Dailyhunt
Pati Patni Aur Woh Do: 'पति पत्नी और वो दो' पर लगा चीटिंग को बढ़ावा देने का आरोप,Ayushmann Khurrana ने दी सफाई

Pati Patni Aur Woh Do: 'पति पत्नी और वो दो' पर लगा चीटिंग को बढ़ावा देने का आरोप,Ayushmann Khurrana ने दी सफाई

Pati Patni Aur Woh Do: 'पति पत्नी और वो दो' (Pati Patni Aur Woh Do) रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर (Pati Patni Aur Woh Do Trailer) के सामने आते ही इस पर शादी में धोखाधड़ी और चीटिंग को बढ़ावा देने के आरोप लगने लगे.

इस विवाद के बीच आयुष्मान खुराना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म को गलत तरीके से समझा जा रहा है. उन्होंने अपने किरदार प्रजापति पांडे को 'ग्रीन फ्लैग' बताते हुए साफ किया कि कहानी का मकसद चीटिंग को प्रमोट करना नहीं, बल्कि रिश्तों को एक अलग नजरिए से दिखाना है.

Dil Waale Chor: Ayushmann Khurrana स्टारर 'Pati Patni Aur Woh Do' का सॉन्ग 'दिल वाले चोर' हुआ रिलीज

'पति-पत्नी और वो 2' पर लगे बेवफाई के आरोपों पर बोले आयुष्मान खुराना

फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की कहानी के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए आयुष्मान खने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा, "यह फिल्म इन चारों के बीच में क्या चल रहा है उसमें है. साथ ही, मुझे लगता है कि यह जो मेरा रोल है प्रजापति पांडे का...ही इज ए ग्रीन फ्लैग. ही इज ए कम्प्लीट ग्रीन फ्लैग, उसका मोरल कंपास बिल्कुल सही है. हम किसी भी बेवफाई को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं क्योंकि यह एक पारिवारिक फिल्म है. सभी को इसे देखने में मज़ा आएगा. यह सिर्फ गलतियों की एक कॉमेडी है. इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि प्रजापति का किसी के साथ अफेयर है. ऐसा कुछ भी नहीं है".

'यह एक फैमिली फिल्म है'- आयुष्मान खुराना

एक्टर ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, 'एक फैमिली मैन होने के नाते, मुझे लगता है कि मुझे एक ऐसी फिल्म बनानी चाहिए जिसे मेरे बच्चे देख सकें. असल में, मैं अपने बच्चों को इस एडिट में ले गया था. उन्हें यह बहुत पसंद आई. तो, यह मेरा बैरोमीटर है. वहाम एक बेंचमार्क सेट होता है. अगर बच्चों को फ़िल्म पसंद आती है, तो यह एक पूरी फैमिली फिल्म बन जाती है. और पति पत्नी और वो दो वैसी ही फिल्म है. जहां हर कोई इसका मजा लेगा. यह मजेदार होगी. यह एक अच्छी, मज़ेदार कॉमेडी फिल्म होगी' .

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं. यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

'पति पत्नी और वो दो' की स्टार कास्ट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा, फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

'Dhurandhar' की आलोचनाओं पर Javed Akhtar ने दिया बयान, कहा- 'प्रोपेगेंडा फिल्मों में गलत क्या है?'

साल 2019 में रिलीज हुई थी 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh Released 2019)

पति पत्नी और वो एक 2019 भारतीय हिंदी भाषा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित और निर्देशित है. 1978 में इसी नाम की फिल्म की रीमेक, फिल्म में कार्तिक आर्यन , भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे हैं. सीक्वल को टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार ने बी आर स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, और इसका क्रिएटिव प्रोडक्शन जूनो चोपड़ा ने किया है.

Salman Khan के करीबी दोस्त Sushil Kumar का हुआ निधन, एक्टर ने लिखा इमोशनल नोट

आयुष्मान खुराना का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना अगली बार फिल्म 'उड़ता तीर' में नजर आएंगे. फिल्म में एक्टर के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

Frequently Asked Questions (FAQ)

प्रश्न 1. पति पत्नी और वो दो किस बारे में है? (What is Pati Patni Aur Woh Do about?)

उत्तर: यह फिल्म रिश्तों, शादी और एक्स्ट्रा मैरिटल सिचुएशन्स से जुड़ी जटिलताओं को दिखाती है.

प्रश्न 2. फिल्म में मुख्य कलाकार कौन हैं?(Who are the main cast members of the film?)

उत्तर: फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगे.

प्रश्न 3. फिल्म विवादों में क्यों है? (Why is the film in controversy?)

उत्तर: ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर शादी में चीटिंग को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

प्रश्न 4. आयुष्मान खुराना ने इस विवाद पर क्या कहा? (What did Ayushmann Khurrana say about the controversy?)

उत्तर: उन्होंने कहा कि फिल्म को गलत समझा जा रहा है और उनका किरदार 'ग्रीन फ्लैग' है.

प्रश्न 5. क्या फिल्म चीटिंग को प्रमोट करती है? (Does the film promote cheating?)

उत्तर: मेकर्स के अनुसार, फिल्म चीटिंग को प्रमोट नहीं करती, बल्कि रिश्तों को अलग नजरिए से दिखाती है.

Tags : Ayushmann Khurrana movie | ayushmann khurrana movies | Pati Patni Aur Woh 2 | Pati Patni Aur Woh 2 crew fight | Pati Patni Aur Woh Do - Official Teaser | Pati Patni Aur Woh Do official Trailer | Pati Patni Aur Woh Do Teaser | pati patni aur woh remake | Pati Patni Aur Woh Release Date

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri