले में पहुंचे सभी सितारे अपने शानदार और ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आ रहे हैं. आइये जानते हैं किस स्टार ने अपने लुक से सबसे ज्यादा महफिल लूटी.
सनी लियोनी (Sunny Leone)
शो की होस्ट सनी लियोनी फिनाले में ऑल ब्लैक गाउन पहनकर पहुंचीं. उन्होंने अपने लुक को बन हेयरस्टाइल और ग्लैम मेकअप के साथ कंप्लीट किया. सनी इस स्टाइलिश अवतार में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं.
करण कुंद्रा (Karan Kundrra)
शो के दूसरे होस्ट करण कुंद्रा इस दौरान थ्री-पीस सूट में नजर आए. करण ने सनी लियोनी का हाथ थामे ग्रैंड एंट्री की और अपने डैशिंग अंदाज़ से फैंस का दिल जीत लिया.
निया शर्मा (Nia Sharma)
'मिसचीफ मेकर्स' निया शर्मा स्प्लिट्सविला 16 ग्रैंड फिनाले के सेट पर व्हाइट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने व्हाइट नेट की शॉर्ट ड्रेस के साथ ब्लाउज-स्टाइल डीप नेक टॉप कैरी किया, जिसने उनके लुक को ग्लैमरस टच दिया. आउटफिट के साथ जोड़ा गया दुपट्टा उनके लुक को इंडो-वेस्टर्न वाइब दे रहा था. मैसी हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप में निया काफी स्टनिंग लगीं.
उर्फी जावेद (Uorfi Javed)
दूसरी 'मिसचीफ मेकर्स' उर्फी जावेद एक बार फिर अपने यूनिक फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचती नजर आईं. उन्होंने गोल्डन बॉडी-हगिंग गाउन पहना था, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ देखने लायक था. खास बात यह है कि इस गाउन को इससे पहले अनन्या पांडे (Ananya Panday) भी एक इवेंट में पहन चुकी हैं.
इन सितारों के अलावा हामिद बरकज़ी (Hamid Barkzi), आमिर हुसैन (Amir Hossein) और सिमरन बहल (Simran Behl) भी ग्रैंड फिनाले में स्टाइलिश अंदाज़ में नजर आए. हामिद ने अपने डैशिंग लुक से फिनाले की रौनक बढ़ाई, वहीं आमिर का स्मार्ट और क्लासी अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया. सिमरन भी अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक से चर्चा में रहीं. फिनाले के इस खास मौके पर शो से जुड़े कई सितारे और करीबी लोग मौजूद रहे, जिससे यह शाम और भी खास बन गई.
कौन-कौन पहुंचा फिनाले में?
बात करें अगर फिनाले की तो इस बार फिनाले की रेस में 4 मजबूत जोड़ियां आमने-सामने होंगी: कुशल तंवर (गुल्लू) और कायरा अनु, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी, रुरु ठाकुर और योगेश रावत और टेन डी विलियर्स और सौंदर्या शेट्टी (सैंडी). इन चारों जोड़ियो के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है.
ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?
'स्प्लिट्सविला 16 का ग्रैंड' फिनाले दो दिनों तक चलेगा. यह शुक्रवार, 15 मई और शनिवार, 16 मई 2026 को दिखाया जाएगा. इसे एमटीवी (MTV India) चैनल पर देखा जा सकता है. वहीं फोन पर इसे JioHotstar ऐप पर शाम 7 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा.
:

