Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Priyanshi Yadav और Simran Rawal ने वृंदा और स्वाति के रिश्ते पर कहा, "हर दो महिलाओं का रिश्ता दुश्मनी से नहीं जुड़ा होता"

Priyanshi Yadav और Simran Rawal ने वृंदा और स्वाति के रिश्ते पर कहा, "हर दो महिलाओं का रिश्ता दुश्मनी से नहीं जुड़ा होता"

Tu Hi Re Dil Mein: ज़ी टीवी का 'तू ही रे दिल में' शो शादी के बड़े ड्रामे के बाद से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कहानी जिस तरह नए मोड़ ले रही है और किरदारों की ज़िंदगी में एक के बाद एक अप्रत्याशित घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, उसने दर्शकों को बांधे रखा है।

फिलहाल शो में संजय (अबरार काजी) और वृंदा (प्रियांशी यादव) की शादी हो चुकी है। लेकिन जैसे ही वृंदा को पता चलता है कि संजय किसी और से प्यार करता है, वह तुरंत उससे दूर जाने का फैसला करती है और अपनी ज़िंदगी का सफर अकेले तय करने का रास्ता चुनती है। (Tu Hi Re Dil Mein Zee TV)

इस सफर में जहां वृंदा को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, वहीं स्वाति (सिमरन रावल) उसका साथ देती है। वह उसकी देखभाल करती है और मुश्किल समय में उसका सबसे बड़ा सहारा बन जाती है। दिलचस्प बात यह है कि वृंदा और स्वाति, दोनों इस बात से पूरी तरह अनजान हैं कि उनकी ज़िंदगी एक ही शख्स, संजय, से जुड़ी हुई है। एक तरफ स्वाति और संजय एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं, तो दूसरी तरफ संजय की शादी वृंदा से हो चुकी है। वहीं, वृंदा ने भी हमेशा संजय को अपना जीवनसाथी बनाने का सपना देखा था। ऐसे में यह पूरा समीकरण और भी उलझता जा रहा है। (Priyanshi Yadav interview)

इन उलझे हुए हालात के बीच शो ने अपनी दोनों मुख्य महिला किरदारों के बीच पनपती दोस्ती को बेहद खूबसूरती से दिखाया है। स्वाति हर मुश्किल में वृंदा का साथ देती है, उसकी परवाह करती है और वृंदा भी उसे उसी अपनापन और भरोसे के साथ अपनाती है। समय के साथ दोनों के बीच एक गहरा जुड़ाव बन गया है, जिसने उनकी दोस्ती को और मजबूत बना दिया है। (Vrinda and Swati friendship)

अब वृंदा और स्वाति का किरदार निभा रहीं प्रियांशी यादव और सिमरन रावल ने अपने किरदारों के इस खूबसूरत रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। दोनों अभिनेत्रियों ने साथ काम करने के अपने अनुभव और वृंदा व स्वाति के बीच दिल को छू लेने वाले इन सीन्स की शूटिंग को लेकर भी अपनी बात साझा की।

सिमरन रावल ने कहा

'इस समय शो में स्वाति और वृंदा की दोस्ती सबसे खूबसूरत पहलुओं में से एक है। दोनों ही दिल की बहुत अच्छी हैं और उनकी दोस्ती जिस तरह अपने आप बनी है, उसने इस रिश्ते को बहुत सच्चा और खास बना दिया है। आमतौर पर जब किसी शो में दो महिलाओं की ज़िंदगी एक ही पुरुष से जुड़ी होती है, तो यही उम्मीद की जाती है कि वे एक दूसरे की दुश्मन बन जाएंगी या हमेशा उनके बीच टकराव रहेगा। लेकिन 'तू ही रे दिल में' के जरिए हम एक अलग सोच दिखा रहे हैं। हर दो महिलाओं का रिश्ता दुश्मनी से नहीं जुड़ा होता। स्वाति और वृंदा की दोस्ती एक दूसरे को समझने, एक दूसरे का साथ देने और मुश्किल समय में साथ खड़े रहने की है। मुझे उनके रिश्ते की यही बात सबसे ज्यादा पसंद है। मुझे प्रियांशी के साथ काम करना भी बहुत अच्छा लगता है। वह बेहतरीन कलाकार हैं और जिस तरह वह अपने किरदार और हर सीन को निभाती हैं, उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जब आपके साथ ऐसा को एक्टर हो, जो हर सीन में पूरी तरह जुड़ा हो, तो वह आपके अभिनय को भी और बेहतर बना देता है।'

