Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan)की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ गया है और फैंस इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन दिनों डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ( Buchi Babu Sana) के निर्देशन में बनी इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है. दिल्ली में आयोजित एक प्रेस मीट के दौरान राम चरण ने फिल्म में अपने क्रॉस-एथलीट किरदार की तैयारी को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान सभी कलाकारों ने फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प और अनसुने किस्से साझा किए, जिससे इवेंट और भी खास बन गया.
'पेड्डी' से तेलुगू डेब्यू को लेकर दिव्येंदु शर्मा ने कही ये बात
दिव्येंदु शर्मा फिल्म 'पेड्डी' से तेलुगु में डेब्यू कर रहे हैं. एक्टर ने फिल्म में अपने इंटेंस रोल की तैयारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, "काश आप सब मेरे डायरेक्टर बुची बाबू से मिल पाते. वह साइज़ में बहुत छोटे हैं; वह बहुत शांत रहते हैं. लेकिन जिस तरह से वह बिहेव करते हैं, मैं बस उन्हें कॉपी कर रहा था. मुझे लगता है कि हम सब बुची बाबू के फैन हैं. इसलिए मेरी तैयारी बस उन्हें फॉलो करने की थी, सच में." यह पूछे जाने पर कि उनका कैरेक्टर सॉफ्ट था या फायर, दिव्येंदु ने जवाब के लिए ऑडियंस की ओर देखा और जब उन्होंने एक साथ फायर कहा, तो वह मुस्कुराए और कहा, "मैंने उनसे कहा था कि तुम्हारे बाद टेम्परेचर बढ़ा दें".
राम चरण ने की दिव्येंदु की तारीफ
वहीं राम चरण अपने को-स्टार के लिए भी उतने ही प्यार भरे थे. राम चरण ने कहा, "उसका एक स्वैग है. जिस तरह से वह चलता है, जिस तरह से वह बात करता है, वह बिल्कुल मुन्ना भाई जैसा है. हालांकि, वह मुन्ना भाई की तरह गाली नहीं देता! मुझे दिल्ली का वाइब पसंद है. मुझे यह बहुत पसंद है. और वह पूरी तरह से दिल्ली वाला है. दिव्येंदु स्क्रीन पर उसका एकमात्र दुश्मन था, लेकिन अगर वह सच में दुश्मन होता, तो "तुम्हारा एक्सीडेंट हो जाता."
पेड्डी में अपनी भूमिका को लेकर जाह्नवी कपूर ने कही ये बात
जान्हवी कपूर ने अपने रोल के बारे में बात करते हुए कहा, "किरदार के लिए मेरी तैयारी बुच्ची बाबू को फॉलो करने के अलावा और कुछ नहीं थी. मैंने बस उन्हें कॉपी किया. वह भले ही सिंपल और छोटे कद के दिखते हों, लेकिन उनके अंदर जो जुनून और क्रिएटिव आग है, वह बहुत ज्यादा है. मैंने उनके विज़न पर पूरा भरोसा किया और उनकी गाइडेंस को फॉलो किया. मेरा किरदार सॉफ्ट नहीं है. वह एक आग का गोला है".
राम चरण के साथ काम करने को लेकर जान्हवी कपूर ने शेयर किए अपने विचार
राम चरण के साथ काम करने और पेड्डी के बारे में उन्होंने कहा, "राम चरण के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना एक शानदार अनुभव था. मैंने उनसे एक बात सीखी कि एनर्जी कैसे बचाकर रखनी है और उसे तभी बाहर निकालना है जब कैमरा चलना शुरू हो. उन्हें काम करते देखना एक बहुत अच्छा सीखने का अनुभव था." जान्हवी कपूर ने कहा, 'मुझे पेड्डी पर बहुत गर्व है. यह एक गहरी कहानी वाली फिल्म है, और मैं इसका हिस्सा बनकर खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं'.
