Pavala Shyamala Death: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. वरिष्ठ एक्ट्रेस पावला श्यामला (Pavala Shyamala) का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.
इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. पावला श्यामला ने अपने शानदार अभिनय के जरिए तेलुगु सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन से फिल्म जगत और उनके चाहने वालों को गहरा सदमा पहुंचा है.
गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई को सुबह लगभग 1:52 बजे दिल का दौरा पड़ने से पावला श्यामला का निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर फिलहाल उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है. पावला श्यामला पिछले कुछ वर्षों से गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं.
पावाला श्यामला की कई स्टार्स ने की मदद
पावला श्यामला ने तीन दशकों से अधिक समय तक टॉलीवुड में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई, लेकिन उनकी जिंदगी के आखिरी साल बेहद संघर्षपूर्ण रहे. बढ़ती उम्र की बीमारियों और बीमार बेटी की जिम्मेदारी ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया था. आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि मई में इलाज के लिए पैसे न होने की वजह से उन्हें एक अस्पताल से वापस लौटा दिया गया. बाद में पुलिस ने उन्हें सड़क पर असहाय अवस्था में पाया. उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर निर्माता और फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन दिल राजू ने अपनी टीम के साथ आगे बढ़कर उनकी मदद की.
पावला श्यामला ने कई स्टार्स के साथ किया काम
तेलुगु सिनेमा की अनुभवी एक्ट्रेस पावला श्यामला ने अपने अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीता. उन्होंने चिरंजीवी, प्रभास, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन जैसे सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए कई यादगार किरदार निभाए. 'गोलीमार', 'खड्गम', 'आंध्रवाला' और 'वर्षम' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. 2019 की फिल्म 'मथु वडालारा' उनके करियर की आखिरी उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल रही. उनके निभाए कई मजेदार और यादगार सीन आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स के रूप में खूब पसंद किए जाते हैं.
Ohh My Dog Release Date: Pankaj Tripathi की 'ओह माय डॉग' हुई पोस्टपोन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. पावला श्यामला कौन थीं? (Who was Pavala Shyamala?)
पावला श्यामला तेलुगु सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री थीं, जिन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक सपोर्टिंग और चरित्र भूमिकाओं में अपनी अलग पहचान बनाई.
2. पावला श्यामला का निधन कैसे हुआ? (What was the cause of Pavala Shyamala's death?)
लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं पावला श्यामला का हैदराबाद के उस्मानिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.
3. पावला श्यामला की उम्र कितनी थी? (How old was Pavala Shyamala at the time of her death?)
निधन के समय पावला श्यामला 75 वर्ष की थीं.
4. पावला श्यामला ने किन बड़े सितारों के साथ काम किया था? (Which popular actors did Pavala Shyamala work with?)
उन्होंने चिरंजीवी, प्रभास, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन समेत कई दिग्गज तेलुगु कलाकारों के साथ काम किया था.
5. पावला श्यामला की कौन-सी फिल्में सबसे ज्यादा चर्चित रहीं? (Which films made Pavala Shyamala popular?)
उन्होंने गोलीमार, खड्गम, आंध्रवाला, वर्षम और मथु वडालारा जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं.
Tags : Pavala Shyamala movie | Pavala Shyamala death reasons

