Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Pradeep Rawat: 'गजनी' विलेन प्रदीप रावत के निधन पर आमिर खान और सलमान खान ने जताया गहरा शोक, दिवगंत एक्टर को दी श्रद्धांजलि

Pradeep Rawat: 'गजनी' विलेन प्रदीप रावत के निधन पर आमिर खान और सलमान खान ने जताया गहरा शोक, दिवगंत एक्टर को दी श्रद्धांजलि

Pradeep Rawat Death: प्रदीप रावत (Pradeep Rawat) के निधन की खबर ने फिल्म जगत को गहरे दुख में डाल दिया है. 74 वर्षीय एक्टर ने ब्लड कैंसर से जूझने के बाद 4 अगस्त को दुनिया को अलविदा (Pradeep Rawat Death) कह दिया.

उनके निधन पर बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. आमिर खान ने भी भावुक शब्दों में प्रदीप रावत को याद करते हुए कहा कि वह एक निडर, अनुशासित और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित अभिनेता थे. उन्होंने यह भी कहा कि प्रदीप का योगदान भारतीय सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा. आमिर खान के साथ- साथ सलमान खान ने भी दिवगंत एक्टर को श्रद्धांजलि दी.

Batwara 1947: 'Kaun Banega Crorepati 18' के प्रीमियर में सजेगी सितारों की महफिल, आमिर खान- सनी देओल होंगे शामिल

प्रदीप रावत को आमिर खान ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि (Aamir Khan Remembers Pradeep Rawat)

दरअसल, एक इंटरव्यू में आमिर खान ने प्रदीप रावत के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'वह एक एक्टर के तौर पर बहुत डेडिकेटेड और निडर थे. प्रदीप जी ने गजनी में टाइटल रोल किया था. मुझे लगता है कि यह हमारे सिनेमा के सबसे शानदार स्क्रीन विलेन में से एक थे. उनके बिना यह फिल्म नहीं चलती. मुझे नहीं लगता कि कोई सोढ़ी का रोल इतने स्वैग के साथ कर पाता. वह एक वर्सेटाइल एक्टर थे. उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ'.

Ramayana: 'रामायणम्' को-स्टार सुरभि दास ने सीता लुक पर ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा- 'आप सबको खुश नहीं कर सकते...'

सलमान खान ने प्रदीप रावत के निधन पर जताया दुख

वहीं सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने स्टोरी में दिवगंत एक्टर संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए भाई.. भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे'.

ब्लड कैंसर से हुआ प्रदीप रावत का निधन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने पुष्टि की कि अस्पताल में रहने के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टरने 4 अगस्त को शाम 6 बजे से 6.30 बजे के बीच अंतिम सांस ली. प्रदीप रावत चार साल पहले कैंसर से सफलतापूर्वक उबरे थे. हालांकि, करीब डेढ़ महीने पहले बीमारी दोबारा लौट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' से बाहर होने पर छलका हर्षद चोपड़ा का दर्द, कहा- 'मैं अपना यह साइड नहीं दिखाना चाहता था'

प्रदीप रावत ने आमिर खान के साथ लगान और गजनी में किया काम

प्रदीप रावत हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में एक जाना-पहचाना चेहरा थे, जिनका करियर तीन दशक से ज़्यादा लंबा था. प्रदीप रावत ने अपने एक्टिंग सफ़र की शुरुआत टेलीविज़न से की और 1988 में बी.आर. चोपड़ा की मशहूर महाभारत में अश्वत्थामा का रोल करके घर-घर में मशहूर हो गए. इस रोल को इस एपिक सीरीज़ के सबसे यादगार रोल में से एक माना जाता है.उनकी सबसे मशहूर परफॉर्मेंस में से एक ओरिजिनल तमिल गजनी में गजनी धर्मात्मा का रोल था, यह रोल उन्होंने आमिर खान की हिंदी रीमेक में भी किया था. प्रदीप रावत ने आशुतोष गोवारिकर की लगान में भी अपनी वर्सेटिलिटी दिखाई, जहाँ उन्होंने एक ज़बरदस्त सिख फास्ट बॉलर देवा का रोल किया.

Batwara 1947: 'बटवारा 1947' की चुनौती पर Sunny Deol ने कही बड़ी बात, पाकिस्तानियों पर दिया बयान

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म

'सितारे जमीन पर' के बाद आमिर खान की कोई फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है. हालांकि, कई प्रोजेक्ट्स पर बातचीत चल रही है. पहली दादा साहब फाल्के पर एक बायोपिक है, जो अभी भी लिखने के प्रोसेस में अटकी हुई है. आमिर ने राजकुमार हिरानी से स्क्रिप्ट में ह्यूमर बढ़ाने के लिए कहा है. दूसरी फ़िल्म, "3 इडियट्स 2," को आमिर ने खुद कन्फर्म किया है.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. आमिर खान ने प्रदीप रावत को कैसे याद किया? (How did Aamir Khan remember Pradeep Rawat?)

A. आमिर खान ने प्रदीप रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें एक निडर, प्रतिभाशाली और अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित अभिनेता बताया.

Q2. प्रदीप रावत का निधन कब और किस वजह से हुआ? (When did Pradeep Rawat pass away?)

A. प्रदीप रावत का 4 अगस्त को 74 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया.

Q3. आमिर खान और प्रदीप रावत ने किन फिल्मों में साथ काम किया था? (Which films did Aamir Khan and Pradeep Rawat work on together?)

A. दोनों कलाकारों ने 'लगान' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था.

Q4. आमिर खान ने प्रदीप रावत की किस बात की सबसे ज्यादा तारीफ की? (What qualities of Pradeep Rawat did Aamir Khan praise?)

A. आमिर खान ने उनकी निडर अभिनय शैली, प्रोफेशनलिज्म और हर किरदार के प्रति उनके समर्पण की सराहना की.

Q5. प्रदीप रावत को किन फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है? (What qualities of Pradeep Rawat did Aamir Khan praise?)

A. उन्हें 'लगान', 'गजनी' समेत हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में निभाए गए दमदार किरदारों के लिए याद किया जाता है.

Tags : Pradeep Rawat NO MORE | Rajesh Negi Pradeep Rawat | Actor Pradeep Rawat Death News | Actor Pradeep Rawat Has Passed Away At 74 | ACTOR PRADEEP RAWAT NO MORE | aamir khan movies

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri