Mukesh Khanna: कोकरेच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का आंदोलन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मुद्दे पर देशभर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. जहां कई कलाकारों और सार्वजनिक हस्तियों ने सीजेपी और छात्रों के विरोध प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है, वहीं कुछ ने इसके तरीके और मांगों पर सवाल भी उठाए हैं.
इसी कड़ी में एक्टर मुकेश खन्ना ने भी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विरोध प्रदर्शन की आलोचना की.उन्होंने कहा इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन कोकरेच को बाहर फेंक दो.
मुकेश खन्ना ने की CJP की आलोचना
आपको बता दें कि मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुख्य न्यायाधीश की आलोचना की. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'अभी मैं इंडिया से बाहर हूं लेकिन रील्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए मेरी नज़र इंडिया पर है. दो दिन पहले मैंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें मैंने अपनी चिंता ज़ाहिर की थी कि अगर ये हमारे युवा हैं, अगर ये हमारे Gen Z हैं, तो अगले 25 साल बाद हमारा देश इनके कंधों पर होगा. तब आप समझ सकते हैं कि हमारे देश का क्या होगा लेकिन मैंने महसूस किया है और जो कुछ भी मैंने देखा है, इन लोगों के बारे में जो कुछ भी कहा गया है".
'सब मानते हैं कि ये हमारे देश के स्टूडेंट नहीं हैं'- मुकेश खन्ना
अपनी बात को जारी रखते हुए मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि, "सब मानते हैं कि ये हमारे देश के स्टूडेंट नहीं हैं, ये वो स्टूडेंट नहीं हैं जो NEET की प्रॉब्लम, पेपर लीक की प्रॉब्लम लेकर आगे आए थे. उन्हें बुलाया गया और जिन्होंने उन्हें बुलाया वही गुनहगार हैं. कुछ लोग हैं जो उन्हें आगे करते हैं और अब उन्हें गोली मारते हैं, उन्हें गाली देते हैं, सरकार गिराने और उन्हें गाली देने के बड़े इरादे रखते हैं. और फिर वे रात में जाकर पार्टी करते हैं. आपने देखा होगा, मैंने देखा है, आपने भी देखा होगा. तो वे लोग आगे नहीं आते, स्टूडेंट्स को तकलीफ हो रही है और यही मैं अभी कहने आया हूं".
मुकेश खन्ना ने कही ये बात
इसके साथ- साथ दिग्गज एक्टर ने आगे कहा कि, "मुझे लगता है कि ये वही लोग हैं जो आगे आकर कह रहे हैं कि वे सही मायने में कॉकरोच हैं और हम देखते हैं कि जब हमारा कॉकरोच घर में आता है, तो हम उसे बाहर निकाल देते हैं. मैं यह भी चाहता हूँ कि ये जितने भी गंदे कॉकरोच आगे आए हैं उन्होंने कैमरे के सामने जो कुछ भी कहा है, उन सबको हटा देना चाहिए, हटा देना चाहिए और हटा देना चाहिए. यह आंदोलन सही मायने में NEET का आंदोलन नहीं था, यह स्टूडेंट्स का आंदोलन नहीं था. यह बाहरी पैसे से बिगाड़ा गया आंदोलन था. और ये हमारे देश के स्टूडेंट्स नहीं हैं. स्टूडेंट्स कभी भी इस भाषा में इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते. मैं फिर से यह कहने आया हूं कि जो मैं समझ रहा था, वो ये नहीं है कि, ये स्टूडेंट्स नहीं हैं. ये सब बिके हुए हैं, जयचंद और मीर जाफर हैं, जो चंद पैसों के लिए हमारे देश को अस्थिर करने में अपना योगदान दे रहे हैं".
मुकेश खन्ना ने बच्चों पर साधा निशाना
वहीं मुकेश खन्ना ने कहा कि, "मैं इन बच्चों से यह भी कहूंगा कि तुम्हें नहीं पता कि तुमने जो कुछ भी कहा है, उसका असर तुम्हारी आने वाली ज़िंदगी पर पड़ेगा. यह तुम्हारी एक छोटी सी बात है. इसे प्रिंट किया गया है. तुम अपनी ज़िंदगी के हर कदम पर ये चीज़ें देखोगे. इससे बचो और इससे बाहर निकलो. ये तुम्हारा इस्तेमाल कर रहे हैं. नहीं तो, तुम्हारी ज़िंदगी के हर कदम पर तुम्हें पुलिस से मदद नहीं मिलेगी. तुम्हें सरकार से मदद नहीं मिलेगी, तुम्हें नौकरी भी नहीं मिलेगी. तुम्हें वीज़ा भी नहीं मिलेगा. इसलिए सावधान रहनाऔर इस बकवास से बाहर निकल जाओ, इससे पहले कि तुम्हारा करियर खराब हो जाए और बर्बाद हो जाए".
Kangana Ranaut Generation Gutter Row: सौरव दास ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, कहा- 'इनको गूगल भी...'
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नीट परीक्षा के नतीजों को लेकर जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए और छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई. इस आंदोलन ने देशभर में व्यापक चर्चा को जन्म दिया. विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश और छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दोनों की आलोचना की, जिसके बाद उनका बयान भी चर्चा का विषय बन गया.
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. मुकेश खन्ना चर्चा में क्यों हैं? (Why is Mukesh Khanna in the news?)
उत्तर: मुकेश खन्ना छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर दिए गए अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं.
Q2. मुकेश खन्ना ने छात्रों के आंदोलन पर क्या कहा? (What did Mukesh Khanna say about the students' protest?)
उत्तर: उन्होंने आंदोलन की आलोचना करते हुए एक विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.
Q3. मुकेश खन्ना की कौन-सी टिप्पणी विवादों में है? (What was the controversial remark made by Mukesh Khanna?)
उत्तर: उन्होंने कथित तौर पर कहा, "जब घर में कॉकरोच आते हैं तो हम क्या करते हैं?" इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई.
Q4. उनके बयान पर विवाद क्यों हुआ? (Why has his statement become controversial?)
उत्तर: कई लोगों ने उनकी टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे उनकी व्यक्तिगत राय बताते हुए उनका समर्थन किया.
Q5. मुकेश खन्ना किस आंदोलन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे? (Which movement was Mukesh Khanna reacting to?)
उत्तर: उपलब्ध संदर्भ के अनुसार, वह सीजेपी और नीट परीक्षा से जुड़े छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.
Tags : Celebs At CJP Protest in Delhi | CJP Hunger Strike | CJP Protest | CJP Jantar Mantar Protest | CJP Protest in Delhi