प्रियांशी यादव ने कहा

'वृंदा और स्वाति का रिश्ता बहुत खास है और मुझे लगता है कि 'तू ही रे दिल में' में यह सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। उनकी दोस्ती बहुत जल्दी हुई, लेकिन यह कभी बनावटी नहीं लगती। जिस तरह दोनों एक दूसरे को समझती हैं और हर कदम पर साथ देती हैं, उसमें एक सच्चापन और अपनापन साफ दिखाई देता है। अक्सर दर्शकों को लगता है कि ऐसी स्थिति में दो महिलाएं एक दूसरे की दुश्मन बन जाएंगी, खासकर तब जब उनकी ज़िंदगी में एक ही पुरुष जुड़ा हो। लेकिन हमारा शो इस रिश्ते को बिल्कुल अलग नजरिए से दिखा रहा है। दो महिलाएं बिना एक दूसरे की दुश्मन बने भी बहुत अच्छी दोस्त हो सकती हैं और मुझे खुशी है कि हमें उनके रिश्ते का यह पहलू दिखाने का मौका मिल रहा है। सिमरन बहुत बेहतरीन कलाकार हैं। जब आप किसी ऐसे कलाकार के साथ काम करते हैं, जो हर सीन में पूरी तरह शामिल रहता है, तो उसकी झलक अपने आप स्क्रीन पर भी दिखाई देती है। मुझे बहुत खुशी है कि दर्शक वृंदा और स्वाति के इस रिश्ते को इतना पसंद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आने वाले समय में दर्शकों को उनकी इस दोस्ती के और भी कई खूबसूरत पहलू देखने को मिलेंगे।'

जहां एक तरफ वृंदा और स्वाति की दोस्ती हर दिन और मजबूत होती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ संजय की शादी का सच अब भी स्वाति से छिपा हुआ है। दोनों अनजाने में एक ही प्रेम कहानी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब यह सच सामने आएगा, तब क्या होगा? क्या स्वाति इस सच्चाई को स्वीकार कर पाएगी कि जिस महिला से उसका इतना गहरा रिश्ता बन गया है, वही उस शख्स की पत्नी है जिससे वह प्यार करती है? और जब वृंदा को स्वाति और संजय के रिश्ते का पता चलेगा, तब वह इस सच का सामना कैसे करेगी? (Abrar Qazi Tu Hi Re Dil Mein)

इन सभी सवालों के जवाब कहानी में एक जज़्बाती और दिलचस्प मोड़ लेकर आने वाले हैं।

जानने के लिए देखिए 'तू ही रे दिल में', रोज़ शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर।

FAQs

Q1. Why is the friendship between Vrinda and Swati special? (वृंदा और स्वाति की दोस्ती खास क्यों है?)

उत्तर: वृंदा और स्वाति की दोस्ती इसलिए खास है क्योंकि दोनों एक ही व्यक्ति से जुड़ी होने के बावजूद एक-दूसरे की दुश्मन नहीं, बल्कि सच्ची दोस्त बनकर हर मुश्किल में एक-दूसरे का साथ देती हैं।

Q2. What did Simran Rawal say about Swati and Vrinda's bond? (सिमरन रावल ने स्वाति और वृंदा के रिश्ते के बारे में क्या कहा?)

उत्तर: सिमरन रावल ने कहा कि स्वाति और वृंदा की दोस्ती शो का सबसे खूबसूरत पहलू है। यह रिश्ता समझ, भरोसे और एक-दूसरे का साथ देने पर आधारित है, जो आम टीवी कहानियों से अलग है।

Q3. What did Priyanshi Yadav say about working with Simran Rawal? (प्रियांशी यादव ने सिमरन रावल के साथ काम करने को लेकर क्या कहा?)

उत्तर: प्रियांशी यादव ने सिमरन रावल को बेहतरीन कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि सिमरन के साथ काम करने से हर सीन और बेहतर बन जाता है और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है।

Q4. What is the biggest twist in Tu Hi Re Dil Mein right now? (फिलहाल 'तू ही रे दिल में' का सबसे बड़ा ट्विस्ट क्या है?)

उत्तर: सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि स्वाति और वृंदा दोनों इस बात से अनजान हैं कि उनकी ज़िंदगी एक ही शख्स संजय से जुड़ी हुई है। स्वाति संजय से प्यार करती है, जबकि संजय की शादी वृंदा से हो चुकी है।

Q5. What can viewers expect in the upcoming episodes? (आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को क्या देखने को मिलेगा?)

उत्तर: आने वाले एपिसोड्स में संजय, स्वाति और वृंदा के रिश्ते का सच सामने आने से कहानी में बड़ा भावनात्मक मोड़ आएगा। दर्शकों को दोस्ती, प्यार और रिश्तों की नई परीक्षा देखने को मिलेगी।

:

Aditi Rao Hydari ने रचा इतिहास, Pirelli Calendar में मिली खास जगह

Essel Group के 100 साल पूरे होने का जश्न, Ravi Dubey-Sargun Mehta से लेकर Gurmeet-Debina तक सितारों ने बढ़ाई शाम की रौनक

स्वास्थ्य संबंधी अफवाहों के बीच Salman Khan ने किया खुलासा, 16 किलो वजन कम करने की बताई कहानी

हिप इंजरी पर पहली बार बोलीं Rashmika Mandanna , कहा- 'शरीर को मशीन की तरह ट्रीट करना भारी पड़ गया'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Mayapuri