Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मुंबई में हुआ David Dhawan के शानदार सफर का जश्न, Salman Khan ने  लूटी लाइमलाइट

मुंबई में हुआ David Dhawan के शानदार सफर का जश्न, Salman Khan ने लूटी लाइमलाइट

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक डेविड धवन (David Dhawan) के शानदार 40 साल के फिल्मी सफर को सम्मान देने के लिए शनिवार, 23 मई को मुंबई में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. पीवीआर आईएनओएक्स (PVR INOX) द्वारा आयोजित इस खास डेविड धवन फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

यह शाम सिर्फ डेविड धवन के सफल करियर का जश्न नहीं थी, बल्कि उनके साथ जुड़े कलाकारों के ग्लैमरस अंदाज़ ने भी महफिल में चार चांद लगा दिए. हालांकि इस पूरी शाम सलमान खान ने अपनी दमदार एंट्री, स्टाइलिश लुक और मजेदार अंदाज़ से पूरी लाइमलाइट लूट ली.

डेविड और वरुण धवन का फैमिली स्टाइल

इस खास मौके पर डेविड धवन अपनी पत्नी और बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ नजर आए. वरुण ने डेनिम और ब्लू शर्ट के साथ टाई-स्टाइल लुक कैरी किया, जिसमें उनका अंदाज़ बेहद स्मार्ट और क्लासी दिखा. वहीं डेविड धवन हमेशा की तरह सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में नजर आए. इस दौरान उनकी बहू नताशा दलाल (Natasha Dalal) भी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं.

सलमान का दिखा जलवा

सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी मौजूदगी से पूरी शाम को और खास बना दिया. ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम और लेदर जैकेट में उनका अंदाज़ काफी डैशिंग लगा. इवेंट के दौरान सलमान ने वरुण धवन के साथ मजेदार अंदाज़ में बातचीत की और उनके गाने 'चुनरी चुनरी' को लेकर मजाक भी किया. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'इसने मेरा एक और गाना उठा लिया.' यह सुनकर वरुण शरमा गए और माहौल हंसी से गूंज उठा.

करण जौहर का स्टाइलिश अंदाज़

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) भी इस इवेंट में बेहद स्टाइलिश अवतार में पहुंचे. फ्लोरल प्रिंट जैकेट में उनका लुक काफी शानदार लगा. करण ने डेविड धवन और वरुण धवन के साथ जमकर पोज दिए. बता दें कि करण ने ही वरुण धवन को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student of the Year) से लॉन्च किया था.

टीना और यशवर्धन आहूजा की मौजूदगी

डेविड धवन के साथ कई सुपरहिट फिल्म देने वाले गोविंदा (Govinda) भले ही इस पार्टी में नजर नहीं आए, लेकिन उनके बच्चे टीना आहूजा (Tina Ahuja) और यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. टीना ने व्हाइट शर्ट के साथ पिंक टॉप और डेनिम कैरी किया, जिसमें उनका कैजुअल लुक काफी आकर्षक लगा. वहीं यशवर्धन डेनिम शर्ट और ब्राउन कार्गो पैंट में स्मार्ट नजर आए.

गुरमीत चौधरी देबिना बनर्जी का स्टाइल

टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. देबिना ने यूनिक डिजाइनर ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद ग्लैमरस लगा, जबकि गुरमीत क्लासिक फॉर्मल आउटफिट में हैंडसम दिखे.

Also Read: 'मैं धर्मेंद्र का बेटा हूँ': Shekhar Tonite में पिता को याद कर भावुक हुए Bobby Deol

पूजा हेगड़े का ग्लैमरस लुक

अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) शॉर्ट ब्राउन ड्रेस और ब्लेजर में बेहद स्टनिंग नजर आईं. उन्होंने वरुण धवन के साथ पोज दिए. दोनों जल्द ही फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) में साथ नजर आएंगे.

अन्य सितारों ने लगाए चार चाँद

इस खास शाम में चंकी पांडे (Chunky Panday), रमेश तौरानी अपनी पत्नी के साथ, फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala), एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), सिंगर अनु मलिक (Anu Malik), एक्ट्रेस अंजिनी धवन (Anjini Dhawan) और कई अन्य सितारे भी शामिल हुए.

Aishwarya Rai Bachchan Cannes Look: कान्स 2026 में ट्रोलिंग के बाद कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का बचाव किया, कहा- 'वह बहुत अच्छी लग रही हैं'

डेविड धवन का करियर

डेविड धवन हिंदी सिनेमा के सफल निर्देशकों में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म एडिटर के रूप में की थी, जबकि बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म 'ताकतवर' थी. उन्होंने गोविंदा (Govinda) के साथ 'आंखें' (Aankhen), 'राजा बाबू' (Raja Babu), 'कुली नंबर 1' (Coolie No.1) और 'हीरो नंबर 1' (Hero No.1) जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दीं. इसके अलावा सलमान खान के साथ 'जुड़वा' (Judwaa), 'बीवी नंबर 1' (Biwi No.1) और 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) जैसी हिट फिल्में भी बनाईं. उन्हें 'आंखें' (1993) और 'बीवी नंबर 1' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामांकन मिल चुका है. चार दशकों तक अपनी कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले डेविड धवन अब अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के साथ निर्देशन से विदाई लेंगे. यह उनकी आखिरी फिल्म होगी, जिसके बाद वह रिटायरमेंट ले रहे हैं.

:

'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हुए David Dhawan, कहा- 'हर पिता को वरुण जैसा बेटा मिले'

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के सीएम विजय की 'जन नायकन' को नहीं मिला सेंसर सर्टिफिकेट, प्रोड्यूसर ने बयां किया दर्द

David Dhawan upcoming project | David Dhawan & Varun Dhawan | bollywood event | film festival | Bollywood Director | Bollywood celebration | Mumbai Event | film industry not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri