मूवी रिव्यू : पिट सियापा
कलाकार : सोनम बाजवा, परमवीर सिंह चीमा, करमजीत अनमोल, अनीता देवगन और अन्य
डायरेक्टर: रुपिंदर चहल
निर्माता: बलविंदर सिंह जंजुआ, पंकज गुप्ता, सूर्य गुप्ता, संदीप वासवानी, योगेश राहड़ और केवल गर्ग
लेखक: रुपिंदर चहल, बलविंदर सिंह जंजुआ और अनिल रोधन
प्लेटफ़ॉर्म: थिएटर में
रनटाइम: 2 घंटे 12 मिनट
रेटिंग: 2.5
सोनम बाजवा और परमवीर सिंह चीमा स्टारर पंजाबी फिल्म 'पिट सियापा' 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि यह फिल्म कैसी है. आइए जानते हैं फिल्म 'पिट सियापा' का रिव्यू.
Also Read: सितारों से सजी महफ़िल में मेगास्टार Rupali Ganguly ने अपना भव्य जन्मदिन सेलेब्रेट किया
कहानी
फिल्म 'पिट सियापा' (जिसका अर्थ है 'शोक का हंगामा') एक डार्क कॉमेडी है, जो ग़म के बिज़नेस को बेहद मज़ेदार और व्यंग्यात्मक तरीके से दिखाती है. कहानी निम्मी (सोनम बाजवा) की है, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार को एक अनोखे बिज़नेस मॉडल में बदल देती है. उसे पता चलता है कि एनआरआई लोग अक्सर अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाते, जिसके बाद वह 'पिट सियापा कंपनी' शुरू करती है, जो वर्चुअल और हाई-ड्रामा फ्यूनरल सर्विस देती है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसका यह फ्यूनरल बिज़नेस अनजाने में एक स्मगलिंग रैकेट से जुड़ जाता है. फिल्म का पहला हिस्सा बेहद मजेदार और तंज से भरा है, लेकिन आखिरी हिस्से में कहानी थोड़ी बिखरती हुई नजर आती है.
डायरेक्शन और स्क्रीनप्ले
डायरेक्टर रुपिंदर चहल ने फिल्म को काफी परिपक्व और मनोरंजक अंदाज में पेश किया है. फिल्म की रफ्तार तेज है और पंजाब की घरेलू कहानी के साथ क्राइम एंगल को अच्छे से जोड़ा गया है. हालांकि कुछ रोमांटिक सीन थोड़े जल्दी-जल्दी खत्म होते हुए महसूस होते हैं.
Also Read:Hera Pheri: Firoz Nadiadwala ने 'हेरा फेरी' के मेकर्स के खिलाफ दर्ज कराई FIR
एक्टिंग
सोनम बाजवा ने निम्मी के किरदार में शानदार प्रदर्शन किया है, जहां उन्होंने एक मजबूत और भावनात्मक महिला का किरदार बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया है. परमवीर सिंह चीमा मिकी के रोल में फिल्म में एनर्जी और रोमांस दोनों का तड़का लगाते हैं, जिससे कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है. वहीं करमजीत अनमोल और अनीता देवगन ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से फिल्म की कॉमेडी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है और हर सीन में अपनी मौजूदगी से छा जाते हैं.
म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी
फिल्म का म्यूजिक एवीवीई स्रा और वी रैक्स म्यूजिक ने दिया है. फिल्म की रिलीज से पहले ही 'सियापा एंथम' पहले ही काफी पॉपुलर हो चुका है. सिनेमैटोग्राफी पंजाब की रंगीन गलियों और बिज़नेस की अराजकता को बहुत अच्छे से दिखाती है.

