Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पंचतत्व में विलीन हुईं पार्श्व गायिका Suman Kalyanpur, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुईं पार्श्व गायिका Suman Kalyanpur, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बीते दिनों दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर (Suman Kalyanpur) के निधन की खबर ने संगीत जगत को गहरे शोक में डुबो दिया था. 31 मई को 89 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली थी.

आज 1 जून को मुंबई के सांताक्रूज (पवन हंस) श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

अपनी मधुर, सुरीली और दिल को छू लेने वाली आवाज़ से लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाने वाली दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर अब पंचतत्व में विलीन हो गई हैं. उनके निधन से संगीत जगत ने अपनी एक अनमोल आवाज़ खो दी है. अंतिम यात्रा के दौरान परिवार, करीबी रिश्तेदारों, संगीत जगत से जुड़े लोगों और प्रशंसकों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और भारी मन से भावभीनी विदाई दी.

Aanchal Khurana ने कहा: मैंने कभी अपने किसी को-स्टार को डेट नहीं किया। मैंने यह बात शुरू में ही तय कर ली थी

सुरेश वाडकर ने दी श्रद्धांजलि

दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर (Suresh Wadkar) के अंतिम संस्कार में मशहूर गायक सुरेश वाडकर () भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी याद में भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की. सुरेश वाडकर ने सुमन कल्याणपुर की गायिकी को भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में एक अलग ही मिठास, सादगी और आत्मीयता थी, जो सीधे श्रोताओं के दिलों को छू जाती थी. उन्होंने कहा कि सुमन जी ने अपने मधुर स्वरों से संगीत जगत को जो अनमोल योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.
उन्होंने भावुक होकर कहा, 'सुमन जी जैसा कोई नहीं था. उनकी आवाज़ में जो मिठास, सादगी और गहराई थी, वह हमेशा अमर रहेगी. संगीत प्रेमियों के दिलों में उनका स्थान हमेशा विशेष रहेगा.'

पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस ने जताया था शोक

दिवंगत पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर भारता के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी दुख जताया. एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से बहुत दुख हुआ. उनकी सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया. अपने गीतों के जरिए उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.'

सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी एक्स पर पोस्ट कर सिंगर के निधन पर शोक जाहिर किया. उन्होंने लिखा, ' दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन से भारतीय संगीत जगत की एक मधुर, सुरीली और दिल को छू लेने वाली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है. छह दशकों से ज्यादा समय तक उन्होंने अपनी अद्वितीय गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया. मराठी, हिंदी, बंगाली, ओडिया और अन्य भाषाओं में उनके अमर गीत संगीत जगत के लिए एक अनमोल खजाना बने रहेंगे.'

कौन थी सुमन कल्याणपुर?

सुमन कल्याणपुर का जन्म 28 जनवरी 1937 को भवानीपुर में हुआ था. शुरुआती शिक्षा उन्होंने मुंबई के सेंट कोलंबस स्कूल से प्राप्त की. बचपन से ही कला में रुचि रखने वाली सुमन ने आगे चलकर सर जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट में पेंटिंग की पढ़ाई शुरू की, लेकिन संगीत के प्रति उनका लगाव उन्हें सुरों की दुनिया में ले आया. अपनी गायकी को निखारने के लिए उन्होंने पंडित केशवराव भोले, उस्ताद खान अब्दुल रहमान खान और उस्ताद नवरंग जैसे प्रतिष्ठित गुरुओं से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली. उन्होंने वर्ष 1958 में व्यवसायी रामानंद कल्याणपुर से विवाह किया. परिवार में उनकी बेटी चारू अग्नि हैं. अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज़ के दम पर सुमन कल्याणपुर ने भारतीय संगीत जगत में एक ऐसी छाप छोड़ी, जो हमेशा याद की जाएगी.

RCB की जीत के बाद Anushka Sharma ने Virat Kohli को किया किस, एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक फोटो

सुमन कल्याणपुर के लोकप्रिय गाने

सुमन कल्याणपुर ने मराठी संगीत से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही हिंदी सिनेमा में भी खास पहचान बनाई. उन्होंने 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'ना ना करते प्यार', 'ना तुम हमें जानो', 'तुमने पुकारा और हम चले आए' जैसे कई सदाबहार गीतों को अपनी मधुर आवाज़ दी. मोहम्मद रफी के साथ उनके कई गीत बेहद लोकप्रिय हुए. छह दशक लंबे करियर में उन्होंने 800 से अधिक गाने गाए और हिंदी, मराठी समेत कई भाषाओं में अपनी गायकी का जादू बिखेरा. फिल्मी गीतों के अलावा उन्होंने भजन, ग़ज़ल, मराठी अभंग और भावगीत भी गाए, जिससे उनकी शानदार गायकी और हर तरह के संगीत में उनकी पकड़ साफ नजर आती है.

पद्म भूषण से सम्मानित थी सुमन कल्याणपुर

सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी, गुजराती और बंगाली समेत कई भाषाओं में अपनी सुरीली आवाज़ का जादू बिखेरा. भारतीय संगीत जगत में उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देते हुए भारत सरकार ने वर्ष 2023 में उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा था.

स्वर कोकिला से होती थी तुलना

उनकी आवाज़ की मधुरता और कोमलता ऐसी थी कि कई बार श्रोता उसे लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज़ समझ बैठते थे. हालांकि, सुमन कल्याणपुर ने अपनी अलग गायन शैली और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर संगीत की दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई. बढ़ती उम्र के चलते वह पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जीवन से दूर थीं, लेकिन उनकी गायकी आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित है.

फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें।

:

IPL 2026: RCB दूसरी बार बनी IPL चैंपियन, बॉलीवुड और साउथ सितारों ने विराट कोहली और टीम को दी बधाई

Peddi: 'पेड्डी' को लेकर Ram Charan ने दिया ये हिंट, प्रेस मीट में जान्हवी कपूर ने की डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की तारीफ

Funeral farewell to legend Suman Kalyanpur | Singer Suman Kalyanpur Funeral | Singer Suman Kalyanpur Passed Away At The Age 89 | Legendary Singer | Playback singer | Bollywood Songs | death news not present in content

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri