Paresh Rawal: दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) एक बार फिर अपनी स्पष्ट और बेबाक सोच के चलते सुर्खियों में हैं. उन्होंने बढ़ती ट्रोलिंग और नफरत को लेकर चिंता जताई और कहा कि इन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए.
उन्होंने तीखे शब्दों में इसे 'उल्टी करने वाला बर्तन' करार दिया, जहां लोग बिना किसी जिम्मेदारी के अपनी नकारात्मकता फैलाते हैं.
नफरत फैलाने वालों को परेश रावल ने लगाई कड़ी फटकार (Paresh Rawal Slams Growing Online Hate)
दरअसल, परेश रावल ने एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया पर बढ़ती नेगेटिविटी के बारे में बात की और यूजर्स से प्लेटफार्म का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की.उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं.मेरी राय में, सोशल मीडिया एक प्यूकिंग पॉट की तरह है.यह वही कहता है जो कहना चाहता है.ऐसा नहीं होना चाहिए.नेगेटिविटी नहीं फैलनी चाहिए". (Paresh Rawal on social media trolling and negativity)
Also Read:Vijay Thalapathy संग लिंकअप रूमर्स पर Trisha Krishnan का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
"अगर नेगेटिविटी है, तो उससे दूर रहो"- परेश रावल
अपनी बात को जारी रखते हुए परेश रावल ने आगे कहा, "आपको किसी के बारे में कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है.भले ही आपको यकीन हो कि वह व्यक्ति गलत है. आपको उसकी बुराई करने या उसे नीचा दिखाने या उसकी इमेज खराब करने का कोई हक़ नहीं है.लेकिन मैं ये सब बातें कह रहा हूं और मैं खुद को सुन रहा हूं और मैंने बहुत कम किया है. कभी-कभी जब मुझे गुस्सा आता है, तो आता है.लेकिन फिर भी, मैं एक लिमिट रखता हूं. मैं कभी गाली नहीं देता.सोशल मीडिया पॉजिटिविटी फैलाने का एक अच्छा ज़रिया है. अगर नेगेटिविटी है, तो उससे दूर रहो.'
परेश रावल ने की थी धुरंधर 2 की तारीफ
हाल ही में एक इंटरव्यू में परेश रावल ने रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बारे में बात की थी. एक्टर ने कहा कि "मैं 'धुरंधर 2' से बहुत प्रभावित हूं. मैंने इसका पहला भाग दो बार और दूसरा भाग भी दो बार देखा है. फिर भी, मैं इसे दोबारा देखना चाहता हूं. इस फिल्म में इतनी जानकारी और बारीकियां हैं कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे". (Bollywood actor Paresh Rawal on online hate speech issue)
परेश रावल ने आर माधवन से तुलना पर दिया था ये जवाब (Paresh Rawal responds to comparison with R Madhavan)
आपको बता दें कि 27 मार्च को, एक नेटिजन ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में परेश रावल का एक सीन शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, 'मुझे उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में परेश रावल सर का अजीत डोभाल के रोल में काफी पसंद आया! सिवाय इसके कि उन्होंने उन्हें फिल्म में स्मोकिंग करते नहीं दिखाया.' तारीफ के शब्दों पर रिएक्शन देते हुए दिग्गज एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हां, स्मोकिंग नहीं की, बस फोन तोड़े.' (Paresh Rawal viral comment on misuse of digital platforms)
Also Read:Dacoit Trailer: Mrunal Thakur से धोखे का बदला लेंगे Adivi Sesh, फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर हुआ रिलीज
परेश रावल की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ 'भूत बांग्ला' में फिर से काम करने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म 16 अप्रैल को रिलीज होगी और इसमें तब्बू, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर और राजपाल यादव भी अहम रोल में हैं. वह 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्सा हैं. अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई स्टार्स हैं. (Paresh Rawal interview on responsible social media usage)
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. परेश रावल ने सोशल मीडिया को लेकर क्या कहा? (What did Paresh Rawal say about social media?)
A: Paresh Rawal ने सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत और नकारात्मकता की आलोचना की और इसे जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी.
Q2. उन्होंने ऑनलाइन हेट पर क्या टिप्पणी की? (What was his comment on online hate?)
A: उन्होंने कहा कि लोग बिना सोचे-समझे अपनी भड़ास निकालते हैं, जिससे नफरत फैलती है.
Q3. 'उल्टी करने वाला बर्तन' वाली टिप्पणी का क्या मतलब है? (What did he mean by calling it a 'vomit vessel'?)
A: इस टिप्पणी से उनका मतलब था कि सोशल मीडिया ऐसे प्लेटफॉर्म में बदल गया है, जहां लोग अपनी नकारात्मक भावनाएं बिना किसी फिल्टर के व्यक्त कर देते हैं.
Q4. परेश रावल ने लोगों को क्या सलाह दी? (What advice did he give to users?)
A: उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करें.
Q5. क्या उन्होंने किसी खास प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया? (Did he target any specific platform?)
A: नहीं, उन्होंने किसी एक प्लेटफार्म का नाम नहीं लिया, बल्कि पूरे सोशल मीडिया कल्चर पर बात की.
:
Mrunal Thakur से धोखे का बदला लेंगे Adivi Sesh, फिल्म 'डकैत' का ट्रेलर हुआ रिलीज
Abhishek Bachchan ने Aishwarya Rai संग इनसिक्योरिटी पर दिया बयान
paresh rawal films | Paresh Rawal statement | bollywood news | Celebrity reactions