'पेड्डी' के लिए वेजिटेरियन बने राम चरण (Ram Charan Turned Vegetarian For Peddi)
दरअसल. जब राम चरण से पूछा गया कि साउथ इंडियन लेजेंड ने पहलवान जैसी बॉडी बनाने, क्रिकेटर जैसा लीन लुक पाने और स्प्रिंटर जैसी स्किल्स डेवलप करने के लिए किस तरह की तैयारी की, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने सब्र के साथ ज़रूरी ट्रेनिंग ली. उन्होंने बताया, 'मैं दो साल तक पूरी तरह से वेजिटेरियन नहीं था. शायद लगभग आठ से दस महीने तक, मैंने फिल्म के लिए वेजिटेरियन डाइट फॉलो की. फिल्म से पहले मैं 50-60 परसेंट वेजिटेरियन था, लेकिन पहलवान के रोल ने मुझे100 परसेंट वेजिटेरियन बना दिया. रोल के लिए मुझे देसी पहलवान जैसा दिखना था और इसलिए, मैंने अखाड़े में एक भारतीय पहलवान की तरह देसी तरीके से ट्रेनिंग ली.
'प्रोड्यूसर ने मुझे अच्छे पैसे दिए'- राम चरण
राम चरण को उनके कमाल के डांसिंग स्किल्स के लिए दर्शकों से भी खूब तालियां मिलीं. 'चिकिरी चिकिरी,' 'राय राय रा रा,' और 'हेलालाल्लो' जैसे गानों में उनके तेज़ डांस मूव्स दर्शकों के बीच पॉपुलर हो रहे हैं, और हुक स्टेप्स भी बहुत पसंद किए जा रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि वह इतना अच्छा डांस कैसे करते हैं, तो उन्होंने मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया. मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, 'प्रोड्यूसर ने मुझे अच्छे पैसे दिए हैं'.
बोमन ईरानी ने शेयर किया शूटिंग का मजेदार अनुभव
बोमन ईरानी ने भी फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि भाषा अलग होने के बावजूद निर्देशक की कहानी उन्हें तुरंत समझ आ गई.बोमन ने कहा, 'सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती. सेट पर एक शॉट देते वक्त मैं गिर गया और मेरे कपड़े गंदे हो गए. तभी निर्देशक ने कहा कि अभी आपके कपड़े और ज्यादा गंदे होंगे. इस फिल्म में उन्होंने मुझे खूब दौड़ाया है.'उन्होंने रामचरण की मेहनत और डेडिकेशन की भी जमकर तारीफ की.
4 जून को रिलीज होगी फिल्म 'पेड्डी'
वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत ईशान सक्सेना द्वारा सह-निर्मित और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म में शिव राजकुमार , जान्हवी कपूर , जगपति बाबू , दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म 4 जून 2026 को स्टैंडर्ड डॉल्बी सिनेमा , आईमैक्स , डी-बॉक्स , 4डीएक्स , स्क्रीनएक्स , आईसीई , एमएक्स4डी , पीसीएक्स, 2डी, 3डी और ईपीआईक्यू फॉर्मेट में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है .
'पेड्डी' की कहानी क्या हैं?
'पेड्डी' आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम को पहली बार एक पहलवान के किरदार में देखा जाएगा.
Frequently Asked Questions (FAQ)
1. राम चरण Peddi के लिए शाकाहारी क्यों बने? (Why did Ram Charan turn vegetarian for Peddi?)
Ram Charan ने कथित तौर पर Peddi में अपने किरदार की तैयारी और फिल्म की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शाकाहारी आहार अपनाया.
2. Peddi क्या है? (What is Peddi?)
Peddi राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
3. राम चरण ने कितने समय तक शाकाहारी डाइट फॉलो की? ((How long did Ram Charan follow a vegetarian diet?)
रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान शाकाहारी भोजन अपनाया, हालांकि इसकी सटीक अवधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
4. क्या राम चरण ने फिल्म के लिए अन्य बदलाव भी किए? (Did Ram Charan undergo any other transformations for the film?)
जी हां, उन्होंने अपने लुक, फिटनेस, बॉडी लैंग्वेज और किरदार को प्रभावी बनाने के लिए भी विशेष तैयारी की.
5. इस खबर पर फैंस की क्या प्रतिक्रिया रही? (How have fans reacted to this revelation?)
फैंस ने राम चरण की मेहनत और अपने किरदार के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की है.
फिल्मी दुनिया से जुड़े रहने के लिए Whatsapp channelMayapuri Magazineको अभी Follow करें।
Tags : Peddi First Look | Peddi Movie | Peddi Movie Trailer | Peddi Trailer launch | Peddi Trailer | Peddi official trailer

